ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में अनोखी चोरी : गर्ल्स हॉस्टल में घुसकर अंडरगारमेंट चुरा रहा था बदमाश, पुलिस ने पहुंचकर पकड़ा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeatured

छत्तीसगढ़ में अनोखी चोरी : गर्ल्स हॉस्टल में घुसकर अंडरगारमेंट चुरा रहा था बदमाश, पुलिस ने पहुंचकर पकड़ा

By Mohan Rao
Published: November 19, 2024
Share
अंडरगारमेंट चुराने वाला गिरफ्तार
SHARE

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक अनोखी चोरी का मामला सामने आया है। यहां एक युवक रविवार को आधीरात गर्ल्स हॉस्टल में पहुंचा और एक कमरे में घुसकर लड़कियों के अंडरगारमेंट्स चुराने लगा। लड़कियों ने विरोध किया तो उसने हमला करने की कोशिश की। इसके बाद लड़कियों की चीख निकल गई। आनन फानन में बात पुलिस तक पहुंची और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। यह पूरा मामला जीएनएम इंस्टीट्यूट के गर्ल्स हॉस्टल का है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक रविवार रात करीब 12 बजे छत से कूदकर जीएनएम इंस्टीट्यूट के गर्ल्स हॉस्टल में पहुंचा था। हॉस्टल में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाली करीब 85 छात्राएं मौजूद थीं। युवक नशे की हालत में था और एक-एक करके हॉस्टल के कमरों के दरवाजे खटखटाने लगा। इससे हॉस्टल में मौजूद छात्राएं डर गई और चिल्लाने लगी। इस दौरान युवक एक कमरे घुस गया और लड़कियों के अंडरगारमेंट्स उठाने लगा। लड़कियों ने विरोध किया तो उसने हमला कर दिया जिससे कुछ लड़कियों को चोट भी लगी है।

घटना की सूचना मिलने पर कोंडागांव पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाश युवक को गिरफ्तार कर लिया। युवक की पहचान राहुल नेम के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि राहुल नेम नशे की हालत में था। जब पुलिस बदमाश को ले जा रही थी तो उसने दोबारा आने की धमकी भी दी। इस पूरी घटना के बाद छात्राओं के परिजनों ने हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। वहीं इंस्टीट्यूट की प्राचार्य ने बताया कि वार्डन एक दिन की छुट्टी पर गई है और उसकी जगह दूसरी वार्डन को अटैच किया गया। हालांकि घटना के समय हॉस्टल में वार्डन मौजूद नहीं थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सीएम भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल की कोरिया में बिगड़ी तबीयत… एयरलिफ्ट कर लाया गया रायपुर
विधायक रिकेश बने  डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन दुर्ग के अध्यक्ष, कहा – खेल के प्रति रूझान बढ़ाने होंगे ठोस प्रयास
किसान आंदोलन पर खालिस्तानियों-वामपंथियों का कब्जा, आईबी ने केंद्र को किया अलर्ट
रिसाली निगम में आयुक्त का एक्शन : समय पर नहीं पहुंचे तो जारी किया शोकाज, एक दिन का वेतन भी काटा
अल्पवर्षा वाली तहसीलों में फसलों की स्थिति का नजरी आकलन कराने के निर्देश दिए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में आदिवासी अंचलों के 77 हजार से ज्यादा घरों में पहुंचेगी बिजली, सीएम साय के निर्देश पर तेजी से हो रहा काम
Next Article सीजीपीएससी के पूर्व अध्यक्ष अरेस्ट, स्टील कंपनी के निदेशक के बेटे व बहू को डिप्टी कलेक्टर बनाने ली थी 45 लाख की रिश्वत

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?