ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Crime : पुलिस के हत्थे चढ़ा टायर चोर गिरोह, ओडिशा से आकर छत्तीसगढ़ में करते थे चोरी…. ऐसे पहुंची पुलिस
Share
Notification Show More
Latest News
भविष्य की जरूरतों और आर्थिक विकास की प्राथमिकताओं के अनुरूप हो अधोसंरचना का निर्माण : मुख्यमंत्री साय
October 13, 2026
उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कवर्धा में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया भव्य शुभारंभ
October 13, 2026
खेल प्रतिभाओं को गांव के मैदान से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री साय
October 13, 2026
छत्तीसगढ़ में लागू हुआ नया किराया नियंत्रण कानून, राज्यपाल ने दी मंजूरी
October 13, 2026
नए शाला भवन निर्माण से अब गांव में ही मिलेगी बेहतर शिक्षा
सेवा की कहानी : नए शाला भवन निर्माण से अब गांव में ही मिलेगी बेहतर शिक्षा
October 13, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

CG Crime : पुलिस के हत्थे चढ़ा टायर चोर गिरोह, ओडिशा से आकर छत्तीसगढ़ में करते थे चोरी…. ऐसे पहुंची पुलिस

By Mohan Rao Published December 18, 2024
Share
टायर चोर पकड़ाए
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस ने खड़ी कार से टायर चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा है। यह चोर खड़ी गाड़ियों से टायर चुराते और मजबूरी बताकर किसी को भी कम दाम में बेच देते थे। आरोपियों के पास से पुलिस ने स्वीफ्ट कार, जैक, गैस कटर, चक्का पाना एवं चोरी किया हुआ टायर मय स्टेपनी के जब्त किया है। आरोपियों के विरूद्ध थाना कांसाबेल में धारा 106(1) बीएनएसएस के तहत् कार्यवाही की जा रही है। प्रकरण के अन्य फरार आरोपियों की पतासाजी जारी है।

बता दें जशपुर एसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशानुसार चोरी की घटनाओं को रोकथाम एवं अपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने हेतु संबंधित अनुविभाग के एसडीओपी के पर्यवेक्षण में पूरे जिले में प्रभावी गश्त पेट्रोलिंग की कार्यवाही की जा रही है। इस बीच 13-14 दिसंबर की दरम्यानि रात्रि में थाना कांसाबेल से एएसआई नीता कुर्रे अपनी टीम के साथ रात्रि चेक गश्त ड्यूटी पर थी। इसी दौरान टांगरगांव रोड पर एक संदेही स्वीफ्ट वाहन क्रमांक ओआर 14 आर 7305 आता दिखा जिसके चालक को सामान्य पूछताछ एवं तस्दीक हेतु रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उसके चालक ने अपने वाहन को न रोककर तेज गति से वाहन को दूसरे ओर भगाने लगा। एएसआई ने द्वारा चौकी दोकड़ा से निकले गश्त पार्टी को संपर्क कर संदेही वाहन को घेरने का सूचना दिया। दोकड़ा पेट्रोलिंग एवं कांसाबेल पेट्रोलिंग टीम के वाहनों का तेजी से पीछा करते देख संदेगी अपने स्वीफ्ट वाहन को रोड से नीचे उतारकर भाग खड़े हुये। उनके वाहन की तलाशी लेने पर वहां रखा 03 नग टायर रिम के साथ, 01 मोबाईल, जैक, गैस कटर, चक्का पाना, करीम हुसैन का ड्राइविंग लायसेंस, लोहे के औजार इत्यादि बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने कार सवारों की तलाश शुरू की।

इस बीच 17 दिसंबर को आकाश यादव निवासी शांतिनगर कांसाबेल, रितेश गुप्ता निवासी बगीचा रोड कांसाबेल एवं पुटलोरी मालकोण्डये निवासी गंझूटोली कांसाबेल ने थाना कांसाबेल में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 13 व 14 दिसंबर की दरम्यानि रात्रि में इनके पिकअप वाहन में मौजूद स्टेपनी को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। वाहन मालिकों को जब्त  स्टेपनी दिखाने पर उसे पहचान कर अपना होना बताया गया। मामले में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना कांसाबेल में चोरी का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

