ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राजधानी रायपुर में व्यापारी ने पत्नी को चाकू मारा और घर में लगा दी आग, सिलेंडर ब्लास्ट में हुई मौत…. जांच में जुटी पुलिस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedRaipur

राजधानी रायपुर में व्यापारी ने पत्नी को चाकू मारा और घर में लगा दी आग, सिलेंडर ब्लास्ट में हुई मौत…. जांच में जुटी पुलिस

By Mohan Rao
Published: December 14, 2024
Share
कारोबारी ने घर पर लगाई आग
SHARE

रायपुर। राजधानी रायपुर में कार एसेसरीज का कारोबार करने वाले व्यापारी ने पत्नी को चाकू मारने के बाद घर में आग लगा दी। आगजनी  से घर पर रखा सिलेंडर ब्लास्ट हो गया जिससे व्यापारी की मौत हो गई है। व्यापारी को बचने गए पड़ोसी व पुलिस कर्मी भी इसमें घायल हुए हैं। वहीं पत्नी को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला  खमतराई थाना क्षेत्र के भनपुरी स्थित रामेश्वर नगर का है। शुक्रवार दंर रात लगभग 11 बजे खमतराई थाना पेट्रोलिंग पार्टी को सूचना मिली कि रामेश्वर नगर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला करने के बाद घर में आग लगा दी। पत्नी किसी तरह जान बचाकर अपने बच्चे के साथ पड़ोसी के घर में छिप गई। इधर आगजनी के कारण घर का सिलेंडर ब्लास्ट हो गया और आग फैल गई।

सूचना के बाद मौके पर गई पेट्रोलिंग टीम ने खमतराई थाने को भी सूचना दी। इसके बाद पड़ोसियों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। आगजनी में घर का सारा सामान व बाहर रखी गाड़ियां जल गई। आग में झुलसने से व्यापारी बी अमरेश्वर राव (45) की मौत हो गई। वहीं उसे बचाने के चक्कर में तेज आग की लपटों में दो सिपाही हेमंत गिलहरे और विकास सिंह भी चोटिल हो गए। इसके अलावा दो पड़ोसी विक्रम ठाकुर और चेतन दास भी घायल हो गए।

कारोबार में नुकसान से परेशान था अमरेश्वर
प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने बताया कि अमरेश्वर राव मूल रूप से महेंद्रगढ़ का रहने वाला था। उसकी रायपुर में कार एसेसीरीज की दुकान थी। कारोबार में नुकसान के कारण दुकान बंद हो गई।  शुक्रवार को देर रात पति पत्नी के बीच विवाद हुआ । विवाद बढ़ने पर उसने पत्नी संध्या के गले में चाकू से हमला कर दिया। महिला बेटी को लेकर पड़ोसी के यहां चली गई और इस बीच अमरेश्वर ने घर पर आग लगा दी। इसी आग से सिलेंडर ब्लास्ट हुआ और आग  भड़क गई। इसी आग में बुरी तरह झुलसने के कारण अमरेश्वर की मौत हो गई। फिलहाल खतराई पुलिस घटना की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ में महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए ठोस कदम उठाए गए: मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया
अयोध्या से पवित्र ज्योत लेकर रायपुर पहुंचे भक्त, सीएम साय ने कहा- प्रदेशभर में भेजी जाएगी
नीट-पीजी काउंसलिंग को सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी, इस साल जारी रहेगा ईडब्ल्यूएस कोटा
आईफा अवॉर्ड्स 2024 की टिकट्स सोल्ड आउट! आईफा उत्सवम और आईफा रॉक्स की कुछ ही टिकट्स उपलब्ध
बाबा रामदेव की मुश्किलें बढ़ीं, आईएमए की शिकायत पर पटना में दर्ज हुआ केस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Railway Breaking : दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस पर बड़ा अपडेट, प्रयागराज कुंभ को लेकर रेलवे ने लिया यह निर्णय
Next Article shreekanchanpath 61 # 14 December 2024
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?