ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : नवा रायपुर में बनेगी मेडिसिटी, 200 एकड़ में होगा निर्माण, मेडिकल टूरिज्म को मिलेगी नई पहचान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

Breaking News : नवा रायपुर में बनेगी मेडिसिटी, 200 एकड़ में होगा निर्माण, मेडिकल टूरिज्म को मिलेगी नई पहचान

By Mohan Rao
Published: December 24, 2024
Share
सीएम विष्णुदेव साय
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ को मेडिकल टूरिज्म के क्षेत्र में भी अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की कवायद तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास को लेकर दृढ़संकल्पित हैं और इसके लिए लगातार प्रयास कर रहें हैं। इसी कड़ी में अब नवा रायपुर अटल नगर में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की मेडिसिटी बनाई जाएगी।  नवा रायपुर अटल नगर में प्रदेश वासियों को एक ही स्थान पर उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों इसके लिए सरकार द्वारा मेडिसिटी का प्रोजेक्ट लाया गया है।

सीएम साय की पहल पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी के मार्गदर्शन में नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण ने अपनी तरफ से प्रयास करना शुरू कर दिया है। यह आधुनिकतम मेडिसिटी लगभग  200  एकड़ में विकसित की जाएगी। इसके लिए प्राधिकरण द्वारा नवा रायपुर के सेक्टर 37  में भूमि का चिन्हांकन किया गया है। इस प्रोजेक्ट में निजी निवेश की सहायता से लगभग 5000  बिस्तर क्षमता की स्वास्थ्य सुविधाओं का विकास किया जाना प्रस्तावित है। राज्य शासन द्वारा इस परिकल्पित मेडिसिटी प्रोजेक्ट को भविष्य में प्रधानमंत्री मेडिसिटी योजना से जोड़े जाने की योजना भी प्रस्तावित है।

हाल ही में हुई है समन्वय बैठक
मेडिसिटी की स्थापना के लिए हाल ही में केंद्र सरकार के उपक्रम इंफ्रांटेक सर्विसेस लिमिटेड के साथ नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण ने प्रारंभिक समन्वय बैठक की है। बैठक में मेडिसिटी परियोजना को साकार किये जाने हेतु महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई है। यह सर्व सुविधायुक्त मेडिसिटी न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि निकटवर्ती राज्यों के नागरिकों को भी स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करेगी। उक्त मेडिसिटी में कई अग्रणी मल्टीस्पेसिलिटी अस्पताल,  मेडिकल कालेज, छात्रावास, डायग्नोस्टिक्स सेंटर, धर्मशाला,  होटल तथा  वाणिज्यिक  एकीकृत विकास करना प्रस्तावित है। इसके लिए स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन हेतु भी राज्य सरकार द्वारा प्रयास किये जा रहे हैं। नवा रायपुर अटल नगर में एयरपोर्ट के निकट इस मेडिसिटी के विकास से छत्तीसगढ़ को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मेडिकल टूरिज्म के क्षेत्र में नई पहचान मिलेगी।

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर सीएम बघेल ने दी पत्रकारों को दी बधाई: कहा- मीडिया जगत सूचना प्रदान कर लोकतांत्रिक विमर्श को देता है नई दिशा
Breaking News : हाईकोर्ट के आदेश पर भिलाई निगम का पार्षद नीतेश यादव बर्खास्त, जाति प्रमाण पत्र का है मामला
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन के हमर लैब ने डेढ़ लाख टेस्ट कर रचा कीर्तिमान
जम्मू-कश्मीर: कुलगाम जिले में आतंकियों और सुरक्षाबल के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर
अंतिम संस्कार में शामिल हुए महापौर, कहा युवा पत्रकार का यों चले जाना पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नेहरू नगर गार्डन के पास लगेगी पूर्व पीएम अटल की प्रतिमा, तारामण्डल उद्यान में भूमिपूजन कल
Next Article बीएसपी के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने सांसद बघेल को सौंपा ज्ञापन, सभी रिटेंशनधारियों को आवास दिलाने रखी मांग

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?