ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड : सीएम साय ने कहा हत्यारों को बख्शा नही जाएगा, अवैध निर्माण को किया गया ध्वस्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BijapurBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeFeaturedRaipur

पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड : सीएम साय ने कहा हत्यारों को बख्शा नही जाएगा, अवैध निर्माण को किया गया ध्वस्त

By Mohan Rao
Published: January 4, 2025
Share
दिवंगत पत्रकार मुकेश चंद्राकर
SHARE

रायपुर। बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या को लेकर पूरे प्रदेश में बवाल मचा हुआ है। शनिवार को बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर का अंतिम संस्कार हुआ और इससे पहले प्रदेश भर के पत्रकारों ने मुकेश चंद्राकर के हत्यारों को फांसी देने की मांग की है। इसबीच मुकेश चंद्राकर की हत्या के आरोपी सुरेश चंद्राकर व रितेश चंद्राकर के अवैध निर्माण को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया है। वहीं इस मामले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्पष्ट किया है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की नृशंस हत्या की घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस हत्याकांड में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री साय ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईपीएस मयंक गुर्जर के नेतृत्व में 11 सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। फारेंसिक टीम साइंटिफिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना की जांच कर रही है। अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके द्वारा किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के निर्देश दिए गए हैं। हमारी सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाएगी और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पत्रकारों की स्वतंत्रता और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार का दायित्व है।

सुरेश चंद्राकर के बैंक खातों को सीज किया गया : डिप्टी सीएम विजय चंद्राकर
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्या मामले में कहा कि “मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में पुलिस ने कांग्रेस नेता सुरेश चंद्राकर के रिश्तेदार रितेश चंद्राकर, दिनेश चंद्राकर और महेंद्र रामटेके हिरासत में लिया है। फरार सुरेश चंद्राकर को पकड़ने के लिए 4 अलग-अलग टीमें अलग-अलग दिशाओं में काम कर रही हैं। हम मामले की स्पीड ट्रायल के लिए पूरी कोशिश करेंगे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आरोपी सुरेश चंद्राकर के बैंक खातों को सीज किया गया है और तीन बैंक खातों को होल्ड किया गया है। उनके अवैध कंस्ट्रक्शन को पर भी बुलडोजर से कार्रवाई हो रही है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा, चाहे वो जहां भी छिपा हो। पूरे केस में तीन से चार सप्ताह में कार्यवाही कर कोर्ट में चालान पेश कर दिया जायेगा। जांच प्रक्रिया पूरी करेंगे और आरोपी को सजा मिले ये सुनिश्चित किया जायेगा।

जानिए क्या है मामला
1 जनवरी 2025 को शाम 7 बजे से मुकेश चंद्राकर घर से लापता थे। 2 जनवरी को उनके भाई युकेश चंद्राकर ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस लगातार मुकेश के फोन को ट्रेस कर रही थी। फोन बंद होने की वजह से अंतिम लोकेशन घर के आस-पास का ही दिखा रहा था। इसके बाद जीमेल लोकेशन में मुकेश का अंतिम लोकेशन बीजापुर के चट्टानपारा में होना पाया गया। यहां पर मुकेश के रिश्तेदार और ठेकेदार सुरेश चंद्राकर व रितेश चंद्राकर का बैडमिंटन कोर्ट है। इसकी जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान कुछ पत्रकारों की नजर सेप्टिक टैंक पर गई। टैंक पर कंक्रीट का मोटा स्लैब डाला गया था, लेकिन उसमें एक भी चेंबर नहीं रखा था। इससे शक हुआ और सेफ्टीक टैंक को तोड़ने की मांग की गई। टैंक तोड़ने के बाद उसमें मुकेश की लाश मिली।

आईजी ने कहा- सुरेश चंद्राकर मुख्य आरोपी
बस्तर संभाग के आईजी पी सुंदरराज ने ने बताया कि दो लोगों ने मिलकर पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या की थी। ठेकेदार के मुंशी रामटेके, उसके भाई रितेश चंद्राकर और दिनेश चंद्राकर ने वारदात को अंजाम दिया था। मुकेश पर स्टील रॉड से हमला किया गया था। वारदात के बाद सबूत मिटाने की कोशिश की गई थी। मामले में सुरेश चंद्राकर को मुख्य आरोपी बनाया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच के लिए 11 सदस्यीय एसआईटी टीम गठित कर दी गई है। 

धनतेरस पर जमकर हुई सोने की खरीदारी, एक दिन में ही बिके 15 टन सोने के आभूषण
कंगना का शिवसेना पर वार: कहा शिवसेना नहीं सोनिया सेना… सीएम उद्धव ठाकरे को लेकर कही यह बात
मुख्यमंत्री ने बस्तरवासियों को 104 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात
Breaking News : हास्य कवि व पद्मश्री डॉ सुरेन्द्र दुबे नहीं रहे, एसीआई रायपुर में ली अंतिम सांस
CG Elections 2023 : कल थम जाएगा दूसरे चरण के लिए प्रचार प्रसार, 70 विधानसभा सीटों में 958 अभ्यर्थी मैदान में,
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीनियर नेशनल वाॅलीबाॅल चैंपियनशिप में ज्यूरी सदस्य बने भिलाई के एनआईएस कोच विनोद नायर
Next Article अम्बेडकर अस्पताल में बच्चा चोरी का मामला, अस्पताल अधीक्षक ने सुरक्षा गार्ड को हटाया, आरोपी दो महिलाएं गिरफ्तार

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?