ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई में 154 आवासों की निकाली गई लॉटरी, विधायक रिकेश से ने कहा- शासन का प्रयास सबको मिले मकान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

भिलाई में 154 आवासों की निकाली गई लॉटरी, विधायक रिकेश से ने कहा- शासन का प्रयास सबको मिले मकान

By Mohan Rao
Published: December 9, 2024
Share
SHARE

भिलाई। प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र हितग्राहियों को लॉटरी निकाल कर मकान आबंटन किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना मोर मकान-मोर आस एवं मोर मकान-मोर चिन्हारी के अंतर्गत 154 आवासों का आबंटन नगर निगम भिलाई के मुख्य कार्यालय परिसर में खुली लाटरी पद्वति से किया गया। आबंटन के दौरान वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, महापौर नीरज पाल एवं निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय स्वयं उपस्थित रहे। इस मौके पर विधायक रिकेश ने कहा कि शासन का प्रयास है कि सभी को आवास मिले।

निगम क्षेत्र में सूर्या विहार के 49 मकान, एनार स्टेट के 75 मकान, कृष्णा इंजिनियरिंग के 22 मकान, मॉडल के 7 मकान एवं रजत बिल्डर्स के 1 मकान का आबंटन किया गया। मोर आस के 139 मकानों में से 4 भूतल एवं 135 सामान्य वर्ग को दिया गया। इसी प्रकार मोर चिन्हारी के 15 मकानो में से 1 भूतल एवं 14 सामान्य वर्ग को दिया गया। आवास आबंटन में 1 विकलांग एवं 4 वरिष्ठ हितग्राही को  ग्राउंड फ्लोर का आवास आबंटन किया गया। कुल 154 मकानों में जो हितग्राही लाटरी में अनुपस्थित थे, उनके स्थान पर अन्य हितग्राही जो पहले से मकान के लिए आवेदन किये थे। लाटरी समिति के निर्णय एवं सक्षम अधिकारी की स्वीकृति पश्चात अनुपस्थित हितग्राही के आवासो को को अन्य उपस्थित आवेदकों से लॉटरी निकलवा कर आवास आबंटन किया गया।

विधायक रिकेश सेन ने सभी हितग्राहियो को बताया कि शासन का प्रयास है मकान सबको मिले, जितना मकान बन रहा है, उसी में से पारदर्शिता के साथ लाटरी हितग्राहियो की उपस्थिति में निकाली जाती है। पुरी प्रक्रिया की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी की जाती है। जिसमे नियमानुसार 10 प्रतिशत अंशदान की राशि जमा करने वाले हितग्राही भागीदार बनते है। आबंटन के दौरान एमआईसी सदस्य चंद्रशेखर  गवई, आवास योजना के नोडल अधिकारी डीके वर्मा, कार्यपालन अभियंता विनिता वर्मा, अभियंता दीपक देवांगन, प्रभारी अधिकारी विद्याधर देवांगन आदि उपस्थित रहे।

एक करोड़ की लागत से भिलाई के सभी इस्पात क्लब का होगा संधारण…. विधायक देवेंद्र यादव ने की पहल, शासन से दी स्वीकृति
मिथुन को प्यार का यकीन दिलाने के लिए श्रीदेवी ने बोनी कपूर को बांधी थी राखी
World Cup-2023: आईसीसी की दो टूक, कहा- पाकिस्तान बताए भारत में वनडे विश्वकप खेलेगा या नहीं
छत्तीसगढ़ में भाजपा की महतारी हुंकार रैली में शामिल होंगी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का पोस्टर विमोचित
छत्तीसगढ़ सरकार ने किए नैसकॉम के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, साय बोले- कौशल विकास पर सरकार का ध्यान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आईआईटी भिलाई में संस्कृति, भाषा और परम्परा केंद्र का शुभारंभ, छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला और संस्कृति को जानेंगे स्टूंडेंट्स
Next Article संजय मल्होत्रा होंगे भारतीय रिजर्व बैंक के नए गवर्नर, शक्तिकांत दास की लेंगे जगह

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?