ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : दुर्ग में फिर एक मर्डर, टंगिया मारकर अधमरा छोड़ा, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Breaking News : दुर्ग में फिर एक मर्डर, टंगिया मारकर अधमरा छोड़ा, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

By Mohan Rao
Published: October 31, 2024
Share
दुर्ग में मर्डर
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले में हत्या जैसे अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मोहन नगर थाना क्षेत्र में फिर एक हत्या की वारदात ने सनसनी फैला दी है। घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। यहां एक शख्स की टंगिया से वार कर हत्या कर दी। पड़ोसियों ने लाठी डंडे व टंगिया लेकर दौड़ाया और अधमरा कर छोड़ दिया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस घायल को अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस मामले में पुलिस ने संदेहियों को हिरासत में लिया है।

बुधवार को पूरा शहर नरक चौदस यानी छोटी दीपावली के उत्सव मना रहा था और इस दौरान मोहन नगर थाना क्षेत्र में हत्या की वारदात ने हड़कंप मचा दिया। मिली जानकारी के अनुसार घटन उरला क्षेत्र की है। बुधवार देर रात दो पड़ोसियों के बीच जमकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया बात गाली गलौच व मारपीट तक आ गई। इस दौरान भूपेंद्र सिंह राजपूत पिता रिषी सिंह राजपूत (50) टंगिया लेकर पड़ोसी को मारने दौड़ा। इस दौरान खेलदास मानिकपुरी उसका बेटा छम्मन दास मानिकपुरी और मां सतोषी बाई मानिकपुरी भी लाठी डंडा और टंगिया लेकर दौड़े।

इस दौरान दोनों पक्षों में लाठी डंडा चला। खेलदास के परिवार वालों ने भूपेंद्र सिंह को घेरकर बुरी तरह मारा। कई जगह टंगिया से वार किया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। घायल हालत में उसे वहीं छोड़कर खेलदास का परिवार चला गया। पास पड़ोस के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल भूपेंद्र सिंह को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में भूपेन्द्र की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने खेलदास सहित उसके परिवार के लोगों को हिरासत में ले लिया है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक भूपेन्द्र सिंह अपने पड़ोसी छम्मन की मां संतोषी बाई को अक्सर टोनही कहकर बुलाता था। मृतक भूपेन्द्र का मानना था कि संतोषी बाई के कारण उसकी मां हमेशा बीमार रहती थी।  इस बात को लेकर कई बार छम्मन का भूपेन्द्र से विवाद हुआ। बुधवार रात को भी इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ और बात यहां तक पहुंच गई। बताया जा रहा है दोनों पड़ोसियों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। फिलहाल इस मामले में मोहन नगर जांच पड़ताल कर रही है।

5 दिन पहले हुई थी युवक की हत्या
5 दिन पहले भी मोहन नगर थाना क्षेत्र में युवक की हत्या कर दी गई। मोहन नगर थाना क्षेत्र के शांति नगर निवासी परमेश्वर निर्मलकर उर्फ टोपू (23) अपने साथी जितेन्द्र के साथ बाइक पर जा रहा था। दोपहर को शांति नगर चौक पर विकास उर्फ पिंटू ने टोपू को को रोका ओर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर फरार हो गया। घटना में गंभीर रूप से घायल परमेश्वर ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद मोहन नगर पुलिस ने आरोपी विकास को गिरफ्तार कर लिया है।

अधिकारियों की मेहनत और इंजीनियरों के जुनून ने मात्र दो दिन में लगाया ऑक्सीजन प्लांट
उत्तराखंड: सरकार ने जारी की नई एसओपी, चारधाम यात्रा अग्रिम आदेशों तक स्थगित
डॉ. सुजाता दास की बच्चों पर केन्द्रित कृति ‘करारी सतरंगी जलेबी’ का विमोचन सम्पन्न
मुख्यमंत्री ने राज्य के सीमावर्ती गौठानों की गतिविधियों पर प्रकाशित पुस्तिका का किया विमोचन
किसानों के जख्मों पर सरकार का मरहम, बारिश व ओला प्रभावित किसानों को मुआवजा देगी साय सरकार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में पत्नी की क्रूरता से तंग पति ने दिया तलाक, हाईकोर्ट ने भी लगाई मुहर… पत्नी की याचिका खारिज
Next Article गृहग्राम बगिया पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरदार पटेल को किया नमन गृहग्राम बगिया पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरदार पटेल को किया नमन

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?