ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चाइनीज मांजा बेचने वालों पर भिलाई निगम की कार्रवाई, दुकानदारों से वसूला जुर्माना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

चाइनीज मांजा बेचने वालों पर भिलाई निगम की कार्रवाई, दुकानदारों से वसूला जुर्माना

By Mohan Rao
Published: December 28, 2024
Share
चाइनीज मांजा बेचने वालों पर कार्रवाई
SHARE

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा शनिवार को चाइनीज मांजा बेचने वालों पर कार्रवाई की गई। सरकार द्वारा प्रतिबंद लगाए जाने के बाद भी भिलाई में धडल्ले से चाइनीज मांजा बेचा जा रहा था। एक दिन सुपेला में एक युवक इसकी चपेट में आने से घायल हो गया। इसके बाद भिलाई निगम ने सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई की औा चाइनीज मांजा बेचने वालों से जुर्माना वसूल किया गया।

बता दें  छत्तीसगढ़ सरकार ने पक्षियों, इंसानो और पर्यावरण की सुरक्षा को देखते हुए चाइनीज मांझे की खरीद और बिक्री पर रोक लगा दी है। इस आदेश के उल्लंघन पर 5 साल की जेल, एक लाख जुर्माना या फिर दोनों सजा हो सकती है। छत्तीसगढ़ के आवास एवं पर्यावरण विभाग ने चीनी धागों की खरीद और बिक्री के मद्देनजर अधिसूचना राजपत्र में प्रकाशित कर इसे दंडनीय अपराध करार दिया है। इसके मद्देनजर राज्य सरकार ने पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 की धाराओं का उपयोग करते हुए इसकी खरीद, बिक्री, उत्पादन, भण्डारण, आपूर्ति और उपयोग पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है।

जिला कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश पर, आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय  ने सभी जोन के स्वास्थ्य अधिकारियों को नायलॉन चाइनीज मांझा बेचने वालों पर कार्रवाई के लिए आदेशित किया। इसी कड़ी में शनिवार को निगम भिलाई क्षेत्र में पतंग विक्रेताओं के यहां दबिश दी गई। कुछ व्यापारी नायलॉन चाइनीज माझा बेचते हुए पाए गए। जिसमें जोन क्रमांक 1 के वार्ड क्रमांक 9, 10, 11, 12, 17, के  फरीद पतंग फैक्ट्री, सुलझमी जनरल स्टोर, जोन क्रमांक 3, पावर हाउस पावर हाउस सर्कुलर मार्केट में मोहम्मद हसन, ताज पतंग सेंटर, चैलेंज पतंग दुकान, जोन क्रमांक 2 राम रामनगर में सुरेश किराना स्टोर में नायलॉन एवं चीनी मांझा,  इंडस्ट्रियल  धागा पाया गया। इन  दुकानों पर कार्रवाई करते हुए 9800 अर्थ दंड वसूला गया। बेचने वाली प्रतिबंध सामग्री की जब्त की गई। संबंधित दुकानदार को चेतावनी दी गई दोबारा अगर  नायलॉन चाइनीज  मांझा बेचते हुए  पाए गए,  तो गुमास्ता लाइसेंस कैंसल कर दुकान सील कर दी जाएगी।

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, महापौर नीरज पाल ने नागरिकों से अपील की है कि चाइनीज मांझा, इंडस्ट्रियल   धागा  का उपयोग पतंग उड़ाने में ना करें। इससे बड़ी दुर्घटना हो जाती है । पता नहीं चलता, चलते चलते कब गले में फंस जाता है। इंसान गंभीर रूप में घायल हो जाता है। यह किसी के साथ भी हो सकता है। नगर निगम भिलाई क्षेत्र में वृहद रूप से कार्रवाई की जा रही है। इस  कार्रवाई में जोन स्वच्छता अधिकारी अनिल मिश्रा, वीरेन बंजारे, अंकित सक्सेना, हेमंत माझी, स्वच्छता निरीक्षक कमलेश द्विवेदी, अंजनी सिंह, संतोष हरमुख, दल बनाकर सभी  व्यापारिक क्षेत्र में जाकर निरीक्षण कर कार्रवाई कर रहे हैं। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

निर्धारित समय 5 बजे के बाद खुला पाया ईलेक्ट्रिानिक व डेली निड्स की दुकान, निगम की टीम ने लगाया जुर्माना
इसरो ने रचा इतिहास: ‘स्पेडेक्स मिशन’ के तहत उपग्रहों की सफल ‘डॉकिंग’… पीएम मोदी व सीएम साय ने दी बधाई
जशपुर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से चार बच्चों की मौत, बांध के निकट बरामद हुए शव
तख्तापलट: महाराष्ट्र के नए ‘नाथ’ होंगे शिंदे, जानिए एक रिक्शा चालक से मुख्यमंत्री बनने तक का सफर
कोरोना नियमों को लेकर केन्द्र सरकार सख्त: बिना मास्क व भीड़भाड़ करने वालों हो जाएं सचेत…. गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को जारी किया यह आदेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नगर पालिका और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव, मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी, अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी को
Next Article भिलाई स्टील प्लांट में पदस्थ जनरल मैनेजर पुष्पा एम्ब्रोस की किताब ‘फ्रॉम प्रिंसिपल्स टू प्रैक्टिस’ का विमोचन

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?