ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : डामर प्लांट में हादसा… हाइवा की चपेट में आया मजदूर , मौके पर मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : डामर प्लांट में हादसा… हाइवा की चपेट में आया मजदूर , मौके पर मौत

By Mohan Rao
Published: December 31, 2024
Share
डामर प्लांट में हादसा, मजदूर की मौत
SHARE

भिलाई। नंदिनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बानबरद गांव स्थित एक डामर प्लांट में मंगलवार को हादसा हो गया। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। मजदूर यहां हाइवा की चपेट में आ गया था जिससे उसकी मौत हुई। घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशत हो गए। मृतक के परिजनों के साथ जमकर हंगामा हुआ। नंदिनी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को मुआवजा दिलाया इसके बाद मामला शांत हुआ।

नंदिनी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बानबरथ से डोंगरिया रोड में एक अग्रवाल डामर प्लांट स्थित है। यहां मंगलवार दोपहर 12 बजे के करीब वहां काम कर रहा मजदूर अशोक कोसरे पिता गोकुल कोसरे (45 साल) हाइवा की चपेट में आ गया। हाइवा उसके ऊपर से गुजर जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हाइवा में डामर लोड हो रहा था। इसी दौरान उसने जैसे ही उसे बैक किया बाएं तरफ डामर समेटने में लगा मजदूर अशोक कोसरे उसकी चपेट में आ गया।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही मजदूर के परिजन वहां पहुंच गए। नंदिनी पुलिस ने पहुंचकर शव को उठाने की कोशिश की  तो परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं माने और हंगामा करते रहे। इसके बाद प्लांट का मालिक वहां पहुंचा और उसने लोगों को समझाया कि ये महज एक दुर्घटना है। प्लांट संचालक ने तत्काल अपने पास से 60 हजार रुपए मुआवजे के रूप में परिजनों को दिया। शेष मुआवजा बाद में देने का आश्वासन अधिकारियों ने दिया। इसके बाद परिजन शांत हुए शव को उठाकर ले गए।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर नामांतरण प्रक्रिया को बनाया गया सरल एवं समयबद्ध
ठाकुर जोहारनी कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय, बोले- नई उद्योग नीति में बस्तर संभाग पर फोकस
छत्तीसगढ़ में स्थिति बेहतर होने से मेडिकल ऑक्सिजन की जरूरत लगातार हो रही है कम…. प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में मेडिकल आक्सीजन
बेईमानी के बावजूद नहीं जीत पाए कंगारू, कैमरे में कैद हुई चोटिल पंत से धोखाधड़ी
सरदार पटेल के 150वीं जयंती पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम, दुर्ग पुलिस द्वारा आयोजित किया जाएगा “रन फॉर यूनिटी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : छत्तीसगढ़ के अस्पतालों के लिए 7 विशेषज्ञ व 35 चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति, आदेश जारी
Next Article नए साल के पहले दिन पर्यटकों के लिए तैयार है मैत्री बाग, इस बार टिकट विंडो पर ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?