ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : मरम्मत शुरू होने से पहले सिरसा गेट अंडरपास में हादसा, ट्रक की ठोकर से ठेकेदार की मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : मरम्मत शुरू होने से पहले सिरसा गेट अंडरपास में हादसा, ट्रक की ठोकर से ठेकेदार की मौत

By Mohan Rao
Published: December 7, 2024
Share
सिरसा गेट अंडरपास में हादसा
SHARE

भिलाई। मरम्मत शुरू होने से पहले सिरसा गेट अंडरपास में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां रेत से भरी ट्रक की चपेट में आने से भवन निर्माण ठेकेदार की दर्दनाक मौत हो गई। ठेकेदार अपने काम से महिला कामगार को लेकर जा रहा था इस दौरान ट्रक ने ठोकर मार दी। घटना में महिला कामगार को भी चोटें आई हैं। इधर घटना के बाद पुरानी भिलाई पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह 9 बजे के आसपास भिलाई-3 के सिरसा गेट रेलवे अण्डरब्रिज में बड़ा हादसा हो गया। सिरसा कला की ओर से भिलाई-3 की दिशा में आ रही रेत से भरी 14 चक्का ट्रक सीजी 19 बीजी 6068 ने जी केबिन से महिला कामगार को लेकर होंडा मोटर साइकिल सीजी 05 एस 8757 से आ रहे भवन निर्माण ठेकेदार रमेश ठाकुर को चपेट में ले लिया। ट्रक के पहिए के नीचे आने से रमेश ठाकुर बुरी तरह से कुचला गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

अंडरपास में लगा जाम
घटना के बाद सिरसागेट अंडरपास में जाम लग गया। हादसे के बाद बीच सड़क पर ट्रक के खड़े हो जाने से अण्डरब्रिज के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। भिलाई-3 थाना और यातायात पुलिस की टीम सूचना पर पहुंची। इसके बाद शव को मरच्यूरी रवाना किया गया और हादसे की जिम्मेदार ट्रक को किसी तरह रास्ता बनाकर बाहर निकाला गया। वहीं चालक को भी हिरासत में लिया गया है। काफी मशक्कत के बाद अंडरपास का जाम खत्म किया गया।

मरम्मत के लिए 9 दिसंबर से बंद रहेगा अंडरपास
बता दें सिरसा गेट अंडरपास के भीतर सड़क की स्थिति काफी जर्जर है। लंबे समय से इसके मरम्मत की मांग उठ रही है। रेलवे ने दो दिन पहले ही 9 दिसंबर से मरम्मत कार्य शुरू करने संबंधी आदेश जारी किया है।  दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे प्रबंधन द्वारा आदेश में कहा गया कि रायपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले सिरसा अंडर पास भिलाई-3 के मरम्मत कार्य के लिए 9 दिसंबर 2024 की सुबह 8  बजे से 30 दिसंबर की शाम 6  बजे तक अस्थाई रूप से बंद किया जा रहा हैं। रेलवे के आदेश के मुताबिक अंडरपास पूरे 22 दिन बंद रहेगा।

ग्लोबल पाटीदार व्यापार सम्मेलन: पीएम मोदी ने सरदार पटेल को किया याद, बोले- सामान्य परिवार का युवा भी बने उद्यमी
टीकाकरण के लिए नहीं जुडेंगे स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स के नए नाम… स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को लिखा पत्र
मतगणना से पहले पुख्ता रणनीति बनाने में जुटे राजनीतिक दल, एक्जिट पोल आने के बाद चहुंओर आपरेशन लोटस की चर्चा
इंस्टाग्राम में धर्म विशेष के खिलाफ पोस्ट करना युवक को पड़ा भारी, शिकायत पर पुलिस ने किया गिरफ्तार
IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी20 आज, स्पिनर्स से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 54 # 07 December 2024
Next Article Bijapur : मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने की आंगनबाड़ी सहायिका की हत्या, बेटे के सामने रेता गला

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?