ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG News : एक सप्ताह से घर के अंदर तंत्र साधना में जुटा था परिवार, दो भाइयों की मौत और तीन अस्पताल में भर्ती
Share
Notification Show More
Latest News
पूरी हुई दल्लीराजहरा- रावघाट नई रेल लाइन परियोजना, स्पीड ट्रायल रन सफल
September 22, 2026
गैर-आवासीय खेल अकादमियों में प्रवेश और प्रवेश नवीनीकरण के लिए चयन ट्रायल 23-24 सितम्बर को
September 22, 2026
छत्तीसगढ़ सर्व रविदास समाज  की आमसभा एवं शिक्षक सम्मान में दिखी सामाजिक एकजुटता
September 22, 2026
छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर में ‘द आर्ट ऑफ टीचिंग मैथेमैटिक्स: फ्रॉम फियर टू फैसिनेशन’ पर प्रशिक्षण 
September 22, 2026
चंपारण्य में श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केन्द्र की मंजूरी, पर्यटन मंत्री ने कहा- महत्वपूर्ण कदम
September 22, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeatured

CG News : एक सप्ताह से घर के अंदर तंत्र साधना में जुटा था परिवार, दो भाइयों की मौत और तीन अस्पताल में भर्ती

By Mohan Rao Published October 18, 2024
Share
मृतका के घर के बाहर लगी भीड़
SHARE

सक्ति। छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां तंत्रसाधना के चक्कर में जुटे एक परिवार के दो भाइयों की मौत हो गई है। मामला जिले के ग्राम तांदुलडीह का है। बताया जा रहा है कि यहां रहने वाली एक महिला घर के भीतर सात दिनों से किसी बाबा की फोटो के सामने पूजा पाठ कर रही थी। महिला के रिश्तेदार के कहने पर घर का दरवाजा खुलवाया गया और बेहोश पड़े भाइयों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। वहीं परिवार के दो बहन व एक भाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार तांदुलडीह गांव निवासी फिरित बाई अपने तीन बेटे और दो बेटियों के साथ उज्जैन के किसी बाबा की फोटो को सामने रखकर सात दिनों से उपवास कर जाप कर रही थी। घर से किसी के बाहर नहीं आने और चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसियों के कहने पर उनके रिश्तेदार ने दरवाजा खुलवाया। महिला फिरित बाई निकली और कहा कि घर में पूजा पाठ चल रहा है।

जब रिश्तेदार झांका तो देखा कि दो भाई विकास गोड और विक्की गोड जमीन पर पड़े हुए हैं। इसके बाद गांववालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों भाइयों को उपचार के लिए जिला अस्पताल शक्ति में लेकर पहुंची, जहां डॉक्टर ने जांच बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घर मे मौजूद महिला उसकी दो बेटी और एक बेटे की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने पर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने दोनों भाइयों के शव को मर्च्युरी में रखवाया है। पुलिस का कहना है कि मृतक भाइयों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि मौत का वास्तविक कारण क्या है। बहरहाल दोनों भाइयों की मौत का कारण अंधविश्वास के चलते उपवास को बताया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट के बाद इसका खुलासा होगा।

You Might Also Like

पूरी हुई दल्लीराजहरा- रावघाट नई रेल लाइन परियोजना, स्पीड ट्रायल रन सफल

गैर-आवासीय खेल अकादमियों में प्रवेश और प्रवेश नवीनीकरण के लिए चयन ट्रायल 23-24 सितम्बर को

छत्तीसगढ़ सर्व रविदास समाज  की आमसभा एवं शिक्षक सम्मान में दिखी सामाजिक एकजुटता

छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर में ‘द आर्ट ऑफ टीचिंग मैथेमैटिक्स: फ्रॉम फियर टू फैसिनेशन’ पर प्रशिक्षण 

चंपारण्य में श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केन्द्र की मंजूरी, पर्यटन मंत्री ने कहा- महत्वपूर्ण कदम

Mohan Rao October 18, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 06 # 18 October 2024
Next Article जगदलपुर से रायपुर पहुंचा 8 करोड़ का सोना, भटगांव बस स्टैंड पर जांच के दौरान पकड़ाया… जांच में जुटी पुलिस

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?