ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Crime : पत्नी की हत्या का पत्थर बांधकर डेम में फेंका, थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई… ऐसे सामने आई सच्चाई
Share
Notification Show More
Latest News
Bhilai Crime : विवाद के बाद पिकअप से कुचलकर युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
September 27, 2026
भारतीय वायु सेना ने छत्तीसगढ़ में बाढ़ में फँसे 12 नागरिकों को सुरक्षित बचाया
September 27, 2026
भिलाई नगर थाने की लावारिश वाहन नीलाम, दुर्ग पुलिस के खजाने में आए 12 लाख से ज्यादा
September 27, 2026
नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार : मुख्यमंत्री साय
September 27, 2026
थाने से भागा छेड़छाड़ का आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार, रात में आता था घर, पुलिस ने की घेराबंदी
September 27, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedkorba

CG Crime : पत्नी की हत्या का पत्थर बांधकर डेम में फेंका, थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई… ऐसे सामने आई सच्चाई

By Mohan Rao Published December 6, 2024
Share
कोरबा में पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
SHARE

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी की पत्नी की हत्या की और शव को साइकिल में लादकर पत्थर से बांधा और डेम में डुबा दिया। यही नहीं इसके बाद अपनी सास के साथ थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई। लगभग पांच दिन की विवेचना के बाद पुलिस ने मामले का खुलासा किया। हत्या करने वाले पति को गिरफ्तार किया और एसडीआएफ की मदद से शव को डेम से बाहर निकाल कर पीएम के लिए भेजा। मामला पाली थाना इलाके के धौराभांठा गांव का है।

धौराभांटा निवासी उमाशंकर (41) अपनी पत्नी के ईश्वरी कुमारी (39)  के साथ रहता है। उसका एक 11 साल का बच्चा भी है। उमाशंकर अपनी सास के साथ पहुंचकर पाली थाने में अपनी पत्नी ईश्वरी कुमारी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान जब पुलिस ने उसके पति उमाशंकर से पूछताछ की इस पर वो गोल-मोल जवाब देने लगा। जिस पर पुलिस को उसी पर शक हुआ और सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को डेम में डालना बताया।

चरित्र शंका को लेकर होता था विवाद
पुलिस ने बताया कि उमाशंकर अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। पुलिस की पूछताछ में आरोपी उमाशंकर ने बताया कि 30 नवंबर की रात को दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद उमाशंकर ने ईश्वरी को डंडे से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया जहां इस घटना के बाद उसने देर रात अपनी ही साइकिल में रस्सी से बांधकर गांव से लगे नकटी बांध में पत्थर से बांधकर फेंक दिया उसके बाद उसने खुद अपनी पत्नी को कहीं चले जाने की बात अपनी सास और आसपास के लोगों से कही। उमाशंकर अपनी सास के साथ पाली थाना पहुंचकर ईश्वर की गुमशुदगी दर्ज कराई लेकिन पुलिस की जांच व पूछताछ में वह फंस गया

एसडीआरएफ ने निकाला शव
आरोपी के बयान के बाद पांच दिसंबर को पुलिस की टीम एसडीआरएफ के साथ डेम के पास पहुंची। आरोपी के बताए अनुसार एसडीआरएफ की टीम शव की तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम ने शव को बाहर निकाला। एएसपी यूबीएस चौहान ने बताया कि अक्सर पति पत्नी के बीच अक्सर विवाद हुआ करता था, जिसके चलते आरोपी ने पत्नी की हत्या की। दोनों का 11 साल का एक बच्चा है जिसे दोनों ने किसी को दे दिया था। शव को पीएम के लिए भेजा गया और आरोपी को विधिवत न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

You Might Also Like

Bhilai Crime : विवाद के बाद पिकअप से कुचलकर युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

भारतीय वायु सेना ने छत्तीसगढ़ में बाढ़ में फँसे 12 नागरिकों को सुरक्षित बचाया

भिलाई नगर थाने की लावारिश वाहन नीलाम, दुर्ग पुलिस के खजाने में आए 12 लाख से ज्यादा

नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार : मुख्यमंत्री साय

थाने से भागा छेड़छाड़ का आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार, रात में आता था घर, पुलिस ने की घेराबंदी

Mohan Rao December 6, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय : बस्तर, कोलकाता और फिल्म सिटी मुम्बई के आर्टिस्ट म्यूजियम को दे रहे वास्तविक स्वरूप
Next Article shreekanchanpath 53 # 06 December 2024

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?