ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में टल सकते हैं नगरीय निकाय चुनाव, अप्रेल के बाद चुनाव कराने पर विचार, निकायों में होगी प्रशासकों की नियुक्ति!
Share
Notification Show More
Latest News
भविष्य की जरूरतों और आर्थिक विकास की प्राथमिकताओं के अनुरूप हो अधोसंरचना का निर्माण : मुख्यमंत्री साय
October 13, 2026
उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कवर्धा में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया भव्य शुभारंभ
October 13, 2026
खेल प्रतिभाओं को गांव के मैदान से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री साय
October 13, 2026
छत्तीसगढ़ में लागू हुआ नया किराया नियंत्रण कानून, राज्यपाल ने दी मंजूरी
October 13, 2026
नए शाला भवन निर्माण से अब गांव में ही मिलेगी बेहतर शिक्षा
सेवा की कहानी : नए शाला भवन निर्माण से अब गांव में ही मिलेगी बेहतर शिक्षा
October 13, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ में टल सकते हैं नगरीय निकाय चुनाव, अप्रेल के बाद चुनाव कराने पर विचार, निकायों में होगी प्रशासकों की नियुक्ति!

By Mohan Rao Published December 21, 2024
Share
नगरीय निकाय चुनाव
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ में नगर पालिक निगम, नगर पालिका परिषद् व नगर पंचायतों में आगामी दिनों में होने वाले चुनाव टल सकते हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि विभिन्न जिलों में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव छत्तीसगढ़ में होने जा रहे बोर्ड परीक्षाओं के बाद कराए जाएंगे। एक दिन पहले छत्तीसगढ़ विधानसभा में नगर पालिका संशोधन विधेयक पारित हो गया है। इसके साथ ही सरकार ने निकाय चुनावों के लिए 6 माह का समय ले लिया है। इसके कारण उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार निकाय चुनाव बोर्ड परीक्षाओं के बाद कराए जाएंगे! इसका मतलब है कि जिन निकायों का कार्यकाल पूरा हो जाएगा वहां सरकार प्रशासक की नियुक्ति करेगी।

बता दें छत्तीसगढ़ विधानसभा में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निगम चुनावों को 6 महीने के अंदर करवाने के लिए विधेयक पास करवा लिया है। इसके साथ ही उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी पंचायतों के चुनाव 6 महीने के अंदर करवाने के लिए अध्यादेश ले आए हैं। विधानसभा में नगर पालिका तथा नगर निगम संशोधन विधेयक के साथ पंचायत चुनाव सम्बन्धी विधेयक ध्वनिमत से पारित किया गया। इसके साथ ही  छत्तीसगढ़ में सरकार इस बार नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को एक साथ कराने का रास्ता साफ हो गया। ऐसे में दोनों चुनावों को एक साथ मई में होने की संभावना बन रही है।

नहीं हो पाया महापौर व अध्यक्षों का आरक्षण
नगरीय निकाय चुनाव को देखते हुए जहां चुनाव होना है वहां के वार्डों का आरक्षण हो चुका है। लेकिन अभी भी नगरीय निकायों के महापौर और नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के अध्यक्षों का आरक्षण जारी नहीं हो पाया है साथ ही पंचायतों में भी आरक्षण की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। ऐसे में अगर आरक्षण की प्रक्रिया शुरू भी होती है, तो पूरी प्रक्रिया में तकरीबन 15 – 20 दिन का वक्त लग सकता है। ऐसे में चुनाव टलने की संभावना बढ़ जाती है। यदि सरकार आरक्षण कार्रवाई पूरी कर भी देती है तो स्कूलों में परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी।

1 मार्च से छत्तीसगढ़ में 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं
छतीसगढ़ में 1 मार्च से 10 वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। स्कूल शिक्षा विभाग ने इसकी घोषणा पहले ही कर दी है। 15 फरवरी से शिक्षा विभाग बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में लग जाएगा और शिक्षकों की ड्यूटी भी इसी में लगेगी। यही नहीं स्कूलों में नर्सरी से लेकर कक्षा 8वीं तथा 9 वीं व 11वीं की परीक्षाएं भी बोर्ड परीक्षा के पहले या बाद में कराई जाएंगी। चुंकि चुनावों में सबसे बड़ा अमला शिक्षा विभाग का ही तैनात रहता है। ऐसे में नगरीय निकाय चुनाव बोर्ड परीक्षाएं व स्कूलों की अन्य कक्षाओं की परीक्षाओं के बाद कराए जाने की पूरी संभावना है।

जनवरी में शुरू होगी प्रशासकों की नियुक्ति
10 जनवरी तक सभी निगमों के महापौर का कार्यकाल खत्म हो जाएगा। इस बार सरकार महापौर का सीधे चुनाव कराने जा रही है। ऐसे में अभी तक इनके आरक्षण की घोषणा हो जानी थी। जब तक यह नहीं होगा, आचार संहिता भी नहीं लग सकती। वहीं दूसरी तरफ पंचायतों के आरक्षण को भी आगे बढ़ा दिया गया है। छत्तीसगढ़ में ऐसा पहली बार होगा, जब नगर निगम और पंचायत का कार्यकाल खत्म होने के बाद चुनाव कराए जाएंगे। प्रदेश में 3 जनवरी के बाद से 14 नगर निगमों में एक-एक कर महापौर की जगह प्रशासक बैठ जाएंगे। सबसे पहले 3 जनवरी को राजनांदगांव और भिलाई 3 चरौदा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। 5 जनवरी को महापौर एजाज ढेबर का कार्यकाल खत्म हो रहा है। इसके बाद रायपुर समेत प्रदेश के 10 नगरीय निकायों में प्रशासक बैठ जाएंगे। ऐसे में इसकी प्रबल संभावना है कि जनवरी में सरकार निकायों में प्रशासकों की नियुक्ति कर देगी।

You Might Also Like

भविष्य की जरूरतों और आर्थिक विकास की प्राथमिकताओं के अनुरूप हो अधोसंरचना का निर्माण : मुख्यमंत्री साय

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कवर्धा में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया भव्य शुभारंभ

खेल प्रतिभाओं को गांव के मैदान से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ में लागू हुआ नया किराया नियंत्रण कानून, राज्यपाल ने दी मंजूरी

सेवा की कहानी : नए शाला भवन निर्माण से अब गांव में ही मिलेगी बेहतर शिक्षा

Mohan Rao December 21, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महतारी वंदन योजना के तहत महासमुंद में महिलाओं को हर माह मिल रहे 14 हजार रुपए… जानिए कैसे किया यह कमाल
Next Article shreekanchanpath 68 # 21 December 2024

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?