ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : आधी रात जेवरा बाजार चौक में युवक की हत्या… नशे में धुत नाबालिग ने चाकू से किया वार… आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
September 28, 2026
बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल
September 28, 2026
बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार
September 28, 2026
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
September 28, 2026
धान खरीदी नीति से लेकर जल प्रबंधन और प्रशासनिक सुधारों की हुई समीक्षा
मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश
September 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : आधी रात जेवरा बाजार चौक में युवक की हत्या… नशे में धुत नाबालिग ने चाकू से किया वार… आरोपी गिरफ्तार

By Mohan Rao Published December 4, 2024
Share
मृतक युवक की फाइल फोटो
SHARE

भिलाई। आपसी विवाद के बाद जेवरा बाजार चौक में मंगलवार की आधी रात को युवक की हत्या हो गई। नशे में धुत्त नाबालिग ने इस हत्या की वारदात को बड़ी बेदर्दी से अंजाम दिया है। आरोपी ने अपने से उम्र में बड़े युवक पर धारदार चाकू से एक नहीं बल्कि पूरे नौ बार वार किए। चाकू लगने से युवक लहूलुहान होकर वहीं ढेर हो गया। सूचना पर पहुंची जेवरा सिरसा चौकी पुलिस ने हत्या के नाबालिग आरोपी को हिरासत में ले लिया।

पुलिस के अनुसार जिसकी हत्या हुई है उसका नाम सागर ठाकुर पिता रमेश ठाकुर ( 22 साल ) है। जबकि आरोपी नाबालिग 15 साल का है। मृतक और आरोपी जेवरा के सतनामी पारा निवासी हैं। इनके बीच पुरानी रंजिश की भी चर्चा है। बताते हैं बीती रात सवा 11 बजे के आसपास सागर ठाकुर और नाबालिग जेवरा बाजार चौक में मिले। इस दौरान नाबालिग नशे में धुत्त होकर सागर ठाकुर को गाली देने लगा। सागर ने मना किया तो भी नाबालिग गाली देता रहा। गुस्से में आकर सागर ने नाबालिग का गला पकड़ लिया और दीवार से टिकाकर दबाने लगा।

इस बीच नाबालिग ने अपने जेब से चाकू निकाला और सागर ठाकुर के पेट पर प्रहार कर दिया। चाकू के पहले प्रहार से सागर ठाकुर ढीला पड़ गया तो नाबालिग ने चाकू लगातार नौ प्रहार किया। जिससे सागर ठाकुर लहूलुहान होकर वहीं ढेर हो गया। आसपास लोगों को घटना की जानकारी मिलते ही भगदड़ सी मच गई। आधे घंटे के भीतर जेवरा सिरसा चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया।

इधर बुधवार को पोस्ट मार्टम के बाद मृतक के शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। आरोपी नाबालिग के साथ घटना स्थल पर एक और नाबालिग के मौजूदगी का भी पता पुलिस को चला है। हत्या में उस दूसरे नाबालिग की भूमिका को लेकर फिलहाल पुलिस पड़ताल कर रही है।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल

बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार

बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास

मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश

Mohan Rao December 4, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में भीषण हादसा : आमने सामने से भिड़ी कार व पिकअप….तीन की मौत, दो घायल
Next Article shreekanchanpath 51 # 04 December 2024

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?