ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बाघ की मौत पर सरकार का एक्शन, बैकुंठपुर के फॉरेस्ट रेंजर को नोटिस, फॉरेस्ट गार्ड व वनपाल निलंबित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
AmbikapurBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

बाघ की मौत पर सरकार का एक्शन, बैकुंठपुर के फॉरेस्ट रेंजर को नोटिस, फॉरेस्ट गार्ड व वनपाल निलंबित

By Mohan Rao
Published: November 12, 2024
Share
SHARE

अंबिकापुर। कोरिया वनमण्डल बैकुण्ठपुर में बाघ की मौत के बाद सरकार ने एक्शन लिया है। इस मामले में सरगुजा वनवृत्त अंबिकापुर के मुख्य वन संरक्षक द्वारा कोरिया वनमण्डल बैकुण्ठपुर के परिक्षेत्राधिकारी सोनहत के फॉरेसट रेंजर विनय कुमार सिंह स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं काम में लापरवाही बरतने वाले फॉरेस्ट गार्ड व वनपाल निलंबित निलंबित कर दिया गया है।

मुख्य वन संरक्षक अंबिकापुर ने बताया कि वनमण्डलाधिकारी, कोरिया वनमण्डल, बैकुन्ठपुर अंतर्गत परिक्षेत्र सोनहत के बीट गरनई, कक्ष कमांक पी 196 वनभूमि कुदरी में खनखोपड़ नाला के किनारे 01 टाईगर मृत्यु (उम्र लगभग 4-5 वर्ष) की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद वनमण्डलाधिकारी, कोरिया वनमण्डल, बैकुन्ठपुर और संचालक गुरु घासीदास रा. उद्यान बैकुन्ठपुर के साथ मौके पर पहुंचीं। नर टाईगर खनखोपड नाला के किनारे मृत अवस्था में पाया गया।

पोस्ट मार्टम के दौरान पशुचिकित्सक के द्वारा प्राथमिक जांच में शव 4-5 दिन पुराना होना बताया गया है। उक्त टीम के अभिमत अनुसार बाघ की मृत्यु का कारण जहरखुरानी संभावित है।इस संबंध में फॉरेस्ट रेंज को नोटिस देकर स्पष्टिकरण मांगा गया है। फॉरेस्ट रेंजर को इस संबंध तीन दिन के भीतर जवाब देना होगा। वे अपना जवाब वन संरक्षक कोरिया वन मण्डल बैकुण्ठपुर के कार्यालय को प्रेषित कर सकते हैं। वहीं समय पर जवाब नहीं देने पर विभाग कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

फॉरेस्ट गार्ड व वनपाल निलंबित
कोरिया वनमण्डल बैकुन्ठपुर अंतर्गत परिक्षेत्र सोनहत के रामगढ़ सर्किल के वनरक्षक पिताम्बर लाल राजवाड़े और वनपाल रामप्रताप सिंह को शासकीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही एवं उदासनीता के कारण सरगुजा वनवृत्त अम्बिकापुर के मुख्य वन संरक्षक माथेश्वरन वी ने निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में श्री पिताम्बर लाल राजवाड़े, वनरक्षक को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। मुख्य वन संरक्षक अम्बिकापुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार वनरक्षक बीट प्रभारी गरनई पिताम्बर लाल राजवाड़े और वनपाल वन परिक्षेत्र रामगढ़ रमन प्रताप सिंह के द्वारा अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन में उदासीनता एवं घोर लापरवाही बरते जाने के कारण निलंबित किया गया है। वनपाल सिंह और वनरक्षक राजवाड़े का कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 का उल्लंघन पाये जाने के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9 (1) (क) के तहत् तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुये मुख्यालय बैकुन्ठपुर, वनमण्डल कोरिया निर्धारित किया गया है।

Gustakhi Maaf: शहरों में ईज ऑफ लिविंग का फीडबैक
कांग्रेस ने किया नगरीय निकाय चुनाव और घोषणा पत्र समिति का ऐलान, पूर्व सीएम भूपेश से लेकर देवेन्द्र यादव तक का नाम
अनिश्चितकालीन हड़ताल: हक की लड़ाई लड़ते 62 कर्मचारियों ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी, देहदान और नेत्रदान की घोषणा
नक्सल प्रभावित बीजापुर में एक लाख रूपये के इनामी सहित तीन नक्सली गिरफ्तार
जेईई मेन्स का रिजल्ट बिगड़ा, कोटा में पढ़ रहे छत्तीसगढ़ के छात्र ने की आत्महत्या, कमरे में लटका मिला शव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Road Accident: डिवाइडर से टकराकर हाइवा से भिड़ी कार, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, चौथिया कार्यक्रम से लौट रहे थे सभी Accident: बेकाबू कार लेकर भीड़ में घूसा ड्राइवर, 35 लोगों की मौत 43 घायल, राष्ट्रपति ने कहा- सख्त सजा मिलेगी
Next Article Crime news: वर्मा फैमिली की हत्या की कहानी; सुनिए हत्यारे की जुबानी, मरने से पहले बच्चों ने पूछा-पापा ये क्या कर रहे हो Crime news: वर्मा फैमिली की हत्या की कहानी; सुनिए हत्यारे की जुबानी, मरने से पहले बच्चों ने पूछा-पापा ये क्या कर रहे हो

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?