ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कीवीज की फिरकी में फंसी गंभीर की टीम, 24 साल बाद घर पर क्लीन स्वीप… न्यूजीलैंड ने 25 रनों से जीता तीसरा टेस्ट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNationalSports

कीवीज की फिरकी में फंसी गंभीर की टीम, 24 साल बाद घर पर क्लीन स्वीप… न्यूजीलैंड ने 25 रनों से जीता तीसरा टेस्ट

By Mohan Rao
Published: November 3, 2024
Share
न्यूजीलैंंड बनी चैंपियन
SHARE

मुंबई। भारतीय टीम के नए कोच गौतम गंभीर की टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के फिरकी गेंदबाजों ने खूब परेशान किया। 24 साल बाद भारतीय टीम अपने घर पर सीरीज के सभी टेस्ट मैच हार गई। सीरीज के तीसरे व अंतिम टेस्ट में न्यूजीलैंड की टीम ने भारत को 25 रनों से हराकर 3-0 से सीरीज पर कब्जा कर लिया। भारत अपने घर में दो या इससे ज्यादा मैचों की टेस्ट सीरीज में दूसरी बार क्लीन स्वीप हुआ है। इससे पहले फरवरी 2000 में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को दो मैचों की सीरीज में 2-0 से हराया था। न्यूजीलैंड की टीम ने भारत को उसके घर पर 3-0 से हराकर इतिहास रच दिया।

न्यूजीलैंड ने भारत को 12 साल बाद अपने घर में टेस्ट सीरीज हारने पर मजबूर किया और साथ ही घर में लगातार 18 सीरीज जीतने का सिलसिला भी तोड़ा। केन विलियम्सन के बिना न्यूजीलैंड की टीम टॉम लाथम की कप्तानी में खेल रही थी। वहीं भारतीय टीम का नए कोच गौतम गंभीर के मार्गदर्शन में खेल रही है। बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया का आत्मविश्वास चरम पर था लेकिन न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 235 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी 263 रन पर समाप्त हुई थी। भारत को 28 रन की बढ़त मिली थी। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की दूसरी पारी 174 रन पर खत्म हुई और उन्होंने 146 रन की कुल बढ़त हासिल की। भारत के सामने 147 रन का लक्ष्य था, लेकिन भारतीय टीम 121 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से दूसरी पारी में ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 64 रन बनाए, जबकि न्यूजीलैंड की ओर से एजाज पटेल ने छह विकेट लिए।

न्यूजीलैंड भारत को तीन या इससे ज्यादा मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप करने वाली चौथी टीम है। इससे पहले इंग्लैंड ने भारत को चार बार, ऑस्ट्रेलिया ने तीन बार और वेस्टइंडीज ने एक बार क्लीन स्वीप किया है। न्यूजीलैंड ने 146 रन के लक्ष्य को सफलतापूर्वक बचाया। यह भारत में डिफेंड किया गया दूसरा सबसे कम स्कोर है। इससे पहले सिर्फ एक बार किसी टीम ने 150 से कम के लक्ष्य को बचाया था। 2004 में भारत ने ही वानखेड़े में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 107 का बचाव किया था।

CG Promotion Breaking : छत्तीसगढ़ के इस विभाग में बड़ी संख्या में प्रमोट हुए अफसर, देखें आदेश की पूरी सूची
CG Crime : पत्नी ने अपने पति को जिंदा जलाया, सोते समय पेट्रोल डालकर लगा दी आग… जानिए क्या है वजह
राशन घोटाला: पात्र हितग्राहियों के साथ हो रही धोखाधड़ी, मई के साथ अप्रैल माह का नहीं दिया जा रहा अतिरिक्त आबंटन का चांवल
Women’s IPL: महिला आईपीएल का आगाज मार्च में! वायाकॉम-18 ने हासिल किया प्रसारण का अधिकार, 951 करोड़ रुपये की बोली लगाई
gustakhi maaf: चुनावी पैंतरा – हड़ताल की मेहंदी रस्म
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 20 # 03 November 2024
Next Article रायपुर दक्षिण विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, 5 नवंबर को सेजबहार में होगी ईवीएम मशीनों की कमीशनिंग

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?