ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Crime : वाहनों की जांच के दौरान कार में मिला लाखों रुपए कैश, 14 मोटरसइकिल भी जब्त
Share
Notification Show More
Latest News
आमजन की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना, निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में नागरिकों से की आत्मीय भेंट-मुलाकात
October 14, 2026
सड़क बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में मिलेगी सुविधा
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से भैयाथान में 5.50 किलोमीटर सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति
October 14, 2026
खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के 70वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए राज्यपाल
डिजिटल माध्यमों से छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं- राज्यपाल रमेन डेका
October 14, 2026
लगभग 3 एकड़ में विकसित होगा आधुनिक बस टर्मिनल, एक साथ 35 से 40 बसों के ठहराव की होगी व्यवस्था
सीएम साय की बड़ी सौगात, जशपुरनगर में 11.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड
October 14, 2026
पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडे ने की संस्था के सामाजिक कार्यों की सराहना
पार्वती स्व सहायता समूह के शिविर में स्वास्थ्य जांच, रक्तदान और महिला सशक्तिकरण पर जोर
October 14, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

CG Crime : वाहनों की जांच के दौरान कार में मिला लाखों रुपए कैश, 14 मोटरसइकिल भी जब्त

By Mohan Rao Published November 9, 2024
Share
कार में मिले 9 लाख रुपए
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में वाहनों की रूटीन जांच के दौरान एक हुंडई कार से 9 लाख रुपए कैश बरामद हुआ है। कार में दो युवक सवार थे जो ओडिशा से आ रहे थे। 10 और 20 रुपए के बंडलों में कुल 9 लाख रुपए पुलिस को मिला है। कार में मिला कैश कहीं हवाला से तो नहीं जुड़ा इसकी जांच की जा रही है। साथ ही वाहनों की जांच के दौरान पुलिस ने 14 मोटरसाइकिल भी जब्त किए जो कि मोडिफाइड कर चलाए जा रहे थे। इन मामलों में पुलिस ने कुल 7 हजार रुपए जुर्माना वसूल किया।

मिली जानकारी के अनुसार वाहन चेकिंग के दौरान थाना तपकरा की पुलिस द्वारा ओड़िसा की ओर से जशपुर की ओर आ रही सभी संदिग्ध वाहनों की बारीकी से जांच की जा रही थी। इस दौरान हुंडई वर्ना कार क्रमांक OD 14 R 1138 को चेक करने पर बैग में 10 व 20 रुपए के बंडल मिले। कार में अमित तिग्गा व अरशद आलम नाम के युवक सवार थे और रुपए के संबंध में किसी प्रकार का वैध दस्तावेज नहीं दे पाए।

वाहनों की जांच

पुलिस ने कार की डिक्की से एक मेरून रंग के ट्राली बैग निकाला और खोलने पर 20-20 रुपए 30 बंडल कुल 6 लाख रुपए और पिट्ठू बैग में 10-10 रुपए के 30 बंडल कुल 3 लाख रुपए मिले। दोनों बैग से पुलिस ने कुल 9 लाख रुपए नगद बरामद किया। पूछताछ करने पर दोनों गोल-मोल जवाब देने लगे। इसके बाद तपकरा पुलिस ने द्वारा धारा 94 के तहत नोटिस देकर रकम जब्त की गई। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी तपकरा उप निरीक्षक खोमराज ठाकुर, सउनि अनिल कामरे, आरक्षक शिवशंकर राम, अविनाश लकड़ा, राजेन्द्र साय पैकरा इत्यादि सम्मिलित रहे।

14 वाहनों को जब्त किया गया चालान
इसी कड़ी में नाबालिग वाहन चालक, मॉडिफाईड सायलेंसर वाले वाहन, तेज गति से वाहन चलाने एवं नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों को शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर रोककर कार्रवाई की गई।इस दौरान  सिटी कोतवाली जशपुर द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 7 प्रकरण में 3500 रुपए  समन शुल्क, थाना फरसाबहार 04 प्रकरण में 1200 रुपए समन शुल्क, थाना तपकरा द्वारा 02 प्रकरण में 1300 रुपए समन शुल्क, थाना कांसाबेल द्वारा 01 प्रकरण में 1000 रुपए समन शुल्क वसूल कर कार्यवाही की गई है।

जब्त वाहन

पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने कहा कि तपकरा पुलिस को संदिग्ध वाहन की चेकिंग के दौरान कार में सवार 02 व्यक्तियों से 09 लाख रुपए नगद मिला है, रकम के संबंध में विधिसंगत दस्तावेज पेश नहीं करने पर जब्त कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। जब्त 9 लाख रुपए हवाला कारोबार एवं अन्य पहलु से भी जुड़े तो नहीं है, इसकी भी बारीकी से जांच की जा रही है। जशपुर पुलिस द्वारा नियमित रूप से वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

You Might Also Like

पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में नागरिकों से की आत्मीय भेंट-मुलाकात

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से भैयाथान में 5.50 किलोमीटर सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति

डिजिटल माध्यमों से छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं- राज्यपाल रमेन डेका

सीएम साय की बड़ी सौगात, जशपुरनगर में 11.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड

पार्वती स्व सहायता समूह के शिविर में स्वास्थ्य जांच, रक्तदान और महिला सशक्तिकरण पर जोर

Mohan Rao November 9, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 26 # 09 November 2024
Next Article Bhilai Breaking : एनकाउंटर के बाद भी खत्म नहीं हुआ अमित जोश का केस… जानिए दुर्ग एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने ऐसा क्यों कहा….?

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?