ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : बीजापुर में नक्सलियों ने की भाजपा नेता की हत्या, घर से उठाकर ले गए और घोंट दिया गला, एक सप्ताह में पांचवा मर्डर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BijapurBreaking NewsChhattisgarhCrimeFeatured

Breaking News : बीजापुर में नक्सलियों ने की भाजपा नेता की हत्या, घर से उठाकर ले गए और घोंट दिया गला, एक सप्ताह में पांचवा मर्डर

By Mohan Rao
Published: December 11, 2024
Share
बीजापुर में नक्सलियों ने की भाजपा नेता की हत्या
SHARE

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक और भाजपा नेता की हत्या कर दी। पुलिस मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने इस हत्याकांड का अंजाम दिया है। नक्सली भाजपा नेता को घर से उठाकर ले गए और गला घोंटकर हत्या कर दी। शव के साथ नक्सलियों ने एक पर्चा भी छोड़ा है। जिसमें पुलिस मुखबिरी की बात लिखी गई है। सप्ताह भर के भीतर नक्सलियों ने पांच लोगों की हत्या कर दी है। नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव से पहले नक्सली लगातार इस तरह की वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात नक्सली फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सोमनपल्ली निवासी भाजपा नेता कुड़ियाम माड़ो पिता मुरा कुड़ियाम (35) के घर पहुंचे। कुड़ियाम माड़ो को घर से उठाकर घर से कुछ दूरी पर ले गए और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी है। हत्या कर शव तोयनार चौक के पास फेंक दिया और मौके पर एक पर्चा छोड़ा। जिसमें माड़ो पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर हत्या किए जाने की बात लिखी गई है।

घटना की सूचना के बाद बुधवार की सुबह पुलिस पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। बता दें सप्ताहभर के भीतर नक्सलियों ने 3 भाजपा नेता, आंगनबाड़ी सहायिका और ग्रामीण महिला की हत्या कर दी है। पूर्व सरपंच सुकालु फरसा व सुखराम सहित आंगनबाड़ी सहायिका लक्ष्मी पदम व एक ग्रामीण महिला सुकरा यालम की नक्सलियों ने हत्या कर दी।

छत्तीसगढ़ में पर्यटन की अपार संभावनाएं: पर्यटकों को बेहतर सुविधा के लिए टूरिज्म बोर्ड की इकाईयों को 30 वर्ष के लिए लीज पर देगी भूपेश सरकार
देश में कोरोना मामलों में उछाल, 24 घंटे में मिले 12 हजार नए संक्रमित, 11 की मौत
मुख्यमंत्री से एसबीआई के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात
CG Accident : प्रयागराज जा रही बस घाटी में पलटी, दो की मौत, 40 से ज्यादा घायल
हर घर जल योजना: ग्राम छिबर्रा के 278 घरों में पहुंच रहा स्वच्छ पेयजल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Crime : खेत में दफन मिला चार माह से लापता नाबालिग का शव, एक ही परिवार के चार गिरफ्तार
Next Article shreekanchanpath 58 # 11 December 2024

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?