ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग में 5 माह पुराने चोरी का खुलासा, अलमारी की चाबी बनाने के बहाने उड़ा ले गए थे लाखों के जेवर
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
September 28, 2026
बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल
September 28, 2026
बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार
September 28, 2026
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
September 28, 2026
धान खरीदी नीति से लेकर जल प्रबंधन और प्रशासनिक सुधारों की हुई समीक्षा
मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश
September 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

दुर्ग में 5 माह पुराने चोरी का खुलासा, अलमारी की चाबी बनाने के बहाने उड़ा ले गए थे लाखों के जेवर

By Mohan Rao Published December 21, 2024
Share
चोरी के आरोपी गिरफ्तार
SHARE

दुर्ग। मोहन नगर थाना क्षेत्र में 5 माह पुराने एक चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शातिर चोरों ने अलमारी का ताला बनाने के बहाने से घर में प्रवेश किया और मौका देखकर सोना व चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए। इस मामले में शिकायत के बाद पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। घटना के 5 माह बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंची। इस मामले में पुलिस ने इंदौर मध्यप्रदेश के राजू सिंह एवं निशांत सिंह धार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 8 लाख 70 हजार रुपए के जेवर रिकवर किए हैं। मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।

दरअसल यह घटना 27 जुलाई की है। इस मामले में सिंधी कॉलोनी दुर्ग निवासी सविता तलरेजा 5 अगस्त हो थाना मोहन नगर में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 27 जुलाई 2024 को इनके घर में दो सरदार आलमारी का चाबी बनाने के बहाने पहुंचे। चाबी बनाने के दौरान प्रार्थीया को बातों उलझाकर आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरातो को चोरी फरार हो गये। प्रार्थीया की रिपोर्ट पर थाना मोहन नगर में धारा 331(3), 305 (ए) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों की पतासाजी के लिए पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के मार्गदर्शन व  एएसपी अभिषेक झा ने थाना व एसीसीयू की टीम को लगाया।

टीम ने प्रार्थीया से संपर्क कर घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। घटना के संबंध में जानकारी लेकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाला गया फुटेज में दो सरदार घटना स्थल के आसपास आते-जाते दिखे। विडियो फुटेज की सहायता से दोनों की पहचान का प्रयास किया गया। इस दौरान पता चला कि दोनों बाहर के हैं। इसके बाद पुलिस ने जांच का दायरा बदला और सोशल मीडिया के सहारे आरोपियों की खोजबीन शुरू की। इस दौरान आरोपियों की पहचान सिकली सरदार राजू सिंह एवं निशांत सिंह धार, इंदौर (म.प्र.) के निवासी के रूप में हुई।

इसके बाद एक टीम को धार इंदौर क्षेत्र रवाना किया गया। धार जाकर आरोपयों का पता तलाश करने पर वर्तमान लोकेशन बड़ोदरा में होना पता चला। टीम बड़ोदरा पहुंची तो आरोपी वहां से भी फरार हो गये। इसके बाद आरोपियों ने अपना व अपने परिवार के सदस्यों का मोबाइल नंबर बदल दिया। फिर से आरोपियों की पतासाजी करने पर जावरा (मप्र) में होने की जानकारी मिली। तत्काल टीम द्वारा जावरा ओम लॉज मप्र पहुंचकर दबिस दी गई एवं दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया।

दोनों को अभिरक्षा में लेकर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ किया गया। जो घटना दिनांक को प्रार्थीया के घर के आलमारी से सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम को चोरी करना स्वीकार किये एवं सोने चांदी के जेवरात को रतलाम में जीवन सोनी के पास बेचने की जानकारी दी। पुलिस ने जब जीवन सोनी की तलाश की तो पता चला कि वह दो करोड़ का सोना लेकर फरार है। इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक तापेश्वर नेताम एसीसीयू भिलाई, उप निरीक्षक पारस ठाकुर थाना प्रभारी मोहन नगर, सउनि गुप्तेश्वर यादव, सउनि राजेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक प्रदीप सिंह, चंद्रशेखर बंजीर, आरक्षक अश्वनी यदु, चित्रसेन साहू, नरेन्द्र सहारे, टापेश्वर साहू, विक्रांत यदु, की उल्लेखनीय भूमिका रही।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल

बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार

बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास

मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश

Mohan Rao December 21, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 68 # 21 December 2024
Next Article दो बच्चों के सामने पत्नी की हत्या : चलते-चलते थकने पर पीट-पीटकर मार डाला… घर पर सुनाई यह कहानी

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?