ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Constable Recruitment : दुर्ग रेंज में 8 दिसंबर से फिर शुरू होगा फिजिकल टेस्ट, दोबारा जारी होंगे प्रवेश पत्र
Share
Notification Show More
Latest News
Bhilai Crime : विवाद के बाद पिकअप से कुचलकर युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
September 27, 2026
भारतीय वायु सेना ने छत्तीसगढ़ में बाढ़ में फँसे 12 नागरिकों को सुरक्षित बचाया
September 27, 2026
भिलाई नगर थाने की लावारिश वाहन नीलाम, दुर्ग पुलिस के खजाने में आए 12 लाख से ज्यादा
September 27, 2026
नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार : मुख्यमंत्री साय
September 27, 2026
थाने से भागा छेड़छाड़ का आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार, रात में आता था घर, पुलिस ने की घेराबंदी
September 27, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Constable Recruitment : दुर्ग रेंज में 8 दिसंबर से फिर शुरू होगा फिजिकल टेस्ट, दोबारा जारी होंगे प्रवेश पत्र

By Mohan Rao Published December 7, 2024
Share
आरक्षक भर्ती
SHARE

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में आरक्षक भर्ती पर रोक हटने के बाद 8 दिसबंर से भिलाई के बटालियन में फिर से फिजिकल टेस्ट होगा। दुर्ग संभाग के अंतर्गत दुर्ग, बालोद, बेमेतरा जिलों के लिए भर्ती प्रक्रिया रविवार से शुरू होगी। आईजी दुर्ग के निर्देश पर सभी अभ्यर्थियों को फिजिकल और दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया है। इन्हें फिर से प्रवेश पत्र भी जारी किए जा रहे हैं। 8 दिसंबर के लिए जिनके प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं वे रविवार को फिजिकल के लिए बुलाया गया है।

बता दें छत्तीसगढ़ में आरक्षक भर्ती प्रक्रिया 16 नवंबर से शुरू हुई थी। इस दौरान दुर्ग रेंज के लिए तीन जिलों दुर्ग, बालोद, बेमेतरा के लिए सातवीं बटालियन परिसर भिलाई में भर्ती शुरू हुई थी। इस बीच पुलिस कर्मियों के बच्चों को दी जाने वाली विशेष छूट के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका लगाई गई। याचिका का सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने 27 नवंबर को भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी। इसके बाद 4 दिसंबर को हाईकोर्ट ने फिर से सुनवाई कर भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हटा दी। जस्टिस राकेश मोहन पाण्डेय की बेंच ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में केवल शहीद पुलिसकर्मियों और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात जवानों के बच्चों को ही छूट मिलनी चाहिए। अन्य सभी अभ्यर्थियों के लिए समान नियम लागू होंगे। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में फिर से आरक्षक भर्ती का रास्ता खुल गया।

न्यायालय के आदेश के बाद फिर से शुरू हो रही भर्ती प्रक्रिया
न्यायालय के आदेश के बाद दुर्ग रेंज में 8 दिसंबर से फिर से भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसके तहत जिन अभ्यर्थियों को शारीरिक माप और दस्तावेज जांच के लिए 8 दिसंबर के लिए प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं, वे अपने तय समय और डेट के अनुसार अपना फिजिकल टेस्ट दे पाएंगे। अभ्यर्थी जिनको 27 नंबर से 6 दिसंबर के बीच तिथियों का प्रवेश पत्र जारी किया गया था। वो भर्ती में रोक लगने की वजह से फिजिकल नहीं दे पाए थे। उनको फिर से नया प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। वे सभी नई तिथि और समय पर आकर फिजिकल टेस्ट दे पाएंगे।

You Might Also Like

Bhilai Crime : विवाद के बाद पिकअप से कुचलकर युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

भारतीय वायु सेना ने छत्तीसगढ़ में बाढ़ में फँसे 12 नागरिकों को सुरक्षित बचाया

भिलाई नगर थाने की लावारिश वाहन नीलाम, दुर्ग पुलिस के खजाने में आए 12 लाख से ज्यादा

नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार : मुख्यमंत्री साय

थाने से भागा छेड़छाड़ का आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार, रात में आता था घर, पुलिस ने की घेराबंदी

Mohan Rao December 7, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Railway News : रांची व खुर्दा रेलमंडल में पावर ब्लाक, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली इन ट्रेनों को रूट बदला
Next Article shreekanchanpath 54 # 07 December 2024

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?