ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पीडब्ल्यूडी में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमाया, मास्टर माइंड चढ़ा पुलिस के हत्थे
Share
Notification Show More
Latest News
आमजन की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना, निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में नागरिकों से की आत्मीय भेंट-मुलाकात
October 14, 2026
सड़क बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में मिलेगी सुविधा
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से भैयाथान में 5.50 किलोमीटर सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति
October 14, 2026
खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के 70वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए राज्यपाल
डिजिटल माध्यमों से छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं- राज्यपाल रमेन डेका
October 14, 2026
लगभग 3 एकड़ में विकसित होगा आधुनिक बस टर्मिनल, एक साथ 35 से 40 बसों के ठहराव की होगी व्यवस्था
सीएम साय की बड़ी सौगात, जशपुरनगर में 11.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड
October 14, 2026
पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडे ने की संस्था के सामाजिक कार्यों की सराहना
पार्वती स्व सहायता समूह के शिविर में स्वास्थ्य जांच, रक्तदान और महिला सशक्तिकरण पर जोर
October 14, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

पीडब्ल्यूडी में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमाया, मास्टर माइंड चढ़ा पुलिस के हत्थे

By Mohan Rao Published October 21, 2024
Share
धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार
SHARE

भिलाई। फर्जी दस्तवेज बनाकर पीडब्ल्यूडी में नौकरी लगाने का झांसा देकर लाखों की ठगी के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सिद्धार्थ कोरी उसके अन्य साथी द्वारा पीडब्लूडी विभाग का फर्जी युवक को फर्जी नियुक्ति पत्र एवं परिचय पत्र थमाया गया। इसके एवज में 10 लाख रुपए ऐंठ लिए। जब युवक को पता चला तो उसने इसकी शिकायत दर्ज कराई। अब इस मामले में पुलिस ने प्रगति नगर रिसाली निवासी आरोपी सिद्धार्थ कोरी को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल इस मामले में क्वाटर नंबर 24बी, सड़क 36, सेक्टर 04 भिलाई निवासी अजय कुमार पटेल (31) ने 9 अप्रैल 2024 को थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी। उन्होंने बताया कि उनके पिता चिन्तामणी पटेल भिलाई इस्पात सयंत्र में नौकरी करते हैं। उनके साथ रामकुमार कोरी भी बतौर सहकर्मी कार्य करता था। रामकुमार कोरी संयत्र की सेवा से सेवानिवृत्त हो गया। पूर्व परिचय के दौरान चिन्तामणी पटेल को रामकुमार कोरी द्वारा बताया गया कि उसका लड़का सिद्धार्थ कोरी जो कि पीडब्लूडी विभाग में नौकरी करता है, उसकी वहां अच्छी पकड़ है तुम्हारे बेटे अजय पटेल को भी नौकरी लगवा देगा। इसके लिए रुपए लगेंगे।

इसके बाद सिद्धार्थ कोरी के द्वारा अभिजीत विश्वकर्मा नामक व्यक्ति को पीडब्ल्यूडी विभाग का बड़ा अधिकारी बताकर प्रार्थी के घर मे जाकर मुलाकात कराई और विभाग से संबधित फार्म भरवाया गया। नौकरी लगाने के नाम पर 10 लाख रुपए मांगे। चिन्तामणी पटेल चेक के माध्यम से 5 लाख रुपए और अलग अलग किस्तो में 5 लाख रुपए नगद रामकुमार कोरी एवं सिद्धार्थ कोरी, अभिजीत विश्वकर्मा को दिया। सिद्धार्थ कोरी और अभिजीत विश्वकर्मा के द्वारा पीडब्ल्यूडी विभाग का अजय कुमार पटेल के नाम का नियुक्ति पत्र एवं परिचय पत्र दिया गया।

जब अजय कुमार नौकरी के लिए पहुंचा तो नियुक्ती पत्र फर्जी निकला। इस मामले में पुलिस ने रामकुमार कोरी एवं सिद्धार्थ कोरी, अभिजीत विश्वकर्मा के खिलाफ  धारा 420,419,468,468,471,34 तहत अपराध पंजीबद्ध किया। प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर रामकुमार एवं अभिजीत विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था। प्रकरण का मुख्य  सिद्धार्थ कोरी अपने गिरफ्तारी के डर से फरारी काट रहा था। इस बीच पुलिस को पता चला कि सिद्धार्थ कोरी अमलेश्वर क्षेत्र में रह रहा है। इसके बाद पुलिस टीम के दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।  उक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजेश साहू, एएसआई नागेन्द्र बंछोर, शमित मिश्रा, प्रधान आरक्षकपुरूषोत्तम साहू, आरक्षक विश्वजीत सिंह, हिरेश साहू, अमित सिंह, एसीसीयू टीम एवं  की उल्लेखनीय भूमिका रही।

You Might Also Like

पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में नागरिकों से की आत्मीय भेंट-मुलाकात

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से भैयाथान में 5.50 किलोमीटर सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति

डिजिटल माध्यमों से छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं- राज्यपाल रमेन डेका

सीएम साय की बड़ी सौगात, जशपुरनगर में 11.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड

पार्वती स्व सहायता समूह के शिविर में स्वास्थ्य जांच, रक्तदान और महिला सशक्तिकरण पर जोर

Mohan Rao October 21, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 'दक्षिणÓ से संजीवनी की तलाश में कांग्रेस, चुनाव समिति ने दिल्ली भेजा 2 नाम का पैनल, सीनियर नेता हुए एकजुट ‘दक्षिण’ से संजीवनी की तलाश में कांग्रेस, चुनाव समिति ने दिल्ली भेजा 2 नाम का पैनल, सीनियर नेता हुए एकजुट
Next Article छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष चुने गए खोड़स राम कश्यप छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष चुने गए खोड़स राम कश्यप

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?