ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लॉजिस्टिक्स में बेहतर दक्षता और सस्टेनेबिलिटी के लिए वेदांता एल्यूमिनियम इस्तेमाल में ला रही बीओबीआरएन रेक्स
Share
Notification Show More
Latest News
आमजन की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना, निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में नागरिकों से की आत्मीय भेंट-मुलाकात
October 14, 2026
सड़क बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में मिलेगी सुविधा
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से भैयाथान में 5.50 किलोमीटर सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति
October 14, 2026
खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के 70वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए राज्यपाल
डिजिटल माध्यमों से छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं- राज्यपाल रमेन डेका
October 14, 2026
लगभग 3 एकड़ में विकसित होगा आधुनिक बस टर्मिनल, एक साथ 35 से 40 बसों के ठहराव की होगी व्यवस्था
सीएम साय की बड़ी सौगात, जशपुरनगर में 11.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड
October 14, 2026
पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडे ने की संस्था के सामाजिक कार्यों की सराहना
पार्वती स्व सहायता समूह के शिविर में स्वास्थ्य जांच, रक्तदान और महिला सशक्तिकरण पर जोर
October 14, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

लॉजिस्टिक्स में बेहतर दक्षता और सस्टेनेबिलिटी के लिए वेदांता एल्यूमिनियम इस्तेमाल में ला रही बीओबीआरएन रेक्स

By Om Prakash Verma Published October 26, 2024
Share
लॉजिस्टिक्स में बेहतर दक्षता और सस्टेनेबिलिटी के लिए वेदांता एल्यूमिनियम इस्तेमाल में ला रही बीओबीआरएन रेक्स
लॉजिस्टिक्स में बेहतर दक्षता और सस्टेनेबिलिटी के लिए वेदांता एल्यूमिनियम इस्तेमाल में ला रही बीओबीआरएन रेक्स
SHARE

भारत सरकार की जीपीडब्ल्यूआईएस स्कीम के तहत उठाया गया यह कदम काम में तीव्रता लाएगा
रायपुर/ भारत की सबसे बड़ी एल्यूमिनियम उत्पादक वेदांता एल्यूमिनियम ने झारसुगुडा, ओडिशा और कोरबा, छत्तीसगढ़ स्थित अपने स्मेल्टरों में कोयला ले जाने हेतु लॉजिस्टिक्स सिस्टम में बोगी ओपन बॉटम रैपिड डिस्चार्ज रेलवे वैगन का इस्तेमाल शुरु कर दिया है जो न्यूमेटिक डोर ओपनिंग ऐक्चुएटर से युक्त हैं। यह पहल भारतीय रेल द्वारा आरंभ की गई जनरल परपज़ वैगन इन्वैस्टमेंट स्कीम के तहत की गई है और इससे प्रचालन दक्षता में वृद्धि होगी तथा सस्टेनेबिलिटी लक्ष्यों की पूर्ति की ओर कंपनी अग्रसर होगी।

बीओबीआरएन (BOBRN) किस्म के रेलवे वैगन बंदरगाहों से थर्मल पावर प्लांट तक कोयले की भारी मात्रा को पहुंचाने के लिए डिजाइन किए जाते हैं। इनकी खासियत यह है कि कोयले को वैगन के निचले हिस्से से सीधे हॉपर पिट में अनलोड किया जा सकता है। इस तरह अनलोडिंग की प्रक्रिया में कुशलता व तेजी आती है तथा कोयले की डिलिवरी में लगने वाला समय घटता है और काम तेजी से पूरा होता है।

वेदांता एल्यूमिनियम झारसुगुडा में दुनिया के सबसे बड़े एल्यूमिनियम प्लांट तथा बाल्को, कोरबा में भारत के आईकॉनिक स्मेल्टर का प्रचालन करती है; इन दोनों को ही बिजली की निरंतर व भरोसेमंद आपूर्ति चाहिए होती है। इसलिए बीओबीआरएन (BOBRN) रेक के इस्तेमाल से कंपनी कोयले की आवाजाही में सुधार कर पाएगी, इससे कंपनी के प्रचालनों तक कोयले की स्थिर और कुशल आपूर्ति सुनिश्चित होगी। रेल परिवहन का लाभ लेकर कंपनी उत्पादन लागत को कम कर सकेगी और सप्लाई चेन का बेहतर इस्तेमाल होगा। इस कदम से वेदांता एल्यूमिनियम अपने कार्बन फुटप्रिंट में भी महत्वपूर्ण कमी ला सकेगी क्योंकि ट्रकों के बजाय रेल द्वारा कोयला ले जाने से प्रति टन बहुत कम कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन होता है।

