ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बुलेट फाइनेंस हो गई और पता भी नहीं चला, घर पहुंची आरसी तो हैरान रह गया शख्स… जानिए क्या है पूरा मामला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

बुलेट फाइनेंस हो गई और पता भी नहीं चला, घर पहुंची आरसी तो हैरान रह गया शख्स… जानिए क्या है पूरा मामला

By Mohan Rao
Published: November 3, 2024
Share
बाइक फाइनेंस कराकर बेचने वाले गैंग के दो आरोपी गिरफ्तार
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ में फाइनेंस गैंग का घोटाला सामने आया है। दस्तावेज का दुरुपयोग कर गाड़िया फाइनेंस पर लेना और उसे दूसरों को बेच देना इस गैंग का काम है। जशपुर जिले में ऐसे ही एक गैंग का पर्दाफाश हुआ है। जिले के कोतबा पुलिस ने दूसरे के नाम पर गाड़िया फाइनेंस कर बेचकर मुनाफा कमाने वाले दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 10 बुलेट व एक स्कूटी बरामद किया गया। इस गिरोह के और भी सदस्य हैं जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। रविवार को जशपुर पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया है।

दरअसल इस संबंध में कोतबा निवासी आशीष शर्मा (26) ने कोतबा चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उसने अपनी शिकायत में बताया कि उसे 12 अगस्त 2024 को कोरियर के माध्यम से एक आरसी बुक मिला। जिसमें बुलेट वाहन का रजिस्ट्रेशन CG 29 AG 1344 का रजिस्ट्रेशन दिनांक 06.02.2024 एवं चेचिस नंबर, इंजन नंबर इत्यादि अंकित है। उक्त वाहन को इंडसइंड बैंक द्वारा फाइनेंस किया गया। आरसी बुक देखकर आशीष शर्मा हैरान रह गया क्योंकि उसने ऐसा कोई वाहन फाइनेंस नहीं कराया। आशीष ने पुलिस को बताया कि उसके द्वारा दस्तावेज की छायाप्रति को स्कूटी के डिक्की में रखा गया था जिसे किसी चुरा लिया और उसका दुरूपयोग कर वाहन फाइनेंस करा लिया। इस मामले में पुलिस ने धारा 420, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

ठगी का गंभीर प्रकरण सामने आने पर पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी द्वारा एसडीओपी पत्थलगांव ध्रुवेश कुमार जायसवाल एवं चौकी प्रभारी कोतबा को बारीकी से जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये थे। सायबर सेल को मुखबिर से पता चला कि ऐसे फर्जी काम खोरमा थाना प्रतापपुर निवासी शाहरुख खान करता है और वह अंबिकापुर में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस ने अंबिकापुर से शाहरूख खान को हिरासत में लिया।

कोतबा चौकी लाने के बाद उससे पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने बताया कि वाहन को वसीम अकरम उर्फ चम्पा से फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर एक व्यक्ति को विक्रय किया था। साथ ही और भी वाहन इसी प्रकार फाइनेंस कराने के बाद बेच दिए। इससे मिली रकम आपस में बांटने की बात भी बताई। पुलिस ने आरोपी शाहरूख खान के निशानदेही पर 1 बुलेट जब्त किया। इसके बाद पुलिस ने अंबिकापुर से अलग-अलग 4 व्यक्तियों से 8 बुलेट वाहन 1 नग स्कूटी वाहन एवं सूरजपुर से 2 व्यक्तियों से 2 बुलेट को जब्त कर चौकी कोतबा लाया गया है। पुलिस टीम ने इस प्रकरण के दूसरे आरोपी वसीम खान को भी गिरफ्तार कर लिया है।

इस पूरी कार्रवाई चौकी प्रभारी कोतबा उप निरीक्षक राकेश सिंह, आरक्षक उपेन्द्र सिंह, बूटा सिंह, प्रवीण खलखो और अनुप भगत का योगदान रहा है। पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि “दस्तावेज का धोखे से दुरूपयोग कर, कूटरचना कर अनेकों वाहन का फायनेंस कराकर विक्रय करने के मामले में शाहरूख खान एवं वसीम अकरम को गिरफ्तार किया गया है, इनके कब्जे से 10 बुलेट वाहन एवं 01 स्कूटी वाहन जप्त किया गया है। प्रकरण में अन्य आरोपियों की संलिप्तता पाई गई है, उन्हें भी पुलिस टीम द्वारा जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

कोरोना का कहर जारी: बीते 24 घंटे में सामने आए 107 मामले, 33 स्कूली बच्चे भी संक्रमित
25 जवानों की हत्या में शामिल नक्सली का सरेंडर, मुख्यधारा में लौटे 13 माओवादी
एसीसी जामुल में कोयला सप्लाई में हेरफेर : ट्रक मालिक व ड्राइवरों की मिलीभगत से हो रहा था खेल, तीन गिरफ्तार
गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू 30 जून को महासमुंद जिले में, करेंगे समीक्षा बैठक
वंदे भारत एक्सप्रेस में छूटा यात्री का सामान, दुर्ग एस्कॉर्ट की एसआई आस्था दुबे ने की पहल, यात्री को वापस मिला सामान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रायपुर दक्षिण विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, 5 नवंबर को सेजबहार में होगी ईवीएम मशीनों की कमीशनिंग
Next Article सुपेला हत्याकांड : 24 घंटे के भीतर पकड़ाए आरोपी, पुलिस से बचने भाग रहे थे बदमाश… जानिए क्या है हत्या की वजह

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?