ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अंतरराष्ट्रीय ध्यान दिवस पर केन्द्रीय जेल रायपुर में ध्यान एवं योग शिविर, बंदियों ने लिया ध्यान का प्रशिक्षण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

अंतरराष्ट्रीय ध्यान दिवस पर केन्द्रीय जेल रायपुर में ध्यान एवं योग शिविर, बंदियों ने लिया ध्यान का प्रशिक्षण

By Mohan Rao
Published: December 21, 2024
Share
रायपुर सेंट्रल जेल में ध्यान शिविर
SHARE

रायपुर। केन्द्रीय जेल रायपुर में शनिवार को प्रथम अंतरराष्ट्रीय ध्यान दिवस के अवसर पर ध्यान एवं योग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का संचालन योग आयोग के पूर्व सदस्य एवं आर्ट ऑफ लिविंग के वरिष्ठ प्रशिक्षक श्री अजय सिंह ने किया। शिविर में लगभग 200 बंदियों एवं जेल के अधिकारी-कर्मचारियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर प्रशिक्षक अजय सिंह ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने 21 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय ध्यान दिवस घोषित किया है ताकि ध्यान के लाभों के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके। उन्होंने कहा कि ध्यान मानसिक स्पष्टता, भावनात्मक शांति और शारीरिक विश्राम प्रदान करने का प्रभावी साधन है। यह तनाव कम करने, भावनात्मक संतुलन सुधारने और बेहतर नींद के लिए सहायक होता है। उन्होंने बंदियों को ध्यान और योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की सलाह दी।

प्रशिक्षक अजय सिंह ने यह भी बताया कि इस ऐतिहासिक दिवस पर पूज्य गुरुदेव श्री श्री रविशंकर संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित होंगे। इस कार्यक्रम से 180 देशों के लोग ऑनलाइन जुड़ेंगे। इसी क्रम में केन्द्रीय जेल रायपुर में यह शिविर आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य बंदियों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करना है।

जेल अधीक्षक अमित शांडिल्य ने ध्यान के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि ध्यान को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए, भले ही यह कुछ मिनटों के लिए हो। यह न केवल मानसिक शांति प्रदान करता है बल्कि तनाव कम करने में भी सहायक होता है। शिविर के अंत में अजय सिंह ने बंदियों के उत्साह को देखते हुए भविष्य में योग, प्राणायाम, ध्यान, सुदर्शन क्रिया और जीवन जीने की कला से जुड़े विशेष शिविर आयोजित करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यह प्रयास बंदियों के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास के साथ-साथ उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक होगा। शिविर के दौरान बंदियों ने ध्यान और योग अभ्यास में उत्साहपूर्वक से भाग लिया।

युवा मंत्री उमेश बने रोजगार मिशन के कार्यकारी अध्यक्ष, 15 लाख नए रोजगार का लक्ष्य
ऑपरेशन अंकुश : दुष्कर्म के आरोपी को गोवा से ढूंढ लाई पुलिस…. भेजा जेल
राजकुमार संतोषी की बेटी तनीषा गांधी गोडसे एक युद्ध से करेंगी डेब्यू…
Agni-3 का सफल परीक्षण, ताकत ऐसी जानकर रह जाएंगे हैरान… जाने मिसाइल से जुड़ी खास बातें
छत्तीसगढ़ शासन की बड़ी पहल: कोविड-19 से मृत व्यक्तियों के परिजनों को मिलेगी 50 हजार रुपए अनुदान राशि… सभी कलेक्टरों को आवश्यक कार्यवाही करने निर्देश जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Breaking : बस्तर में अनियंत्रित होकर पलटा मिनी ट्रक, चार लोगों की मौत, कई घायल
Next Article कायाकल्प राज्य स्तरीय पुरस्कार समारोह में शामिल हुए सीएम साय- बोले छत्तीसगढ़ में तेजी से हो रहा है स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?