ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पंचायत विभाग की प्रमुख सचिव ने किया अबूझमाड़ के गांवों का दौरा, विकास कार्यों का लिया जायजा
Share
Notification Show More
Latest News
पूरी हुई दल्लीराजहरा- रावघाट नई रेल लाइन परियोजना, स्पीड ट्रायल रन सफल
September 22, 2026
गैर-आवासीय खेल अकादमियों में प्रवेश और प्रवेश नवीनीकरण के लिए चयन ट्रायल 23-24 सितम्बर को
September 22, 2026
छत्तीसगढ़ सर्व रविदास समाज  की आमसभा एवं शिक्षक सम्मान में दिखी सामाजिक एकजुटता
September 22, 2026
छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर में ‘द आर्ट ऑफ टीचिंग मैथेमैटिक्स: फ्रॉम फियर टू फैसिनेशन’ पर प्रशिक्षण 
September 22, 2026
चंपारण्य में श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केन्द्र की मंजूरी, पर्यटन मंत्री ने कहा- महत्वपूर्ण कदम
September 22, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBreaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

पंचायत विभाग की प्रमुख सचिव ने किया अबूझमाड़ के गांवों का दौरा, विकास कार्यों का लिया जायजा

By Mohan Rao Published November 9, 2024
Share
पंचायत विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक सिंह ने अबूझमाड़ के गांवों का दौरा
SHARE

नारायणपुर से गारपा तक बस सेवा का किया शुभारंभ, कुपोषण रोकथाम के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिए आवश्यक निर्देश

नारायणपुर। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक सिंह शनिवार को नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर विकास एवं निर्माण कार्यों का जायजा लिया। प्रमुख सचिव ने ईरकभट्टी, मसपुर, सोनपुर, और ढोंडरीबेड़ा के ग्रामीणों से रूबरू चर्चा कर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और ग्रामीणों को मिल रहे लाभ के बारे में जानकारी लीं। इस दौरान मनरेगा आयुक्त श्री रजत बंसल, नारायणपुर कलेक्टर बिपिन मांझी, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रमुख सचिव सिंह ने ईरकभट्टी और मसपुर गांवों के ग्रामीणों से आधार कार्ड, राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। प्रमुख सचिव ने शत-प्रतिशत ग्रामीणों को इसकी उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विशेष शिविर लगाने के निर्देश जिला  प्रशासन के अधिकारियों को दिए ताकि शासन द्वारा प्रदत्त सुविधाओं एवं संचालित सभी योजनाओं का लाभ ग्रामीण को मिल सके। ग्रामीणों ने पुलिस कैंप स्थापित होने से सुरक्षा में सुधार की सराहना की।

कुपोषण उन्मूलन और स्वास्थ्य सेवाओं पर जोर
मसपुर के आंगनबाड़ी केंद्र में निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव सुश्री सिंह ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कुपोषण उन्मूलन के लिए ठोस प्रयास करने के निर्देश दिए। उप-स्वास्थ्य केंद्र में उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की और एएनएम से दवाओं और टीकाकरण की जानकारी ली। उन्होंने समस्त गर्भवती माताओ और बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रमुख सचिव सुश्री सिंह ने ईरकभट्टी के सगनुराम पोटाई को ‘बैंक सखी’ के रूप में प्रशिक्षित करने के निर्देश दिए ताकि गांव में बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने ग्रामीणों को मनरेगा के तहत ऑनलाइन मजदूरी भुगतान की जानकारी दी और स्व-सहायता समूहों के गठन का सुझाव दिया। ग्रामीणों की मांग पर नगद भुगतान का भी आश्वासन दिया। इसके अलावा, नारायणपुर से गारपा तक नियमित बस सेवा का शुभारंभ किया। उन्होंने सोनपुर में बैंक शाखा खोलने और गांव में जल संरक्षण हेतु डबरी निर्माण कार्य स्वीकृति के लिए कार्यवाही की बात कही।

You Might Also Like

पूरी हुई दल्लीराजहरा- रावघाट नई रेल लाइन परियोजना, स्पीड ट्रायल रन सफल

गैर-आवासीय खेल अकादमियों में प्रवेश और प्रवेश नवीनीकरण के लिए चयन ट्रायल 23-24 सितम्बर को

छत्तीसगढ़ सर्व रविदास समाज  की आमसभा एवं शिक्षक सम्मान में दिखी सामाजिक एकजुटता

छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर में ‘द आर्ट ऑफ टीचिंग मैथेमैटिक्स: फ्रॉम फियर टू फैसिनेशन’ पर प्रशिक्षण 

चंपारण्य में श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केन्द्र की मंजूरी, पर्यटन मंत्री ने कहा- महत्वपूर्ण कदम

Mohan Rao November 9, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : दीपांशु काबरा सहित चार आईपीएस अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश
Next Article CG Breaking : राजधानी के पॉश एरिया में मिली युवती की सड़ी गली लाश, रेप के बाद हत्या की आशंका… जांच में जुटी पुलिस

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?