ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: तिरुपति बालाजी मंदिर में मची भगदड़ में 6 की मौत, 50 घायल, वेंकट द्वार का टोकन लेने लगी थी हजारों की भीड़
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

तिरुपति बालाजी मंदिर में मची भगदड़ में 6 की मौत, 50 घायल, वेंकट द्वार का टोकन लेने लगी थी हजारों की भीड़

By Mohan Rao
Published: January 9, 2025
Share
तिरुपति में भगदड़
SHARE

तिरुपति। तिरुपति के तिरुमला-तिरुपति देवस्थानम में बुधवार रात को टोकन लेने खड़ी भीड़ अचानक बेकाबू हो गई और भगदड़ में 6 लोगों की मौत हो गई। यह घटना उस वक्त हुई जब वैकुंठ द्वार दर्शन के टोकन के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु लाइन में लगे थे। हादसे में इस घटना में 50 लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए तिरुपति रुया अस्पताल ले जाया गया है। तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) की ओर से यह जानकारी दी गई है।

बताया जा रहा है कि वैकुंठ एकादशी के पर्व पर श्रद्धालुओं को दर्शन टोकन वितरण करने के लिए तिरुपति में कुछ आठ काउंटर खोले गए थे। जनवरी में 10, 12 और 13 तरीख को बैकुंठ द्वार से दर्शनप होने है। मंदिर प्रशासन द्वारा कहा गया था कि गुरुवार की सुबह पांच बजे से टोकन जारी किया जाएगा। लेकिन टोकन पाने के लिए बुधवार शाम छह बजे से ही श्रद्धालु कतार में खड़े हो गए। इस बीच एक-दो केंद्र पर टोकन के लिए अप्रत्याशित रूप से आए श्रद्धालुओं के कारण भारी भगदड़ मच गई, जिसमें छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई।

मृतकों में सेलम के मल्लिगा (50) के साथ 5 महिलाओं की पहचान की गई। घायलों को एंबुलेंस से तिरुपति के अस्पतालों में ले जाया गया। रुया हॉस्पिटल में 20 और श्री वेंकटेश्वरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (स्विम्स) में 9 लोगों का इलाज चल रहा है। जिलाधीश वेंकटेश्वर राव और तिरुमला तिरुपति मंदिर के कार्यकारी अधिकारी श्यामला राव रुया अस्पताल पहुंचे हैं और चिकित्सा सेवाओं की निगरानी कर रहे हैं। 

मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू गहरा दु:ख व्यक्त किया
मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने तिरुमाला श्रीवारी वैकुंठ द्वार में दर्शन टोकन के लिए तिरुपति में विष्णु निवासम के पास हुई भगदड़ में 6 श्रद्धालुओं की मौत पर गहरा दुख जाहिर किया है। मुख्यमंत्री ने घायलों को दिए जा रहे इलाज के बारे में अधिकारियों से फोन पर बात भी की। उन्होंने उच्च अधिकारियों को घटना स्थल पर जाकर राहत उपाय करने का आदेश दिया है ताकि घायलों को बेहतर उपचार मिल सके।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भगदड़ से दुखी
घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं ने दुख जताया है। तिरुपति मंदिर में भगदड़ की घटना पर प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने कहा है, ‘आंध्र प्रदेश के तिरुपति में हुई भगदड़ से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द ही ठीक हो जाएं। आंध्र प्रदेश सरकार प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है।

शाह बोले- भगदड़ की दुर्भाग्यपूर्ण घटना से दुखी
वहीं अमित शाह ने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर ट्वीट कर लिखा, ‘तिरुपति मंदिर में भगदड़ की दुर्भाग्यपूर्ण घटना से दुखी हूं। मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। वहीं इस घटना को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में भगदड़ की घटना बेहद दुखद है और उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से इस कठिन समय में हर संभव सहायता प्रदान करने का आग्रह किया।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जागरूकता सप्ताह का हुआ शुभारंभ, समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएँ एसपी सदानंद कुमार के हाथों हुईं सम्मानित
कांग्रेस नेता ने नई शिक्षा नीति का किया समर्थन, राहुल से माफी मांगते हुए कहा- मैं रोबोट नहीं
अपनी ही लोकसभा सीट पर मुश्किल में राहुल गांधी, वायनाड के एक और सीनियर कांग्रेस नेता का इस्तीफा
ममता सरकार को बड़ा झटका, पश्चिम बंगाल में रिलीज होगी ‘द केरल स्टोरी’, सरकार के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट की रोक
6 विधायकों को मिला आयोग का तोहफा: डोंगरगढ़ डोंगरगांव विधायक बने अध्यक्ष
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ के सनावल को झारखंड से जोड़ेगा कन्हर नदी पर बन रहा उच्च स्तरीय पुल, लोगों को आवागमन में मिलेगी बड़ी राहत
Next Article नए साल में तीन नई खेल अकादमियों की सौगात, सीएम साय ने दी टेनिस, हॉकी और मलखंभ अकादमी को मंजूरी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?