ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चौथे माले के लिफ्ट से गिरकर युवक की मौत, सुपेला के चौहान इस्टेट स्थित जुमांजी होटल की घटना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

चौथे माले के लिफ्ट से गिरकर युवक की मौत, सुपेला के चौहान इस्टेट स्थित जुमांजी होटल की घटना

By Mohan Rao
Published: January 3, 2025
Share
होटल की लिफ्ट से गिरकर युवक की मौत
SHARE

भिलाई। देर रात सुपेला में चन्द्रा-मौर्या टाकीज के पास स्थित चौहान इस्टेट में संचालित जुमांजी होटल के चौथे माले की लिफ्ट से गिर कर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय विनय गुप्ता निवासी कर्मा स्कूल के पीछे वार्ड-17 सुपेला के रूप में हुई है। युवक आकाशगंगा मार्केट में नारियल पानी बेचता था। घटना कल रात 11 बजे की बताई जा रही है। सुपेला पुलिस मामले में फिलहाल मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है।

सुपेला थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि कल रात युवक के लिफ्ट में गिरने की सूचना मिली। फौरन टीम मौके पर भेजी गई। चौहान इस्टेट के जुमांजी होटल में लगी लिफ्ट से युवक चौथी मंजिल पर गया था। आशंका जताई जा रही है कि वापस आते समय उसने लिफ्ट का प्रयोग करने दरवाजा खोला, लिफ्ट आई भी मगर तब वह भीतर नहीं गया। कुछ समय बाद जब लिफ्ट नीचे चली गई तो युवक दरवाजा खोल भीतर चला गया और लिफ्ट केज में वह नीचे रूकी लिफ्ट के ऊपर गिरा जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। शव को पीएम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की वास्तविक वजह सामने आएगी।

चौहान इस्टेट में कुछ लोगों ने बताया कि विनय नशे में था और काफी देर से वह चौहान स्टेट के फ्लोर पर देखा गया। आशंका यह भी है कि नशे की मदहोशी में वह लिफ्ट केज के गड्ढे में जा गिरा होगा। मृतक विनय कर्मा स्कूल के पीछे सुपेला निवासी बसंत गुप्ता के दो लड़कों में बड़ा बेटा था। उसके मौत की खबर से मोहल्ले और घर में मातम पसर गया। विनय आकाशगंगा सुपेला में नारियल पानी बेचता था। बसंत गुप्ता ने पुलिस प्रशासन से विनय की मौत के संबंध में जांच की मांग की है।

पीडब्ल्यूडी में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमाया, मास्टर माइंड चढ़ा पुलिस के हत्थे
बाड़मेर में बीएसएफ जवानों ने सीमा पर पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया
1340 श्रद्धालु करेंगे रामलला के दर्शन, अयोध्या के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन रवाना
एमजंक्‍शन ने 17वीं इंडियन कोल मार्केट्स कॉन्‍फ्रेंस का आयोजन किया
छत्तीसगढ़ के 90 विधायकों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ, प्रोटेम स्पीकर नेताम ने दिलाई शपथ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 81 # 03 January 2025
Next Article Breaking News : रिनोवेशन व फर्नीचर खरीदी में गड़बड़ी, दल्लीराजहरा पालिका का सीएमओ निलंबित

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?