ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Crime : खेत में दफन मिला चार माह से लापता नाबालिग का शव, एक ही परिवार के चार गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
September 28, 2026
बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल
September 28, 2026
बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार
September 28, 2026
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
September 28, 2026
धान खरीदी नीति से लेकर जल प्रबंधन और प्रशासनिक सुधारों की हुई समीक्षा
मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश
September 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

CG Crime : खेत में दफन मिला चार माह से लापता नाबालिग का शव, एक ही परिवार के चार गिरफ्तार

By Mohan Rao Published December 11, 2024
Share
नाबालिग का शव ठिकाने लगाने वाले आरोपी
SHARE

जशपुर पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा, रिपोर्ट आने के बाद होगी आगे की कार्रवाई

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सनसनी खेज मामला सामने आया है। यहां चार माह से लापता एक नाबालिग का शव खेत में दफन मिला। जशपुर पुलिस ने खेत में खुदाई कर शव को निकाला और पोस्ट मार्टम के लिए भेजा। वहीं इस मामले में पुलिस ने एक ही परिवार के चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो भाई उनके चाचा व मां शामिल हैं। इन सभी ने मिलकर नाबालिग का शव खेत में दफनाया था। आरोपियों का कहना है कि लड़की ने आत्महत्या की है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।

दरअसल जशपुर निवासी प्रार्थी ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिग लड़की अपने जीजा के घर  गई थी। 6 अगस्त से 7 अगस्त 2024 के दरमियानी रात को अज्ञात युवक उसे बहला-फुलसलाकर उसे जीजी के घर से ले गया। शिकायत के आधार पर जशपुर पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस को महुआटोली सुकबासू पारा थाना कुनकुरी निवासी हेमंत प्रधान नाम के युवक के बारे में पता चला जिसके साथ आखिरी बार नाबालिग देखी गई थी।

हैदराबाद से पकड़ाया संदेही
पुलिस को संदेह था कि नाबालिग को हेमंत प्रधान अपने साथ हैदराबाद ले गया है। इसके बाद पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पुलिस टीम पतासाजी हेतु हैदराबाद गई थी। हेमंत प्रधान से संपर्क करने पर पता चला कि वह अपनी पुरानी प्रेमिका के साथ रह रहा है। लापता नाबालिग लड़की के संबंध में पूछताछ कर उसके द्वारा  बताया गया कि उक्त बालिका   को वह अपने साथ लाया था जो की अगले ही दिन बस में बैठकर अंबिकापुर चली गई। हालांकि पुलिस को उसकी बातों पर विश्वास नहीं हुआ और उसे जशपुर लेकर पहुंची। जशपुर लाने के बाद कड़ाई से पूछताछ में उसने सारी सच्चाई बताई।

जीजा के घर से भगाकर ले गया
हेमंत प्रधान ने पूछताछ में बताया कि 6 अगस्त 2024 की रात को नाबालिग लड़की को जीजा के घर से  भगा कर अपने ग्राम महुआटोली ले गया। यहां पर तीन दिनों तक उसे रखा। यह बात उसकी पुरानी प्रेमिका को पता चली तो वह भी हेमंत प्रधान के घर पहुंच गई। नाबालिग लड़की को लाने की बात पर दोनों के बीच काफी विवाद हुआ। इसके बाद वह अपने घर चली गई। हेमंत प्रधान ने बताया कि उसी रात वह नाबालिक को घर में छोड़कर अपने दूसरे घर चला गया। दूसरे दिन सुबह लौटा तो नाबालिग ने कमरे में फांसी लगा ली।

खेत में दफन कर दिया शव
हेमंत प्रधान के अनुसार नाबालिग को फांसी पर लटकता देख वह घबरा गया। इसके बाद उसने अपनी मां, बड़े भाई निलेश प्रधान व चाचा सत्यनंदन प्रधान को इसकी जानकारी दी। इसके बाद सभी ने नाबालिग के शव को पुराने घर माझाडीपा महुआटोली से करीबन दो-ढाई मीटर दूर खेत में दफन कर दिया। धान का सीजन होने से शव के ऊपर धान की रोपाई कर दी गई। 11 अगस्त की रात को वह हैदराबाद रवाना हो गया। वहां पहुंचकर अपनी पुरानी प्रेमिका को बुलाकर साथ रहने लगा। इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनकी निशानदेही पर शव को निकाला गया। आरोपियों के विरुद्ध बी एन  एस की धारा 137(2),238,61(2),64 एवम पास्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर कार्यवाही की जा रही  है। पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने कहा कि शव का उत्खनन करने के पश्चात, पोस्टमार्डम रिपोर्ट के आधार पर और आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल

बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार

बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास

मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश

Mohan Rao December 11, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai : चोरियां रोकने शहर में बढ़ेगी गश्त, पुलिस की अपील घर लॉक कर जा रहे हैं तो दें थाने में सूचना
Next Article Breaking News : बीजापुर में नक्सलियों ने की भाजपा नेता की हत्या, घर से उठाकर ले गए और घोंट दिया गला, एक सप्ताह में पांचवा मर्डर

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?