ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड के मास्टरमाइंड सुरेश चंद्राकर को लेकर बीजापुर पहुंची पुलिस, पत्नी भी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BijapurBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeFeatured

Breaking News : पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड के मास्टरमाइंड सुरेश चंद्राकर को लेकर बीजापुर पहुंची पुलिस, पत्नी भी गिरफ्तार

By Mohan Rao
Published: January 6, 2025
Share
पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या का मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर
SHARE

जगदलपुर। बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के बाद से फरार चल रहे ठेकेदार को रविवार की रात एसआईटी की टीम ने हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया।  गिरफ्तारी के बाद एसआईटी की टीम उसे लेकर सोमवार की सुबह बीजापुर पहुंच गई है। बीजापुर में लाने के बाद थाने से आरोपी सुरेश चंद्राकर का वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें हथकड़ी के साथ सुरेश चंद्राकर दिख रहा है। वहीं इस मामले में पुलिस ने आरोपी सुरेश चंद्राकर की पत्नी को भी गिरफ्तार किया गया है।

बता दें पत्रकार मुकेश चंद्राकर की पूरे प्लानिंग के साथ हत्या की गई। 1 जनवरी को हुए हत्या की घटना के बाद रितेश चंद्राकर अपनी कार को ले जाकर रायपुर एयरपोर्ट के पास खड़ा किया और दिल्ली भाग गया, जबकि सुरेश चंद्राकर अपनी कार से हैदराबाद भाग गया था। पुलिस ने इस मामले में रितेश चंद्राकर को दिल्ली गिरफ्तार किया। वहीं दो आरोपी महेन्द्र रामटेके और दिनेश चंद्राकर को बीजापुर से गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में पुलिस ने मास्टर माइंड सुरेश चंद्राकर को भी सह आरोपी बनाया है और उसे भी हैदराबाद से कुछ दूर पहले गिफ्तार किया गया है।

ऐसे पहुंची सुरेश चंद्राकर तक एसआईटी
घटना के बाद पुलिस मास्टरमाइंड सुरेश चंद्राकर को लगातार तलाश कर रही थी। इस बीच पुलिस को जानकारी लग गई थी कि सुरेश चंद्राकर हैदराबाद की ओर भागा है। एसआईटी की टीम सड़क मार्ग से हैदराबाद के लिए रवाना हुई और हैदराबाद से कुछ ही दूर पहले एक गाड़ी को पुलिस ने रोका। इस गाड़ी में सुरेश चंद्राकर की पत्नी और ड्राइवर मौजूद थे। पुलिस के पहुंचने से पहले इस गाड़ी को छोड़कर सुरेश चंद्राकर भाग गया था। इसके बाद सुरेश चंद्राकर की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर सुरेश चंद्राकर का पता चला। इसके बाद एसआइटी ने दबिश देकर सुरेश चंद्राकर को गिरफ्तार किया। इसके बाद टीम उसे व उसकी पत्नी को लेकर बीजापुर के लिए रवाना हो गई।

जानिए क्या है पूरा मामला
1 जनवरी 2025 को शाम 7 बजे से मुकेश चंद्राकर घर से लापता थे। 2 जनवरी को उनके भाई युकेश चंद्राकर ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस लगातार मुकेश के फोन को ट्रेस कर रही थी। फोन बंद होने की वजह से अंतिम लोकेशन घर के आस-पास का ही दिखा रहा था। इसके बाद जीमेल लोकेशन में मुकेश का अंतिम लोकेशन बीजापुर के चट्टानपारा में होना पाया गया। यहां पर मुकेश के रिश्तेदार और ठेकेदार सुरेश चंद्राकर व रितेश चंद्राकर का बैडमिंटन कोर्ट है। इसकी जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान कुछ पत्रकारों की नजर सेप्टिक टैंक पर गई। टैंक पर कंक्रीट का मोटा स्लैब डाला गया था, लेकिन उसमें एक भी चेंबर नहीं रखा था। इससे शक हुआ और सेफ्टीक टैंक को तोड़ने की मांग की गई। टैंक तोड़ने के बाद उसमें मुकेश की लाश मिली।

सीएम साय ने दिया था सख्त कार्रवाई का निर्देश
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की नृशंस हत्या की घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस हत्याकांड में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के निर्देश दिए गए हैं। हमारी सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाएगी और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पत्रकारों की स्वतंत्रता और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार का दायित्व है।

टैक्स चोरी करने ट्रांसपोर्टर का खेल, एक ही नंबर से चल रहे थे दो ट्रक, पुरानी भिलाई पुलिस ने जब्त किए दोनों वाहन
गृहमंत्री ने किया आभार रैली से पहले गोठान का लोकार्पण, कहा यह चुनावी रैली नहीं है
Big Breaking : भिलाई में राष्ट्र संत चिन्मयानंद बापू ने फिल्म एक्टर शाहरुख खान को कहा सबसे बड़ा बेशर्म, मंच से बोले- बायकॉट पठान
आर्थिक संकट: थमें वाहनों के चक्के, अब साइकिल बनी सहारा
Breaking news : नवी मोनिका पाण्डेय होंगी छावनी थाने की इंचार्ज, विशाल सोन के निलंबन के बाद से खाली था थाना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गरियाबंद में 338 करोड़ कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन, सीएम साय बोले- मोदी जी की गारंटी के अनुरूप हमने हर वर्ग से जुड़े वायदों को पूरा किया
Next Article कोरबा में सराफा व्यवसायी की घर में घुसकर हत्या, घटना के बाद क्रेटा कार लेकर भागे हमलावर… जांच में जुटी पुलिस

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?