रायपुर। राज्य शासन ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सुबोध कुमार सिंह, भा.प्र.से. (1997) को मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव नियुक्त किया है। सुबोध सिंह को केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटने के बाद इस पद पर पदस्थ किया गया है।

बता दें कि केद्रीय प्रतिनियुक्ति से आईएएस सुबोध सिंह गुरुवार की शाम ही रायपुर पहुंचे हैं। छत्तीसगढ़ कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सुबोध सिंह एयरपोर्ट से सीधे मंत्रालय गए। वहां उन्होंने चीफ सेक्रेटरी से मिलकर अपनी ज्वाईनिंग दे दी थी। बताया जा रहा है कि सुबोध सिंह को लेकर सीएम साय ने ही केंद्र सरकार से छत्तीसगढ़ वापस भेजने का आग्रह किया था। इसीलिए केंद्र ने उन्हें तत्काल रिलीव किया।




