ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पुलिस नोटिस की अनदेखी पड़ी भारी, मणप्पुरम गोल्ड लोन की महिला ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार, 23 तोला सोना का है मामला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

पुलिस नोटिस की अनदेखी पड़ी भारी, मणप्पुरम गोल्ड लोन की महिला ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार, 23 तोला सोना का है मामला

By Mohan Rao
Published: December 1, 2024
Share
महिला ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार
SHARE

भिलाई। मणप्पुरम गोल्ड फायनेंस कंपनी लिमिटेड रिसाली की ब्रांच मैनेजर को नेवई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ब्रांच मैनेजर महिला लक्ष्मी यादव पिता यशवंत यादव ( 30 ) सोरिद नगर धमतरी हाल निवास आजाद मार्केट रिसाली की है। महिला ब्रांच मैनेजर ने बेईमानी से खरीदे 23 तोला सोना को गिरवी रख लिया था और जब्ती के लिए पुलिस के दिए नोटिस की अनदेखी करती रही। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ धारा 420, 406, 411 एवं 120 बी के तहत अपराध कायम किया है।

मामले में 4 अक्टूबर 2024 को प्रार्थी हेमंत सोनी ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि इनका रिसाली गांव में लक्ष्मी ज्वेलर्स है। 13 से 17 मई 2024 के बीच वैशाली नगर निवासी विवेक शर्मा के द्वारा प्रार्थी की दुकान से लगभग 23 तोला सोना का जेवर कीमती 18,71,282 रू का क्रय किया गया।  इसके एवज में 10 लाख रूपए का चेक भरकर दिया। जिसे बैक में लगाने पर बाउंस होने से रकम की मांग करने पर पुनः चेक दिया। वह भी बाउंस हो गया।  रकम मांगने पर आज कल दूंगा बोलकर घुमाने पर प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुखनंदन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी के नेतृत्व में थाना प्रभारी नेवई आनंद शुक्ला के द्वारा टीम गठित कर आरोपी विवेक शर्मा को को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपी विवेक शर्मा ने पूछताछ में बताया कि सोने को मणप्पुरम फायनेंस लिमिटेड रिसाली में गिरवी रखना बताया। पुलिस ने मणप्पुरम फायनेंस लिमिटेड रिसाली के प्रबंधक को गिरवी रखे सोने को पेश करने के लिये कई बार नोटिस दिया। लेकिन उनके द्वारा सोने को जब्ती के लिए पेश नहीं किया।

आरोपी द्वारा बेईमानी पूर्वक प्राप्त सोने के जेवरात को प्रबंधक द्वारा जानते हुए भी आरोपी के कृत्य में अपराधिक षडयंत्र का साथ देना पाये जाने से ब्रांच मैनेजर लक्ष्मी यादव पिता यशवंत यादव निवासी सोरिद नगर धमतरी हाल निवास मणप्पुरम गोल्ड फायनेंस कंपनी आजाद मार्केट रिसाली को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड तैयार कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद शुक्ला, सहायक उप निरीक्षक रामचंद कंवर, आरक्षक चितरंजन देवांगन, भुमिन्द्र वर्मा, लक्ष्मीनारायण एवं महिला आरक्षक कृति साहू का सराहनीय योगदान रहा।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने की विभागीय समीक्षा, अफसरों को निर्देश- छत्तीसगढ़ को कुपोषण मुक्त करने मिशन मोड़ पर करें कार्य
पठान का विरोध : भिलाई तीन के मुक्ता से लेकर मिराज सिनेमा तक पहुंचे बजरंगी, कहीं पोस्टर फाड़े तो कहीं शो कराया बंद
प्रिंसिपल का ट्रांसफर रुकवाने इस स्कूल में छात्रों ने जड़ा ताला… धरने पर बैठे छात्रों ने कहा- जब तक तबादला रुकेगा नहीं जारी रखेंगे आंदोलन
वैशाली नगर विधानसभा के प्रमुख चौक चौराहों पर सुबह से बजते रहा छत्तीसगढ़ी गीत, लोगों में राज्योत्सव का दिखा उत्साह
IND vs SA: भारत ने दूसरी बार जीता टी20 विश्व कप, फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दुर्ग जिला अस्पताल की नर्स हादसे का शिकार, स्कूटी से फिसली और बाइक की चपेट में आने से मौत
Next Article मुख्यमंत्री साय की पहल पर किसानों की समस्या का हुआ समाधान, राईस मिलर्स के लंबित मांगों पर बनी सहमति

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?