ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : खुर्सीपार हत्या का खुलासा, कवर्धा से पकड़ाया आरोपी… 3 हजार रुपए की उधारी बनी वजह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : खुर्सीपार हत्या का खुलासा, कवर्धा से पकड़ाया आरोपी… 3 हजार रुपए की उधारी बनी वजह

By Mohan Rao
Published: December 25, 2024
Share
हत्या का आरोपी गिरफ्तार
SHARE

भिलाई। लगभग तीन सप्ताह पहले खुर्सीपार थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या के फरार आरोपी अजय योदव को कवर्धा से गिरफ्तार किया है। हत्या के बाद आरोपी अजय यादव कवर्धा में छिपकर रह रहा था। जब पुलिस ने पूछताछ की तो हत्या की वजह महज 3 हजार रुपए की उधारी निकली। फिलहाल मामले में खुर्सीपार पुलिस आरोपी अजय यादव के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है।

बता दें हत्या की यह घटना 6 दिसंबर की रात लगभग 10:30 बजे वीरागना अवंती बाई भवन के पास नहर किनारे की है। मिनीमाता नगर निवासी लोकेश्वर बंजारे पिता लक्ष्मण बंजारे की सिर पर पत्थर मारकर कर हत्या कर दी गई थी। सूचना मिलने में आधी रात को ही पुलिस मौके पर पहुंची जांच शुरू की। घटना की शुरुआती जांच व आसपास पूछताछ करने पर पता चला कि मृतक लोकेश्वर बंजारे और अजय यादव उर्फ टंगिया दोस्त हैं। शराब पीकर आपस रकम के लेन देन की बात पर वाद विवाद करते घटना स्थल वीरागंना अवंती बाई भवन के पीछे गये थे। इसके बाद अजय यादव वहां से निकला और बोला मैं अजय को निपटा दिया हूं। यह कहकर वह फरार हो गया। इसके बाद से ही पुलिस को अजय यादव की तलाश थी।

खुर्सीपार पुलिस द्वारा अजय यादव की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई थी। आरोपी के रिश्तेदारों, परिचितों पर लगातार निगाह रखी जा रही थी। मोबाइल नम्बरों के सीडीआर प्राप्त कर विश्लेषण किया गया। इसी बीच जानकारी मिली कि आरोपी कवर्धा में है। तत्काल पुलिस टीम को कवर्धा रवाना कर, कवर्धा में पतासाजी कर आरोपी अजय यादव को हिरासत में लिया गया।पूछताछ पर आरोपी अजय यादव ने बताया कि वह लोकेश्वर को एक माह पहले 3000 रूपए उधारी दिया था, उसके पास पैसा नहीं होने के कारण खुर्सीपार आया और लोकेश्वर से अपने दिए हुए पैसे को मांगा तो आज दूंगा-कल दूंगा कहकर उसे घूमा रहा था।

इसके बाद अजय यादव 6 दिसंबर को शराब लेकर आया और लोकेश्वर को शराब पिलाया। इसके बाद लोकेश्वर बंजारे को अवंती भवन के पीछे नहर किनारे लेकर गया और और पुनः उससे अपने पैसों की मांग किया। लोकेश्वर व्दारा गाली-गलौज करने, पैसा नहीं दूंगा कहने पर वही पर पड़े पत्थर को सिर में पटककर हत्या कर फरार हो गया। आरोपी की गिरफ्तारी में अंबर सिंह भारद्वाज प्रभारी थाना खुर्सीपार, एएसआई यशवंत श्रीवास्तव, प्रधान आरक्षक रोहित यादव, आरक्षक सुभाष यादव, शैलेन्द्र यादव, चुमुक सिन्हा, हर्ष देवांगन, तेजप्रकाश साहू, पंकज सिंह, एवं चंद्रभान चौहान थाना खुर्सीपार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

राजधानी वासियों को लुभा रही जनसंपर्क विभाग की छायाचित्र प्रदर्शनी, क्विज प्रतियोगिता में युवा लें रहे उत्साह से हिस्सा
वन विकास निगम ने सीएम सहायता कोष के लिए 7.07 लाख रूपए का सौंपा चेक
रेस्तरां में विस्फोट से 31 की मौत, एलपीजी लीक होने के कारण हुआ हादसा
छत्तीसगढ़ के प्रत्येक विकासखण्ड में दो रूरल इंडस्ट्रियल पार्क बनेंगे… प्रत्येक पार्क के लिए राशि होगी आबंटित
CG Crime : सनकी बाप ने दुधमुहें बच्चे की कर दी हत्या, जंगल में पेड़ पर फंदे से लटकाया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 72 # 25 December 2024
Next Article Breaking News : निकाय चुनाव में महापौर व अध्यक्ष कर सकेंगे इतने रुपए खर्च, सरकार ने तय की व्ययसीमा, अधिसूचना जारी

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?