ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीजीपीएससी के पूर्व अध्यक्ष अरेस्ट, स्टील कंपनी के निदेशक के बेटे व बहू को डिप्टी कलेक्टर बनाने ली थी 45 लाख की रिश्वत
Share
Notification Show More
Latest News
पूरी हुई दल्लीराजहरा- रावघाट नई रेल लाइन परियोजना, स्पीड ट्रायल रन सफल
September 22, 2026
गैर-आवासीय खेल अकादमियों में प्रवेश और प्रवेश नवीनीकरण के लिए चयन ट्रायल 23-24 सितम्बर को
September 22, 2026
छत्तीसगढ़ सर्व रविदास समाज  की आमसभा एवं शिक्षक सम्मान में दिखी सामाजिक एकजुटता
September 22, 2026
छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर में ‘द आर्ट ऑफ टीचिंग मैथेमैटिक्स: फ्रॉम फियर टू फैसिनेशन’ पर प्रशिक्षण 
September 22, 2026
चंपारण्य में श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केन्द्र की मंजूरी, पर्यटन मंत्री ने कहा- महत्वपूर्ण कदम
September 22, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

सीजीपीएससी के पूर्व अध्यक्ष अरेस्ट, स्टील कंपनी के निदेशक के बेटे व बहू को डिप्टी कलेक्टर बनाने ली थी 45 लाख की रिश्वत

By Mohan Rao Published November 19, 2024
Share
SHARE

रायपुर। केन्द्रीय जांच एजेंसी (CBI) ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) के पूर्व अध्यक्ष टोमन सिंह सोनवानी को रायपुर स्थित एक स्टील कंपनी के निदेशक से 45 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने बजरंग पावर एंड इस्पात लिमिटेड के निदेशक श्रवण कुमार गोयल को भी गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गोयल ने ग्रामीण विकास समिति के माध्यम से 20 और 25 लाख रुपये की दो किस्तों में रिश्वत का भुगतान किया था। सोनवानी के रिश्तेदार ग्रामीण विकास समिति के सदस्य थे। आरोप है कि गोयल के बेटे शशांक और बहू भूमिका कटियार को डिप्टी कलेक्टर बनाने के लिए रिश्वत दी गई थी।

 बता दें 11 मई 2023 को सीजीपीएससी 2021 का अंतिम परिणाम जारी किया गया था। इसमें 15 अभ्यर्थी डिप्टी कलेक्टर के लिए चयनित हुए थे। इनमें शशांक गोयल ने तीसरा और भूमिका कटियार ने चौथा स्थान प्राप्त किया था। इस सूची में 15 अभ्यर्थियों का चयन डिप्टी कलेक्टर के लिए हुआ था। संदिग्ध परिणामों के बाद इस मामले की जांच की मांग उठाई गई थी।आरोप था कि मेरिट सूची में पीएससी अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी के रिश्तेदारों और कांग्रेस पार्टी के नेताओं के करीबियों का फर्जी तरीके से चयन किया गया था। आरोपों के बाद भी पूर्व सरकार ने इसकी जांच नहीं कराई। फिर इस मामले में भाजपा नेता और पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।

हाईकोर्ट के आदेश पर रुकी नियुक्तियां
ननकी राम कंवर की याचिका के बाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद 18 अभ्यर्थियों की नियुक्ति को रोकने के आदेश दिए थे। 2023 के विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत के बाद यह मामला आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो और एंटी करप्शन ब्यूरो को सौंपी थी और बाद में सीबीआई को जांच का जिम्मा दिया गया। इसके बाद भर्ती में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के आरोप में पीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी, सचिव जीवन किशोर ध्रुव और परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक सहित अन्य अधिकारियों के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले में सोमवार को टोमन सिंह सोनवानी व स्टील कारोबारी श्रवण गोयल की गिरफ्तारी हुई है।

सीएम साय ने कहा- कड़ी सजा मिलेगी
सीबीआई की कार्रवाई के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीएम साय ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि “मेरा छत्तीसगढ़ के युवा अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि आप सभी मन लगा कर पढ़ाई करें और अपना भविष्य उज्ज्वल बनाएं। हमारी सरकार आपके हितों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है। आपके भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी।“

You Might Also Like

पूरी हुई दल्लीराजहरा- रावघाट नई रेल लाइन परियोजना, स्पीड ट्रायल रन सफल

गैर-आवासीय खेल अकादमियों में प्रवेश और प्रवेश नवीनीकरण के लिए चयन ट्रायल 23-24 सितम्बर को

छत्तीसगढ़ सर्व रविदास समाज  की आमसभा एवं शिक्षक सम्मान में दिखी सामाजिक एकजुटता

छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर में ‘द आर्ट ऑफ टीचिंग मैथेमैटिक्स: फ्रॉम फियर टू फैसिनेशन’ पर प्रशिक्षण 

चंपारण्य में श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केन्द्र की मंजूरी, पर्यटन मंत्री ने कहा- महत्वपूर्ण कदम

Mohan Rao November 19, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में अनोखी चोरी : गर्ल्स हॉस्टल में घुसकर अंडरगारमेंट चुरा रहा था बदमाश, पुलिस ने पहुंचकर पकड़ा
Next Article बीएसपी टाउनशिप में पांच दिन तक बिजली कटौती, मेंटेनेंस के लिए रोजाना बंद रहेगी 3:30 घंटे बिजली

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?