ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: श्रमिकों के लिए छत्‍तीसगढ़ सरकार की नई पहल, गंभीर बीमारियों का इलाज होगा आसान… जानिए क्या है सरकार का प्लान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

श्रमिकों के लिए छत्‍तीसगढ़ सरकार की नई पहल, गंभीर बीमारियों का इलाज होगा आसान… जानिए क्या है सरकार का प्लान

By Mohan Rao
Published: November 2, 2024
Share
ब्रेकिंग न्यूज, Breaking News
SHARE

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में श्रमिकों को गंभीर रोगों के इलाज के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। श्रमिक औषधालयों से सीधे अनुबंधित निजी अस्पतालों में कैशलेस रेफरल के तहत इलाज करवा सकेंगे। साथ ही बिलासपुर में नया 100 बिस्तर वाला अस्पताल खोलने की योजना भी तैयार की जा रही है, जिसके लिए राज्य सरकार जल्द ही जमीन उपलब्ध कराएगी। कोरबा, रायगढ़ और बिलासपुर के क्षेत्रों को मिलाकर कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) का उप-क्षेत्रीय कार्यालय खोला जाएगा। यह कदम श्रमिकों को बीमा संबंधी सेवाएं आसान और सुलभ रूप से प्रदान करने के लिए उठाया गया है। पूरे प्रदेश में कर्मचारी राज्य बीमा योजना का विस्तार किया जा चुका है।

इस संबंध में श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने हाल ही में राज्य बीमा निगम की क्षेत्रीय परिषद की बैठक भी ली थी। बैठक में बताया गया कि कोविड राहत योजना के अंतर्गत 386 बीमित व्यक्तियों के दावों को मंजूरी दी गई है और मार्च 2024 तक 16.21 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। इसके अतिरिक्त, उद्योगों और संस्थाओं में पंजीकृत बीमित व्यक्तियों को बीमारी हित लाभ, स्थायी अपंगता पेंशन, मातृत्व अवकाश, और अन्त्येष्टि व्यय जैसी सुविधाओं के तहत वर्ष 2023-24 में 33.04 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।

रायपुर और कोरबा के अस्पतालों को तीन महीने के भीतर 50 से बढ़ाकर 100 बिस्तर वाले अस्पताल में उन्नत किया जाएगा। इसके अलावा, लारा और खरसिया के अस्पतालों को नवंबर तक शुरू करने की योजना है। भिलाई और रायगढ़ के 100 बिस्तर वाले अस्पतालों में मरीजों की सुविधा के लिए मेटरनिटी वार्ड, एक्स-रे, ऑपरेशन थियेटर और लैबोरेटरी जैसी सुविधाएं भी शुरू की जाएंगी। कोरबा और रायपुर के अस्पतालों में आने वाले मरीजों के लिए सार्वजनिक परिवहन सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे श्रमिकों को अस्पताल पहुंचने में सहूलियत हो।


एस जयशंकर ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी से कहा- गलवान में जो कुछ हुआ वह चीन की थी साजिश
जन वन कार्यक्रम के तहत सीएम बघेल ने रापा बरगद का पौधा… कहा- खाली पड़ी खदान पर मानव निर्मित जंगल बनाने का कार्य प्रशंसनीय
Breaking News : दुर्ग में युवक की हत्या, आपसी विवाद के बाद ईंट पत्थर से वार… हिरासत में आरोपी
गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के मुख्य आतिथ्य में सम्भाग स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक का आगाज
Bhilai Breaking : मरोदा डेम में डूबा बालक, दोस्तों के साथ पहुंचा था पिकनिक मनाने
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छठ पूजा के लिए चलेगी काचीगुडा-दरभंगा स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल
Next Article बस्तर ओलंपिक 2024 : मुख्यमंत्री साय ने किया लोगो और मस्कट का अनावरण… बस्तर की संस्कृति और परंपराओं की झलक दिख रही झलक

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?