ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सीएम साय ने किया नमन… एक्स पर पोस्ट किया भावुक पोस्ट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सीएम साय ने किया नमन… एक्स पर पोस्ट किया भावुक पोस्ट

By Mohan Rao
Published: December 25, 2024
Share
सीएम साय ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें किया नमन
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर उन्हें नमन किया है। इस मौके पर उन्होंने एक्स पर भावुक पोस्ट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। सीएम साय ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि सुशासन के पथ प्रदर्शक, भारत रत्न श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने अपनी दूरदृष्टि और कुशल नेतृत्व से भारत को वैश्विक मंच पर नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।

सीएम साय ने कहा छत्तीसगढ़ के निर्माता और विकास के मार्गदर्शक श्रद्धेय अटल जी को समूचा प्रदेश सम्मानपूर्वक स्मरण करता है। उनकी प्रेरणा से आज छत्तीसगढ़ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। श्रद्धेय अटल जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन। उनके जीवन मूल्य और आदर्श हमें समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण हेतु प्रेरित करते रहेंगे। सीएम ने अपने पोस्ट में कहा कि ऐसे थे हमारे मार्गदर्शक, परम श्रद्धेय अटल जी भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने छत्तीसगढ़ राज्य बनाकर हमें अपनी पहचान दी। उन्होंने हमें अपने पते पर ‘छत्तीसगढ़’ लिखने का गौरव दिया। श्रद्धेय अटल जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन।

अटल जी का छत्तीसगढ़ के लोगों से आत्मीय लगाव
सीएम साय ने पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि 25 दिसंबर को छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्मशती है।अटल जी का छत्तीसगढ़ से और छत्तीसगढ़ के लोगों से हमेशा आत्मीय लगाव रहा है। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण में अटल जी की भूमिका को याद करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी ने छत्तीसगढ़वासियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए छत्तीसगढ़ के विकास और यहां के लोगों की समृद्धि के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य का गठन किया।  अटल जी के  सपनों को पूरा करने की दिशा में राज्य सरकार बड़ी तेजी से काम कर रही है। छत्तीसगढ़ अपनी स्थापना के 25 वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। हमने अटल जी की स्मृति में इस रजत जयंती वर्ष को “अटल निर्माण वर्ष” के रूप में मनाने का निर्णय लिया है जिसके अंतर्गत राज्य में अधोसंरचना विकास के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

कुशल राजनीतिज्ञ होने के साथ एक ओजस्वी वक्ता थे अटल जी
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अटल जी कुशल राजनीतिज्ञ होने के साथ एक ओजस्वी वक्ता और कवि हृदय सरल व्यक्तित्व थे। अटल जी की याद में उनका जन्मदिन ’सुशासन दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। अटल जी का सपना था – एक सशक्त, समृद्ध और खुशहाल भारत। उसी सपने को साकार करते हुए छत्तीसगढ़ आज शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि सुशासन दिवस के अवसर पर हम सभी को अटल जी के दिखाए रास्तों पर चलकर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अपना योगदान देकर अटल जी के स्वर्णिम भारत के स्वप्न को पूर्ण करने में सहभागी बनने के लिए दृढ़संकल्पित होना चाहिए।

कुम्हारी बस हादसे में घायलों की मदद करने वालों को मिला इनाम, दुर्ग एसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
भारत और न्यूजीलैंड के बीच बेंगलुरु प्रथम टेस्ट मैच के लिए आब्जर्वर बने प्रोफेसर प्रमोद शंकर शर्मा
महिला की लापरवाही ले लेती जान, जवान की सतर्कता ने बचाई जिंदगी, देखे वीडियो
6 करोड़ 40 लाख का भूमिपूजन व लोकार्पण, बच्चों को मिठाई खिलाते गृहमंत्री ने कहा नेशनल नहीं इंटरनेशनल खिलाड़ी बनो
दर्जन भर अधिकारी कर्मचारी जुटे… छह घंटे की मेहनत, रूआबांधा में सड़क पर नहीं लगा पसरा… राहगीरों को मिली राहत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अटल जयंती पर प्रदेश के 187 नगरीय निकायों में बनेंगे अटल परिसर,सीएम साय जशपुर में करेंगे भूमिपूजन
Next Article छत्तीसगढ़ में मंत्री मंडल विस्तार पर सीएम साय का बड़ा बयान, दिल्ली में हुई संगठन की बैठक में तय हुए नाम! …. जानिए कौन-कौन है रेस में

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?