ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Breaking : पुलिस कस्टड़ी में युवक ने लगाई फांसी, लोगों ने किया थाने पर पथराव… जानिए क्या है मामला
Share
Notification Show More
Latest News
पूरी हुई दल्लीराजहरा- रावघाट नई रेल लाइन परियोजना, स्पीड ट्रायल रन सफल
September 22, 2026
गैर-आवासीय खेल अकादमियों में प्रवेश और प्रवेश नवीनीकरण के लिए चयन ट्रायल 23-24 सितम्बर को
September 22, 2026
छत्तीसगढ़ सर्व रविदास समाज  की आमसभा एवं शिक्षक सम्मान में दिखी सामाजिक एकजुटता
September 22, 2026
छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर में ‘द आर्ट ऑफ टीचिंग मैथेमैटिक्स: फ्रॉम फियर टू फैसिनेशन’ पर प्रशिक्षण 
September 22, 2026
चंपारण्य में श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केन्द्र की मंजूरी, पर्यटन मंत्री ने कहा- महत्वपूर्ण कदम
September 22, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BalrampurBreaking NewsChhattisgarhCrimeFeatured

CG Breaking : पुलिस कस्टड़ी में युवक ने लगाई फांसी, लोगों ने किया थाने पर पथराव… जानिए क्या है मामला

By Mohan Rao Published October 25, 2024
Share
पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद बवाल
SHARE

बलरामपुर। बलरामपुर-रामनुजगंज जिले के कोतवाली थाने में गुरुवार रात को जमकर बवाल हुआ। यहां लोगों ने थाने को घेर लिया और पथराव भी शुरू कर दिया। थाने से लोगों को हटाने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। इसके बाद भी बवाल थम नहीं रहा था। दरअसल यह पूरा बवाल पुलिस कस्टडी में एक युवक की मौत के बाद शुरू हुआ। युवक ने थाने के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस के खिलाफ लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। घटना के बाद लोगों के आक्रोश को देखते हुए देर रात थाना प्रभारी प्रमोद रूसिया और कॉन्स्टेबल अजय यादव को निलंबित कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार थाने के अंदर बाथरूम में एनएचएम कार्यालय में बतौर प्यून पदस्थ संतोषीनगर निवासी गुरुचरण मंडल (30) ने गुरुवार दोपहर गमछा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद जैसे ही इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को लगी तो बड़ी संख्या में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी पहुंचे। देखते ही देखते बड़ी संख्या में नगरवासी और परिजन भी पहुंचे। इसके बाद लोगों का आक्रोश बढ़ता गया। थाने के अंदर जाने का प्रयास किया जाने लगा, जिसमें भीड़ ने थाने के बाहर रेलिंग को तोड़ दिया। पुलिस ने लोगों को रोकने का प्रयास किया तो थाने पर पथराव करते हुए एसडीएम एवं थाने की गाड़ी में पत्थरबाजी की गई। जिस पर पुलिस के द्वारा आंसू गैस के गोले एवं लाठी चार्ज कर प्रदर्शनकारियों को थाने के बाहर खदेड़ा गया। रातभर थाने के सामने हंगामे की स्थिति बनी रही।

पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत के बाद पूछताछ से था परेशान
गुरुचरण मंडल की आत्महत्या के लोगों ने पुलिस को जिम्मेदार ठहराया है। दरअसल गुरुचरण मंडल की पत्नी रीना गिरी 29 सितंबर से लापता है। रीना गिरी गुरुचरण की दूसरी पत्नी है। उसकी पहली पत्नी ने उसे छोड़ दिया और उसका एक बच्चा भी है। दूसरी पत्नी रीना के अचानक लापता होने पर गुरुचरण ने इसकी शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई। लोगों का आरोप है कि पुलिस उसकी पत्नी के लापता होने का शक गुरुचरण पर ही कर रही थी और उसे बार बार थाने बुलाकर प्रताड़ित किया जा रहा है। इसी से तंग आकर गुरुचरण ने फांसी लगा ली।

आज होगा पोस्टमार्टम
मृतक गुरुचरण मंडल के शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। गुरुवार को लोगों के आक्रोश को देखते हुए पीएम नहीं कराया गया। शव को मरच्यूरी में रखवाया गया है। लोगों के आक्रोश को देखते हुए मरच्यूरी के पास भी पुलिस बल तैनात किया गया है। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अंतिम संस्कार स्थल पर भी पुलिस बल तैनात किया जाएगा।

You Might Also Like

पूरी हुई दल्लीराजहरा- रावघाट नई रेल लाइन परियोजना, स्पीड ट्रायल रन सफल

गैर-आवासीय खेल अकादमियों में प्रवेश और प्रवेश नवीनीकरण के लिए चयन ट्रायल 23-24 सितम्बर को

छत्तीसगढ़ सर्व रविदास समाज  की आमसभा एवं शिक्षक सम्मान में दिखी सामाजिक एकजुटता

छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर में ‘द आर्ट ऑफ टीचिंग मैथेमैटिक्स: फ्रॉम फियर टू फैसिनेशन’ पर प्रशिक्षण 

चंपारण्य में श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केन्द्र की मंजूरी, पर्यटन मंत्री ने कहा- महत्वपूर्ण कदम

Mohan Rao October 25, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Good news : दिवाली से पहले महिलाओं को मिलेगी महतारी वंदन की राशि, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों जाएंगे बैंक खातों में 1000 रुपए
Next Article लॉरेंस का भाई अनमोल बिश्नोई पर NIA ने घोषित किया 10 लाख का ईनाम, मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?