ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Raipur South by-election : भाजपा ने पूर्व सांसद सुनील सोनी को बनाया प्रत्याशी, कांग्रेस में मंथन जारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedPoliticsRaipur

Raipur South by-election : भाजपा ने पूर्व सांसद सुनील सोनी को बनाया प्रत्याशी, कांग्रेस में मंथन जारी

By Mohan Rao
Published: October 20, 2024
Share
सुनील सोनी
SHARE

रायपुर। राजधानी के रायपुर दक्षिण विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। रायपुर दक्षिण से पूर्व सांसद सुनील सोनी को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है। सुनील सोनी ने अपना नामांकन ले लिया है। वहीं कांग्रेस पार्टी में अब भी मंथन चल रहा है। कांग्रेस पार्टी से पूर्व महापौर व वर्तमान निगम सभापति प्रमोद दुबे का नाम सबसे आगे है और संभवत: कांग्रेस पार्टी उन्हें अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर सकती है। प्रमोद दुबे के अलावा कांग्रेस से सन्नी अग्रवाल, कन्हैय्या अग्रवाल, व युकां अध्यक्ष आकाश शर्मा के नामों पर भी चर्चा की जा रही है।

बता दें लोकसभा चुनाव में बृजमोहन अग्रवाल की जीत के बाद रायपुर दक्षिण की सीट खाली हुई है। इस सीट पर उपचुनाव की घोषणा हो चुकी है। चुनाव आयोग के अनुसार रायपुर दक्षिण विधानसभा में उप चुनाव 13 नवंबर 2024 को होगा। वहीं 23 नवंबर 2024 को परिणाम घोषित किए जाएंगे। नामांकन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर, नामवापसी की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर,  उपचुनाव की तारीख 13 नवंबर और मतगणना 23 नवंबर को है। रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से विधायक बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफा देने के बाद इस सीट पर उपचुनाव होगा। यहां पर 13 नवंबर को उप चुनाव होगा। 23 नवंबर को मतगणना होगी।

जानिए कैसा रहा सुनील सोनी का राजनीतिक सफर
सुनील सोनी ने अपने राजनीतिक कॅरियर की शुरुआत छात्र नेता के रूप में की थी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् से जुड़े और दुर्गा कॉलेज रायपुर छात्रसंघ के अध्यक्ष बने। सुनील सोनी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े हैं। 28 नवंबर 1961 में जन्मे सुनील सोनी पहली बार रायपुर निगम के पार्षद बने। इसके बाद साल 2003 से 2010 तक दो बार रायपुर के महापौर रहे। साल 2019 में भाजपा ने सुनील सोनी को रायपुर लोकसभा से टिकट दिया और वे जीत कर पहली बार सांसद बने। अब सुनील सोनी को रायपुर दक्षिण विधानसभा से प्रत्याशी बनाया गया है। सुनील सोनी पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

कांग्रेस पार्टी में प्रत्याशी के लिए मंथन
प्रत्याशी चयन व नाम की घोषणा में भाजपा देरी नहीं करती लेकिन कांग्रेस पार्टी में किसी एक नाम पर सहमति नहीं बन पा रही है। भाजपा ने रायपुर दक्षिण से प्रत्याशी घोषित कर दिया लेकिन कांग्रेस की ओर से अभी तक प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है। कांग्रेस पार्टी ने नौ सदस्यीय चुनाव प्रबंधन समिति का गठन किया है। इसमें पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, रविन्द्र चौबे, मोहन मरकाम, शिव डहरिया, जयसिंह अग्रवाल, पूर्व पीसीसी चीफ धनेंद्र साहू और पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा शामिल किया गया है। बताया जा रहा है कि समिति ने कुछ नाम फाइनल किए हैं और एआईसीसी को भेजा है। इस सीट से प्रमोद दुबे, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा और कन्हैया अग्रवाल 3 सबसे चर्चित नाम हैं। तीनों नेता खुल कर टिकट के लिए दावेदारी कर रहे हैं। इन तीनों में प्रमोद दुबे का नाम सबसे आगे है। प्रमोद दुबे 2019 की लोकसभा चुनाव में सुनील सोनी के सामने थे और वे चुनाव हार गए थे। कांग्रेस के लिए यह भी टेंशन देने वाली बात है।

भाजपा ने छत्तीसगढ़ की एक सीट के साथ एक लोकसभा व अन्य विधानसभा
उपचुनाव के लिए भी घोषित किए हैं प्रत्याशी, देखें सूची

मैत्री बाग में हुआ गोस्वामी समाज का स्नेह सम्मेलन, महिलाओं ने दी पुरुषों को चुनाती,
आज से राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आगाज, सीएम बघेल देंगे 465 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
महतारी वंदन योजना: आवेदन भरने का सिलसिला जारी, अब तक 60 लाख महिलाओं ने भरा आवेदन
CG News : चूहा मारने महिला ने टमाटर में इंजेक्ट किया था जहर, पति की गलती से उसकी चटनी बनाकर खाई… मौत
चाकू टिकाकर सीएएफ जवान से लूट बस स्टैंड के पास हुई घटना…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दक्ष वैद्य ने स्वास्थ्य मंत्री से भेंट कर हेल्थ स्ट्रक्चर की रखी मांग दक्ष वैद्य ने स्वास्थ्य मंत्री से भेंट कर हेल्थ स्ट्रक्चर की रखी मांग
Next Article भिलाई में अपोलो बीएसआर शुरू करने वाले डॉ खंडूजा गिरफ्तार, करोड़ों की धोखाधड़ी का है मामला

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?