ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, नए सीएम पर सस्पेंस… जल्द होगा ऐलान
Share
Notification Show More
Latest News
हत्या के आरोपियों को आजीवन कारावास, दो साल पुराने हत्या के मामले में कोर्ट का फैसला
October 15, 2026
रायपुर में कल से भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 का रोमांच, महिला दर्शकों को मिलेगी फ्री एंट्री
October 15, 2026
महानदी केवल हमारी जीवनदायिनी नहीं, छत्तीसगढ़ की आस्था, संस्कृति और सभ्यता की अविरल धारा : मुख्यमंत्री साय
October 15, 2026
सरकारी योजनाओं में लापरवाही पर 1 तकनीकी सहायक और 3 रोजगार सहायक बर्खास्त, 2 सचिव निलंबित
October 15, 2026
शिवरीनारायण में महानदी पर 63 करोड़ से बनेगा नया पुल, सीएम साय की घोषणा
October 15, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNationalPolitics

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, नए सीएम पर सस्पेंस… जल्द होगा ऐलान

By Mohan Rao Published November 26, 2024
Share
महाराष्ट्र में सीएम एकनाथ शिंदे ने सौंपा इस्तीफा
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। महाराष्ट्र में बंपर जीत के बाद मंगलवार को सीएम एकनाथ शिंदे ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को खत्म हो रहा है इसे देखते हुए सीएम ने इस्तीफा दे दिया है।  इस दौरान उपमुख्यमंत्री अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस उनके साथ मौजूद रहे। हालांकि, अगले सीएम के चुनाव तक एकनाथ शिंदे बतौर कार्यवाहक सीएम पद की जिम्मेदारियां संभालेंगे। वहीं नए सीएम को लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति गठबंधन ने शानदार जीत हासिल करते हुए राज्य की 288 सीटों में से 234 सीटों पर कब्जा कर लिया। इनमें से भाजपा ने सबसे ज्यादा 132, शिवसेना ने 57 और एनसीपी ने 41 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस गठबंधन महाविकास अघाडी को महाराष्ट्र की जनता ने पूरी तरह से नकार दिया। महाविकास अघाड़ी को केवल 46 सीटें मिली। इनमे से कांग्रेस पार्टी को 16, उद्धव ठाकरे की शिवसेना को 20 और शरद पवार की एनसीपी को 10 सीटें मिली। बड़ी जीत के साथ महायुति ने नए सरकार के गठन की प्रक्रिया भी तेज कर दी है।

देवेन्द्र फडणवीश बन सकते हैं सीएम
सीएम एकनाथ शिंदे के इस्तीफे के बाद नया सीएम कौन होगा इसे लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा व आरएसएस के साथ शिवसेना व एनसीपी के बीच सहमति बन गई है। महायुति में भाजपा को सीएम पद देने पर सहमति बन गई है और भाजपा की तरफ से देवेंद्र फडणवीस को यह जिम्मेदारी मिल सकती है। शिवसेना और एनसीपी से भी एक-एक डिप्टी सीएम होगा। यहां यह भी कहा जा रहा है कि एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम नहीं बनेंगे। वे किसी अन्य विधायक को डिप्टी सीएम बना सकते हैं। यही नहीं महाराष्ट्र में ढाई-ढाई साल के सीएम के फॉर्मूले की भी चर्चा है।

जल्द हो सकता है सीएम के नाम की घोषणा
सीएम को लेकर सहमति बनने के बाद भी नाम के ऐलान को लेकर अभी स्पष्ट रूप से बातें सामने नहीं आ रही है। शिवसेना महाराष्ट्र में भी बिहार फॉर्मूला अपनाना चाह रही है। शिवसेना का कहना है कि बिहार में सीटे कम होने के बाद भी नीतिश कुमार को भाजपा ने सीएम की कमान सौंपी है तो महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे क्यों सीएम नहीं हो सकते। हालांकि जिस संख्या में भाजपा को सीटें मिली है उसे देख शिवसेना का एक धड़ा भी भाजपा को सीएम पद देने के पक्ष में है। फिलहाल सीएम शिंदे ने इस्तीफा देकर अपना काम कर दिया है वहीं दावा किया जा रहा है कि जल्द ही नए सीएम के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।

You Might Also Like

हत्या के आरोपियों को आजीवन कारावास, दो साल पुराने हत्या के मामले में कोर्ट का फैसला

रायपुर में कल से भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 का रोमांच, महिला दर्शकों को मिलेगी फ्री एंट्री

महानदी केवल हमारी जीवनदायिनी नहीं, छत्तीसगढ़ की आस्था, संस्कृति और सभ्यता की अविरल धारा : मुख्यमंत्री साय

सरकारी योजनाओं में लापरवाही पर 1 तकनीकी सहायक और 3 रोजगार सहायक बर्खास्त, 2 सचिव निलंबित

शिवरीनारायण में महानदी पर 63 करोड़ से बनेगा नया पुल, सीएम साय की घोषणा

Mohan Rao November 26, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में 8.95 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी, किसानों को 1575.16 करोड़ रुपए का भुगतान
Next Article CG Breaking : सरायपाली धान खरीदी केंद्र में पाया गया 531 बोरा अतिरिक्त धान, जांच टीम ने किया जब्त

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?