ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : खुर्सीपार में बच्चे को अगवा करने की कोशिश, बाबा के भेष में पहुंचे थे बदमाश… जानें पूरा मामला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : खुर्सीपार में बच्चे को अगवा करने की कोशिश, बाबा के भेष में पहुंचे थे बदमाश… जानें पूरा मामला

By Mohan Rao
Published: October 24, 2024
Share
खुर्सीपार में बच्चा चोरी का प्रयास
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले के खुर्सीपार क्षेत्र में बच्चे के अपहरण की कोशिश का मामला मामला सामने आया है। गुरुवार की सुबह खुर्सीपार गणेश मंदिर के पास बाबा के भेष में दो लोग बच्चे को बहला फुसलाकर ले जाने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान बच्चे की सूझबूझ के कारण वे सफल नहीं हो पाए। इस दौरान लोगों की भी नजर दोनों पर पड़ गई। आनन फानन में लोगों ने पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने भारी हंगामे के बीच पुलिस ने दोनों  बाबाओं को हिरासत में ले लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार खुर्सीपार के गणेश मंदिर के पास बाबा के भेष में भगवा वस्त्र पहने दो व्यक्ति सड़क से गुजर रहे एक करीब 10 साल के बच्चे को बिस्किट दे रहे थे। बच्चे ने बिस्किट लेने से मना किया तो दोनों उसे बोरे में भरने का प्रयास करने लगे तो बच्चा चिल्लाने लगा। बच्चे की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां जमा हो तो बाबा भेषधारी दोनों वहां से भाग गए। तत्काल लोगों ने इसकी सूचना खुर्सीपार पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ ही देर में दोनों बाबा भेषधारी व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया।

लोगों की मदद से लिया हिरासत में
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाबा के भेष में बच्चे को अगुवा करने का प्रयास किया गया। बच्चे ने बताया कि वह अपने पिता को टिफिन देने दोपहर में जाता है। गुरुवार को 11 से 12 बजे के बीच वह टिफिन देने निकला और वापस लौटते समय यह हादसा हुआ। इसके बाद इसकी सूचना खुर्सीपार पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों बाबा को हिरासत में लिया गया है।

तेजी से फैली बच्चा चोरी की खबर
बाबाओं द्वारा बच्चा चोरी की खबर खुर्सीपार में यह खबर तेजी से फैल गई। बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए थे। खुर्सीपार में इस तरह की अफवाह तेजी से फैलती है। इस वजह से जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक इस मामले को बच्चा चोर गिरोह या बच्चा अगवा करने वाले सक्रीय हो गए हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और और दोनों बाबाओं से अभी पूछताछ की जा रही है।

दिव्यांग व्यक्तियों के सशक्तिकरण के लिए छत्तीसगढ़ को तीन श्रेणियों में मिला राष्ट्रीय पुरस्कार… मुख्यमंत्री बघेल व समाज कल्याण मंत्री भेंडिय़ा ने दी बधाई
OMG: चना की जगह मटर के आटे का बेसन बनाकर बेचना पड़ा भारी, शिकायत पर लगाया 21 लाख रुपए जुर्माना, जानिए कहां है मामला
कुम्हारी में ट्रैफिक पुलिस पर कार चढाई, बाल-बाल बचे जवान… नागपुर के दो युवक गिरफ्तार
केबीसी में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार ने बाढ़ पीड़ितो के डकारे 2.5 करोड़, अब पहुंची जेल
बलि देने की चर्चा: मासूम का कटा मिला सिर, जिसने भी देखा कांप गया सीना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 12 # 24 October 2024
Next Article मुख्यमंत्री साय ने डोंगरगढ़-कबीरधाम-मुंगेली-कटघोरा रेलमार्ग के लिए 300 करोड़ की दी स्वीकृति मुख्यमंत्री साय ने डोंगरगढ़-कबीरधाम-मुंगेली-कटघोरा रेलमार्ग के लिए 300 करोड़ की दी स्वीकृति

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?