ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Breaking : युवक की हत्या कर कमर में पत्थर बांधकर डेम में फेंका शव, तीन आरोपी गिरफ्तार… जानिए क्या थी वजह
Share
Notification Show More
Latest News
भविष्य की जरूरतों और आर्थिक विकास की प्राथमिकताओं के अनुरूप हो अधोसंरचना का निर्माण : मुख्यमंत्री साय
October 13, 2026
उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कवर्धा में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया भव्य शुभारंभ
October 13, 2026
खेल प्रतिभाओं को गांव के मैदान से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री साय
October 13, 2026
छत्तीसगढ़ में लागू हुआ नया किराया नियंत्रण कानून, राज्यपाल ने दी मंजूरी
October 13, 2026
नए शाला भवन निर्माण से अब गांव में ही मिलेगी बेहतर शिक्षा
सेवा की कहानी : नए शाला भवन निर्माण से अब गांव में ही मिलेगी बेहतर शिक्षा
October 13, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

CG Breaking : युवक की हत्या कर कमर में पत्थर बांधकर डेम में फेंका शव, तीन आरोपी गिरफ्तार… जानिए क्या थी वजह

By Mohan Rao Published December 17, 2024
Share
पुलिस की गिरफ्त्र में हत्या के आरोपी
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में अंधे कत्ल के एक मामले को सुलझाने में पुलिस को सफलता मिली है। रविवार को मनोरा चौकी क्षेत्र के सिलफरा डेम में अज्ञात युवक की लाश मिली थी। इस मामले में पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। जल्द ही पुलिस को सफलता मिली और इस मामले में पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ में तीनों ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है। मामला मनोरा चौकी क्षेत्र का है।

पुलिस ने बताया कि कोटवार प्रेम प्रकाश राम ने 15 दिसंबर को सूचना देते हुए बताया कि ग्राम काटाबेल सिलफरी  डेम में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है, जिसमे से बदबू आ रही है। सूचना पर मनोरा पुलिस द्वारा घटना स्थल में जाकर डेम से पानी निकलवाकर कर शव का बारीकी से निरीक्षण किया। शव के गले व कमर में गमछा नुमा रस्सी से शव को बांधकर पानी में डुबोया गया था। जिस पर मनोरा पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर  पीएम कराने पश्चात प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत होने पर आस पास के ग्रामों से जानकारी ली गई। इस दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक का नाम चूडरु उर्फ अनमोल पिता चैतराम (21) निवासी तिलटांगर चौकी मनोरा है।

शव की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाने मुखबिरी का जाल फैलाया गया। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली की मृतक के शव के गले में जो गमछा मिला है वह कलिंदर (27) निवासी तिल टांगर द्वारा उपयोग किया जाता रहा है। गमछे को लेकर जांच में  पता चला की मृतक कुछ दिन पहले ग्राम तिलटांगर चौकी मनोरा के कलिंदर, महेंद्र व धरमू के साथ घूमता देख गया। इसके बाद मनोरा पुलिस तीनों को हिरासत में ले कर मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गई। पूछताछ में तीनों टूट गए और हत्या की बात स्वीकार की।

आरोपियों ने बताया चूडरु  उर्फ अनमोल कुछ दिन पहले जेल से जमानत पर बाहर आया था। उसके साथ 2 दिसंबर को मुर्गा खाने के लिए मनोरा जा रहे थे। रास्ते में सभी ने साथ बैठकर शराब भी पी। इस दौरान किसी पुरानी बात को लेकर आरोपियों व मृतक में विवाद हो गया। कलिंदर व महिंदर तथा धरमू द्वारा गमछा से चूडरू की गला घोंट कर व सराई लकड़ी के डंडे से मारकर हत्या कर दी। उसी रात को तीनों आरोपी मिलकर शव के गला व कमर में गमछा से पत्थर बांधकर ग्राम कटाबेल सिलफिरी डेम में फेंक दिया। आरोपियों के बयान के बाद पुलिस ने कलिंदर उम्र 24 वर्ष, महिंदर उम्र 23 वर्ष, धरमू उम्र 24 वर्ष  के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा  103(1),238  के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने कहा की अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में मुखबिर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पुलिस द्वारा त्वरित गति से कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को हिरासत में लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी जशपुर चंद्र शेखर परमा, सहायक उप निरीक्षक जय सिंह मिर्रे, आरक्षक  प्रदीप किंडो, भीखराम भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। प्रकरण सुलझाने में शामिल सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को नगद इनाम से पुरस्कृत किया जाएगा।

You Might Also Like

भविष्य की जरूरतों और आर्थिक विकास की प्राथमिकताओं के अनुरूप हो अधोसंरचना का निर्माण : मुख्यमंत्री साय

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कवर्धा में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया भव्य शुभारंभ

खेल प्रतिभाओं को गांव के मैदान से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ में लागू हुआ नया किराया नियंत्रण कानून, राज्यपाल ने दी मंजूरी

सेवा की कहानी : नए शाला भवन निर्माण से अब गांव में ही मिलेगी बेहतर शिक्षा

Mohan Rao December 17, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article निगम आयुक्त ने किया निर्माणाधीन पीएम आवासों का निरीक्षण,  31 दिसम्बर तक पूर्ण करने दिए निर्देश
Next Article Good news : मात्र 999 रुपए में करें रायपुर से अंबिकापुर की हवाई यात्रा, 19 दिसंबर से शुरू होगी नई विमान सेवा

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?