ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : रायपुर के बाद अब जशपुर में चली गोली, एसबीआई के ग्राहक सेवा केन्द्र में बुजुर्ग महिला को मारी गोली, मौत
Share
Notification Show More
Latest News
आमजन की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना, निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में नागरिकों से की आत्मीय भेंट-मुलाकात
October 14, 2026
सड़क बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में मिलेगी सुविधा
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से भैयाथान में 5.50 किलोमीटर सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति
October 14, 2026
खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के 70वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए राज्यपाल
डिजिटल माध्यमों से छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं- राज्यपाल रमेन डेका
October 14, 2026
लगभग 3 एकड़ में विकसित होगा आधुनिक बस टर्मिनल, एक साथ 35 से 40 बसों के ठहराव की होगी व्यवस्था
सीएम साय की बड़ी सौगात, जशपुरनगर में 11.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड
October 14, 2026
पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडे ने की संस्था के सामाजिक कार्यों की सराहना
पार्वती स्व सहायता समूह के शिविर में स्वास्थ्य जांच, रक्तदान और महिला सशक्तिकरण पर जोर
October 14, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

Breaking News : रायपुर के बाद अब जशपुर में चली गोली, एसबीआई के ग्राहक सेवा केन्द्र में बुजुर्ग महिला को मारी गोली, मौत

By Mohan Rao Published November 5, 2024
Share
गोलीकांड
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में सेंट्रल जेल के पास फायरिंग का मामला अभी ठीक से सुलझा नहीं और एक गोली कांड हो गया। जशपुर जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र में एसबीआई ग्राहक सेवा केन्द्र के पास बुजुर्ग महिला को बदमाशों ने गोली मार दी। बदमाश यहां लूट के इरादे से आए और गोलीमार कर भाग गए। घटना में महिला की मौत हो गई है। वहीं घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। कांसाबेल पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए नाकेबंदी कर दी है।

पुलिस से मली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह 11 बजे के आसपास दो युवक एसबीआई के कियोस्क सेंटर में आए और पैसे मांगने लगे। भीड़ होने के कारण कियोस्क संचालक के बगल दुकान में पानी बॉटल और चॉकलेट लिए। थोड़ी देर आसपास का माहौल देखकर वे कियोस्क के अंदर घुसे और संचालक संचू गुप्ता पर पिस्तौल तान दी। मजाक समझकर संचू ने उनके हाथ को हटाया फिर वे आक्रामक हो गए और दुकान की ओर आ गए। संचू पर हमला करके उसे घायल किए और जान से मारने की धमकी देने लगे। संचालक की दादी उर्मिला देवी सुनकर मौके पर पहुंची और वह युवकों से संघर्ष करने लगी जिसमें एक युवक ने उसपर गोली चला दी।

गोलीबारी से 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला उर्मिला देवी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए हैं। फिलहाल घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची है। वारदात के बाद बाइक सवार आरोपी पास के जंगल में छिप गए। सूचना पर कांसाबेल पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपियों की घेराबंदी की है। उनको चारों तरफ से घेरकर पकड़ने की कोशिश की जा रही है। वहीं दिनदहाड़े गोलीकांड की घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। जशपुर पुलिस आरोपियों की पतासाजी में लग गई है। बताया जा रहा है शहर में नाकेबंदी कर दी गई और सभी चेकपोस्ट पर पुलिस को अलर्ट किया गया है।

जल्द गिरफ्तार होंगे आरोपी : एसपी शशिमोहन सिंह
घटना के संबंध में जशपुर एसपी शशिमोहन सिंह ने कहा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया है।  घायल संचू का कांसाबेल अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। फोरेंसिक टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। एडिशनल एसपी निमिषा पांडेय, विजय सिंह राजपूत घटनास्थल पर जांच में जुटे हुए हैं। जिले में नाकेबंदी कराई गई है।सघन सर्चिंग करते हुए आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।

You Might Also Like

पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में नागरिकों से की आत्मीय भेंट-मुलाकात

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से भैयाथान में 5.50 किलोमीटर सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति

डिजिटल माध्यमों से छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं- राज्यपाल रमेन डेका

सीएम साय की बड़ी सौगात, जशपुरनगर में 11.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड

पार्वती स्व सहायता समूह के शिविर में स्वास्थ्य जांच, रक्तदान और महिला सशक्तिकरण पर जोर

Mohan Rao November 5, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राज्योत्सव में सिंचाई परियोजनाओं की झांकी बनी आकर्षण, लोगों को किया जा रहा जागरूक
Next Article Big News : छत्तीसगढ़ की 36 हस्तियों को सम्मानित करेंगे उप-राष्ट्रपति धनखड़, राज्य शासन ने जारी की सम्मान सूची

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?