ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रिसली निगम में महापौर व सभापति में ठनी : महापौर ने कहा एकतरफा पारित हुआ प्रस्ताव, सभापति बोले- बहुमत के आधार पर पास
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRishali

रिसली निगम में महापौर व सभापति में ठनी : महापौर ने कहा एकतरफा पारित हुआ प्रस्ताव, सभापति बोले- बहुमत के आधार पर पास

By Mohan Rao
Published: January 8, 2025
Share
रिसाली निगम में सामान्य सभा की बैठक
SHARE

भिलाई। नगर निगम रिसाली में महापौर शशि सिन्हा व सभापति केशव बंछोर के बीच ठन गई है। बुधवार को सफाई के टेंडर को लेकर बुलाई गई विशेष सामान्य सभा की बैठक के बाद जहां महापौर ने एक तरफा प्रस्ताव पारित करने की बात करते हुए शिकायत करने व न्यायालय तक जाने की बात कही तो वहीं सभापति केशव बंछोर ने कहा कि बहुमत के आधार पर सफाई के टेंडर को पारित किया गया।

रिसाली निगम क्षेत्र के वार्डो की सफाई व्यवस्था का निविदा दर विशेष सामान्य सभा में बहुमत से पारित किया। विशेष सभा में सभी पार्षदों ने शहर हित में फैसला लिया। सभापति केशव बंछोर ने कोरम के अभाव में 10 मिनट के लिए सदन को स्थगित किया। स्थगन पश्चात पटल में एजेंडा को रखा। बुधवार को सुबह 11 बजे शुरू हुए विशेष सभा में सभापति ने चर्चा उपरांत एजेण्डा को पास करने अभिमत मांगा। हालांकि महापौर परिषद के सद्स्य इसका विरोध करते रहे। बाद में सभापति ने बहुमत के आधार पर एजेंडा को पारित होने की घोषणा की। सभा 11 बजकर 10 मिनट में शुरू हुई और 11:40 को राष्ट्रगान के साथ समापन की घोषणा हुई। जब प्रस्ताव पारित हुआ तब महापौर शशि सिन्हा, नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू, एमआईसी संजू नेताम, जहीर अब्बास, सनीर साहू, अनिल देशमुख, चंद्रप्रकाश सिंह, परमेश्वर कुमार, डॉ सीमा साहू, ममता यादव समेत सभी पार्षद मौजूद थे।

पहले 10 मिनट का स्थगन
सभापति निर्धारित समय 11 बजे सदन पहुंच गए थे। उन्होंने राजकीय गीत से सदन की शुरूआत की। कोरम पूरा नहीं होने के अभाव में सदन को 10 मिनट स्थगन की घोषणा की। इसी बीच महापौर शशि सिन्हा एमआईसी और सहयोगी पार्षदों के साथ सभागान पहुंची। स्थगन समय समाप्ती के बाद निगम सचिव ने एजेण्डा को पटल में रखा। सामान्य सभा शुरू होने के बाद महापौर शशि सिन्हा के देर से आने को लेकर भी चर्चा होती रही।

सफाई टेंडर रोके जाने की हो जांच
नेता प्रतिपक्ष शैलेंद्र साहू ने सभापति से मांग की महापौर द्वारा सफाई टेंडर को क्यों रोका गया इसकी जांच होनी चाहिए। 2 साल से निगम में सफाई का टेंडर नहीं हो रहा है जिसके वजह से हमारे वार्डों  में परेशानी हो रही है। वहीं पार्षद विलास राव ने कहा कि हम लोग  चुनकर  आए हैं कमीशन के लिए काम नहीं कर रहे हैं। साफ-सफाई एक बड़ा मुद्दा है इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। 2 साल से टेंडर नहीं होने की वजह से वार्डों  में साफ सफाई की स्थिति खराब हो गई है।

बहुमत के आधार पर लाई गई सामान्य सभा
सामान्य सभा की बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा में सभापति केशव  कहा कि बहुमत के आधार पर आज की विशेष सामान सभा में लाई गई सभी  प्रस्ताव को पास कर दिया गया है। वहीं महापौर शशि  सिन्हा ने कहा कि सभापति ने हमारी बातों को नहीं सुना एक तरफा प्रस्ताव को पारित कर दिया है इस मामलों को लेकर हम शिकायत करेंगे जरूरत पड़ी तो न्यायालय भी जाएंगे।

साफ सफाई के प्रस्ताव को नियम के तहत भेजा गया
बैठक के संबंध में आयुक्त ने कहा है समय सीमा पर एमआईसी में साफ सफाई के प्रस्ताव को नियम के तहत भेजा गया था। महापौर ने 10 दिन तक इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी तब उनके द्वारा इस प्रस्ताव को सामान्य सभा में भेजा गया जो नियम के तहत किया गया है।

जाने दर स्वीकृति को

  • नगर पालिक निगम रिसाली ग्रुप 01 के वार्ड क्र. 1, 2, 3, 4, 5, 22, 23 एवं 24 में सफाई व्यवस्था कार्य के लिए दर 3 करोड़ 15 लाख।
  • नगर पालिक निगम रिसाली ग्रुप 02 के वार्ड क्र. 13, 14, 25, 26, 27 28, 29, 30 एवं 31 में सफाई व्यवस्था के लिए दर 3 करोड़ 17 लाख।
  • नगर पालिक निगम रिसाली ग्रुप 03 के वार्ड क्र. 15, 16, 17, 18, 19, 20 एवं 21 में सफाई व्यवस्था कार्य के लिए दर 2 करोड़ 80 लाख।
  • नगर पालिक निगम रिसाली ग्रुप 04 में वार्ड क्र. 32, 33, 34, 35, 36, 37, 38, 39 एवं 40 में सफाई व्यवस्था कार्य के लिए दर 3 करोड़ 17 लाख।
  • प्लेसमेंट श्रमिक प्रदाय कार्य के लिए स्वीकृत दर 4 करोड़ 33 लाख 34 हजार 7 सौ आठ।

मुख्यमंत्री साय और केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने की खनिज विभाग के कामकाज की समीक्षा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से ऊर्जा आत्मनिर्भरता की मिसाल बनीं सुनीता लाल, बिजली बिल से मिला छुटकारा
Breaking: भयंकर हादसा, खड़े ट्रक से टकराई कार, एक ही परिवार के दो लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
आचार संहिता के दौरान बिलासपुर में 2 हजार लीटर से ज्यादा की अवैध शराब जब्त
कोरबा में एक क्वार्टर में लगी भीषण आग, घर का सामान जलकर खाक… घंटों मशक्कत के बाद पाया गया काबू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article HMPV को लेकर आवश्यक सुझाव एवं दिशा निर्देश तैयार किए जाने हेतु तकनीकी समिति का गठन
Next Article नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों पर होगी अब सख्त कार्रवाई, गृह विभाग की बैठक में डिप्टी सीएम शर्मा का निर्देश
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?