ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: धान के अवैध परिवहन व भण्डारण सख्ती…. महासमुंद में अब पांच हजार क्विंटल से ज्यादा धान जब्त
Share
Notification Show More
Latest News
विदेश में MBA और नौकरी दिलाने का झांसा देकर 19 लाख की ठगी, महिला सहित तीन गिरफ्तार
September 16, 2026
झीरम नक्सली हमले के 10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद आया फैसला
September 16, 2026
राज्य योजनाओं में लागू होगा S-SNA मॉडल, योजनाओं की राशि का होगा पारदर्शी व प्रभावी उपयोग
September 16, 2026
मुख्यमंत्री साय ने एचडीएफसी बैंक के छत्तीसगढ़ में 25 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष लोगो का किया विमोचन
September 16, 2026
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने एम्स रायपुर में महाराष्ट्र सड़क हादसे के घायलों से की मुलाकात
September 16, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeFeaturedMahasamundRaipur

धान के अवैध परिवहन व भण्डारण सख्ती…. महासमुंद में अब पांच हजार क्विंटल से ज्यादा धान जब्त

By Mohan Rao Published November 28, 2024
Share
धान खरीदी
SHARE

कलेक्टर के निर्देश पर सीमा क्षेत्रों में की जा रही है निगरानी

महासमुंद। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू होने के बाद यहां अवैध रूप से दूसरे राज्यों का धान भी खपाने का प्रयास किया जाता है। खासकर ओड़िशा का धान छत्तीसगढ़ में बड़ी मात्रा में आता है। धान खरीदी शुरू होने के बाद सरकार ने सीमा क्षेत्रों में कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया है। महासमुंद जिला ओड़िशा की सीमा से लगा है और यहां पर लगातार धान के अवैध परिवहन व भण्डारण पर कार्रवाई की जा रही है। धान खरीदी शुरू होने के बाद अब तक कुल 54 प्रकरणों में पांच हजार क्विंटल से भी ज्याद धान जब्त किया गया है।

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर जिले में अवैध धान की तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर लंगेह ने स्पष्ट निर्देश दिए है कि अवैध धान का परिवहन व भण्डारण करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे मामलों में संबंधित वाहन, धान और तस्करी में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, धान के अवैध कारोबार में शामिल व्यापारियों पर भी जुर्माना लगाया जाएगा। निर्देशानुसार बिना उचित दस्तावेजों और अनुमति के धान परिवहन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है और ऐसे परिवहन को तुरंत जब्त किया जा रहा है।

खाद्य विभाग ने 12779 बोरा धान किया जब्त
जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि राजस्व, मंडी, खाद्य विभाग द्वारा जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में अवैध धान परिवहन के विरुद्ध 9 नवम्बर से कार्रवाई की जा रही है। 26 नवम्बर तक कुल 54 प्रकरणों पर कार्रवाई की गई हैं। जिसमें एक प्रकरण अंतर्राज्यीय तथा 53 प्रकरण राज्यीय है। कार्रवाई में 12779 बोरा धान (5098.6 क्विंटल) जब्त किया गया है। इस दौरान अवैध धान परिवहन में संलिप्त 04 वाहनों को भी जब्त किया गया है। 26 नवम्बर को अवैध धान भण्डारण एवं रबी फसल धान का विक्रय करने वाले 4 प्रकरणों पर कार्रवाई की गई। जिसमें कुल 331 बोरा (132.40 क्विंटल) धान जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान महासमुंद विकासखंड अंतर्गत ग्राम धनसुली के महेश कुमार यादव से 30 बोरा, पिथौरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम लिमदरहा के धनीराम नायक से 61 बोरा तथा बसना विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम आमापाली के आनंद साव से 90 बोरा, ग्राम पुरुषोत्तमपुर के श्रीमती हिरामोती बरिहा से 150 बोरी धान जब्त किया गया।

अब तक 91279.04 टन धान खरीदा गया
खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अभियान तेजी से चल रहा है। नोडल अधिकारी श्री आशीष शर्मा ने बताया कि 26 नवंबर तक 182 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से 18,830 किसानों से 91279.04 टन धान खरीदा गया, जिसमें 19496.00 करोड़ रुपये की राशि किसानों को वितरित की गई। उन्होंने बताया कि जिले के उपार्जन केन्द्रों में 84 लाख 12 हजार से अधिक बारदाना प्राप्त हुआ है। जिसमें 58 लाख 84 हजार 758 नया बारदाना है। एक लाख 22 हजार 124 बारदाना मिलर से प्राप्त, 13 लाख 69 हजार 846 पीडीएस से प्राप्त तथा किसानों से एक लाख 22 हजार 249 बारदाना प्राप्त हुआ है। 24 लाख 78 हजार 482 बारदाने का उपयोग उपार्जन केन्द्रों में किया जा रहा है। अभी 59 लाख 33 हजार 756 बारदाना शेष है।

You Might Also Like

विदेश में MBA और नौकरी दिलाने का झांसा देकर 19 लाख की ठगी, महिला सहित तीन गिरफ्तार

झीरम नक्सली हमले के 10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद आया फैसला

राज्य योजनाओं में लागू होगा S-SNA मॉडल, योजनाओं की राशि का होगा पारदर्शी व प्रभावी उपयोग

मुख्यमंत्री साय ने एचडीएफसी बैंक के छत्तीसगढ़ में 25 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष लोगो का किया विमोचन

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने एम्स रायपुर में महाराष्ट्र सड़क हादसे के घायलों से की मुलाकात

Mohan Rao November 28, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ के इस गांव में तैयार होते हैं एलोवीरा के प्रिमियम प्रोडक्ट, भारत सरकार से भी मिला अवार्ड
Next Article धान खरीदी केन्द्रों में माइक्रो एटीएम, किसानों को बैंकों के चक्कर से मिली मुक्ति…  आसानी से मिल रहा कैश

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?