एसपी शशि मोहन सिंह द्वारा अज्ञात आरोपियों की पतासाजी हेतु उप पुलिस अधीक्षक विजय सिंह राजपूत के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया एवं सायबर सेल को भी सम्मिलित किया गया। चंद घंटो बाद ही पुलिस टीम द्वारा अपने उच्च व्यवसायिक दक्षता का प्रदर्शन करते हुये संयुक्त प्रयास से प्रकरण के 02 आरोपी मो. कमरूद्दीन हुसैन एवं मो. करीम हुसैन को उनके कुनकुरी क्षेत्र से पकड़कर अभिरक्षा में लिया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कांसाबेल क्षेत्र से उक्त चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद वापस जाते समय पुलिस की वाहन को देखकर डर से पीछा करने पर अपने साथ लाये स्वीफ्ट वाहन क्रमांक ओआर 14 आर 7305 को रोड से नीचे उतारकर भाग जाना बताये, जिसमें 03 नग स्टेपनी टायर, कमरूद्दीन का मोबाईल, करीम हुसैन का ड्राईविंग लायसेंस, चक्का खोलने में उपयोग किये जाने वाला पाना, जैक, गैस कटर आदि था। उक्त चोरी की घटना को अंजाम देने में इनके साथ अन्य 02 आरोपी भी साथ में थे जो फरार हैं।

आरोपियों से सघनता से पूछताछ करने पर बताये कि ये पूर्व में भी कुनकुरी, तपकरा, फरसाबहार, बागबहार क्षेत्र में टायर स्टेपनी चोरी का कार्य कर चुके हैं। चोरी किये हुये स्टेपनी को यह अपने क्षेत्र बनडेगा में ले जाकर राह चलते वाहन चालकों को पैसों की तंगी बताकर बेचा करते थे। उक्त कार्यवाही में उप पुलिस अधीक्षक विजय सिंह राजपूत, एसडीओपी कुनकुरी विनोद मंडावी, निरीक्षक गौरव पांडेय, थाना प्रभारी कुनकुरी उप निरीक्षक सुनील सिंह, उप निरीक्षक संतोष तिवारी, उप निरीक्षक अषोक याद, एएसआई नीता कुर्रे, प्रधान आरक्षक इग्नानियुस एक्का, आरक्षक विनोद केरकेट्टा व अन्य स्टाफ का योगदान रहा है।              

पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने कहा गया है कि जशपुर पुलिस को ओड़िशा के चोर गिरोह के 02 सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली हैं, इनके साथीगण फरार हैं जिनकी सरगर्मी से पतासाजी की जा रही है। इस गिरोह के द्वारा पूर्व में जिले में अनेकों चोरी की घटना को अंजाम दिया गया गया है, जिसकी बारीकी से जांच की जा रही है। जिले के समस्त एसडीओपी एवं थाना व चौकी प्रभारियों को रात्रि गश्त अत्यंत प्रभावी करने के निर्देश दिये गये हैं, जिसका परिणाम आने लगा है।

You Might Also Like

भविष्य की जरूरतों और आर्थिक विकास की प्राथमिकताओं के अनुरूप हो अधोसंरचना का निर्माण : मुख्यमंत्री साय

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कवर्धा में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया भव्य शुभारंभ

खेल प्रतिभाओं को गांव के मैदान से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ में लागू हुआ नया किराया नियंत्रण कानून, राज्यपाल ने दी मंजूरी

सेवा की कहानी : नए शाला भवन निर्माण से अब गांव में ही मिलेगी बेहतर शिक्षा

Mohan Rao December 18, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बाबा गुरू घासीदास के मनखे-मनखे एक समान का संदेश आज भी प्रासंगिक: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Next Article गुरू घासीदास जयंती समारोह में शामिल हुए सीएम साय, लालपुूर धाम के जिर्णोद्धार के लिए की 50 लाख रुपए की घोषणा

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?