ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नेशनल चैंपियनशिप के लिए हैंडबॉल खिलाड़ियों का हुआ ट्रायल, भिलाई के हैंडबॉल कॉम्प्लेक्स में हुई चयन स्पर्धा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedSports

नेशनल चैंपियनशिप के लिए हैंडबॉल खिलाड़ियों का हुआ ट्रायल, भिलाई के हैंडबॉल कॉम्प्लेक्स में हुई चयन स्पर्धा

By Mohan Rao
Published: November 19, 2024
Share
हैंडबॉल टीम चयन में शामिल खिलाडी
SHARE

भिलाई। हैंडबाल एसोसिएशन इंडिया के तत्वावधान में केरल हैंडबाल संघ द्वारा 53वीं सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हैंडबाल चैंपियनशिप का आयोजन चंदगनासेरी, जिला-कोट्टायम में 26 से 29 दिसम्बर 2024 तक आयोजित किया जा रहा है। उक्त सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हैंडबॉल चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ हैंडबाल की पुरुष टीम भाग लेगी। टीम सेलेक्शन के लिए हैंडबाल कॉम्प्लेक्स सेक्टर-4 भिलाई में चयन स्पर्धा का आयोजन किया गया। चयन स्पर्धा में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने भाग लिया।

चयन स्पर्धा पश्चात चयनित संभावित खिलाड़ियों की सूची शीघ्र ही तैयार कर चयनित संभावित पुरुष हैंडबाल खिलाड़ियों का 15 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हैंडबाल कॉम्प्लेक्स, सेक्टर-4 भिलाई में 9 दिसम्बर से 23 दिसम्बर 2024 तक आयोजित किया जाएगा। इसके बाद छत्तीसगढ़ हैंडबाल पुरुष हैंडबाल टीम का अंतिम चयन किया जायेगा। चयनित टीम 53वीं सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हैंडबाल चैंपियनशिप दिनांक 26 दिसम्बर से 29 दिसम्बर 2024 तक में भाग लेने केरल रवाना होगी।

चयन स्पर्धा में इन खिलाड़ियों ने लिया भाग
चयन स्पर्धा में रायपुर व दुर्ग भिलाई सहित महासमुन्द, राजनांदगांव, बस्तर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर तथा सीआईएसएफ, बीएसपी, के 31 खिलाड़ियों ने भाग लिया। चयन स्पर्धा में भाग लेने वाले सीनियर पुरुष हैंडबाल खिलाड़ियों का कैचिंग एंड पासिंग, पोजीशन शूटिंग, एवं खिलाड़ियों का आपस में मैच ट्रायल लिया गया। चयन स्पर्धा में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में मनीश चंद्राकर (महासमुन्द), विकास यादव (सीआईएसएफ भिलाई), देवेश्वर पांडे (सीआईएसएफ भिलाई), योगेश (सीआईएसएफ भिलाई), मोहम्मद आमिर हुसैन (सीआईएसएफ भिलाई), टी. रुपेश भाई (सीआईएसएफ भिलाई), दुर्गा माझी (सीआईएसएफ भिलाई), तौसिफ इम्तियाज (बस्तर), मोहम्मद आदिल अंसारी (सीआईएसएफ भिलाई), एस. ब्रिटेन सिंह (सीआईएसएफ भिलाई), परदीप (सीआईएसएफ भिलाई), मिथुन कुमार (सीआईएसएफ भिलाई), देवेन्द्र साहू (रायपुर), ईश्वर साहु (दुर्ग), वेद प्रकाश (दुर्ग), आदित्य चंद्राकर (महासमुन्द), नारायण साहु (दुर्ग), शेष नारायण वर्मा (दुर्ग), गौरव कटकवार (जांजगीर-चांपा), अमन राजभर (दुर्ग), मोहम्मद निहाल (सीआईएसएफ भिलाई), एम. गौतम (दुर्ग), के. कार्तिक कुमार (सीआईएसएफ), बासा महेश (सीआईएसएफ), बी. प्रवीण कुमार (सीआईएसएफ), सोमेश साहू (रायगढ़), कुनाल यादव (राजनांदगांव), यशस्वी शर्मा (बिलासपुर), विवेक लोधी (बिलासपुर), के. हरि (दुर्ग) व शाही रिजवान (बिलासपुर) शामिल है। उक्त चयन स्पर्धा में छत्तीसगढ़ हैंडबाल संघ से चयनकर्ता के रूप में एम सुरेश  कुमार, कुणाल, विजय बहादुर, राजेश सरकार, समीर खान, महासचिव, छत्तीसगढ़ हैंडबाल संघ, छत्तीसढ़ प्रदेश फेंसिंग एसोसिएशन के महासचिव बशीर अहमद खान, एस. प्रभाश, सैय्यद इमरान अली, सचिव, महासमुन्द जिला हैंडबाल संघ उपस्थित थे।

सहकारी शक्कर कारखाना पंडरिया और राम्हेपुर ने रिकवरी दर में राष्ट्रीय स्तर पर रचा नया कीर्तिमान
सुबह मार्निंक वॉक पर निकला वरिष्ठ पत्रकार का पुत्र सौरभ गोस्वामी अब तक घर नहीं पहुंचा
कृष्ण जन्मभूमि मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, ईदगाह कॉम्प्लेक्स के सर्वे पर रोक जारी रहेगी
छत्तीसगढ़ के बजट में मेडिकल कैशलेस की गूंज, विधायक रिकेश की पहल लाई रंग… 5 लाख कर्मचारियों की जीत
रीजनल रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ को मिला दूसरा स्थान, तेलंगाना रहा अव्वल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बीएसपी टाउनशिप में पांच दिन तक बिजली कटौती, मेंटेनेंस के लिए रोजाना बंद रहेगी 3:30 घंटे बिजली
Next Article धान खरीदी की शुरुआत के साथ ही कालाबाजारी शुरू, कोचियों के गोदाम से 225 बोरा धान जब्त धान खरीदी की शुरुआत के साथ ही कालाबाजारी शुरू, कोचियों के गोदाम से 225 बोरा धान जब्त

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?