वर्तमान में वेदांता एल्यूमिनियम के सभी प्रचालनों में चार बीओबीआरएन (BOBRN) कैप्टिव कोल रेक का उपयोग हो रहा है और कंपनी की योजना है अतिरिक्त चार रेक जोड़ कर अपनी लॉजिस्टिक्स क्षमता का विस्तार करना। इस विस्तार से न केवल प्रचालन क्षमताओं में इजाफा होगा बल्कि सस्टेनेबल पद्धतियों के एकीकरण हेतु कंपनी की कोशिशों में भी योगदान हो पाएगा।

इस पहल पर वेदांता एल्यूमिनियम के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर श्री सुनील गुप्ता ने कहा, ’’ बीओबीआरएन (BOBRN) रेक को शामिल करना हमारे प्रचालनों की प्रगति में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह हमारे रेल कोऐफिशियेंट को सुधारेगा, टर्नअराउंड टाईम को घटाएगा और कोयला परिवहन को ज्यादा भरोसेमंद बनाने में मददगार होगा और साथ ही लागत एवं उत्सर्जन में भी उल्लेखनीय कमी लाएगा। हमें गर्व है कि हम देश में सस्टेनेबिलिटी एवं ऊर्जा दक्षता बढ़ाने में योगदान दे रहे हैं और इस प्रकार प्रचालन उत्कृष्टता पर हम अपने फोकस को और अधिक बल प्रदान कर रहे हैं।’’

इस अहम उपलब्धि के बारे में बाल्को के सीईओ एवं डायरेक्टर श्री राजेश कुमार ने कहा, ’’हमारा यह कदम सस्टेनेबिलिटी लक्ष्यों पर टिके रहते हुए हमारी प्रचालन दक्षता बढ़ाने के लिए हमारी प्रतिबद्धता को जाहिर करता है। 2050 तक नैट् ज़ीरो बनने की आरे बढ़ते हुए बीओबीआरएन (BOBRN) रेक की तैनाती पहले से ज्यादा मजबूत सप्लाई चेन स्थापित करने में बहुत उपयोग सिद्ध होगी।’’

अपने कार्बन फुटप्रिंट घटाने व ऑफसैट करने के लिए वेदांता एल्यूमिनियम ने दो-आयामी तरीका अपनाया है। इनमें शामिल हैं- अपने ऊर्जा मिश्रण में नवीकरणीय ऊर्जा की तादाद बढ़ाना, संसाधनों का उपयोग बढ़ाने एवं कचरा घटाने के लिए विनिर्माण उत्कृष्टता में वृद्धि तथा बायो ईंधन जैसे न्यून कार्बन स्त्रोतों को अपनाना। कंपनी के स्मेल्टर एल्यूमिनियम स्टुवर्डशिप इनिशिएटिव परफॉरमेंस स्टैंडर्ड द्वारा प्रमाणित हैं जो कि दुनिया भर में सस्टेनेबल प्रचालन का मान्य संकेतक है।

वेदांता लिमिटेड की इकाई वेदांता एल्यूमिनियम भारत की सबसे बड़ी एल्यूमिनियम उत्पादक है। वित्तीय वर्ष 24 में 23.7 लाख टन उत्पादन के साथ कंपनी ने भारत के कुल एल्यूमिनियम का आधे से ज्यादा हिस्सा उत्पादित किया। यह मूल्य संवर्धित एल्यूमिनियम उत्पादों के मामले में अग्रणी है जिनका उपयोग कई अहम उद्योगों में किया जाता है। वेदांता एल्यूमिनियम को एल्यूमिनियम उद्योग में एस एंड पी ग्लोबल कॉर्पोरेट सस्टेनेबिलिटी असैसमेंट 2023 में पहली वैश्विक रैंकिंग मिली है, यह उपलब्धि कंपनी की सस्टेनेबल विकास प्रक्रियाओं को प्रतिबिम्बित करती है। भारत में अपने विश्वस्तरीय एल्यूमिनियम स्मेल्टर्स और एल्यूमिना रिफाइनरी के साथ कंपनी हरित भविष्य के लिए विभिन्न कार्यों में एल्यूमिनियम के प्रयोग को बढ़ावा देने और इसे ’भविष्य की धातु’ के रूप में पेश करने के अपने मिशन में लगातार आगे बढ़ रही है।

You Might Also Like

पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में नागरिकों से की आत्मीय भेंट-मुलाकात

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से भैयाथान में 5.50 किलोमीटर सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति

डिजिटल माध्यमों से छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं- राज्यपाल रमेन डेका

सीएम साय की बड़ी सौगात, जशपुरनगर में 11.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड

पार्वती स्व सहायता समूह के शिविर में स्वास्थ्य जांच, रक्तदान और महिला सशक्तिकरण पर जोर

Om Prakash Verma October 26, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 12 साल बाद भारत की घर पर टेस्ट सीरीज में हार, दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड ने 113 रन से दर्ज की जीत
Next Article Breaking news : दुर्ग में युवक की हत्या से मचा हड़कंप, धारदार चाकू से गोदकर ले ली जान

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?