ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: फरार अपराधियों पर इनाम की घोषणा, जशपुर एसपी शशिमोहन ने कहा- सूचना देने वाले का नाम रखा जाएगा गुप्त
Share
Notification Show More
Latest News
आमजन की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना, निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में नागरिकों से की आत्मीय भेंट-मुलाकात
October 14, 2026
सड़क बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में मिलेगी सुविधा
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से भैयाथान में 5.50 किलोमीटर सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति
October 14, 2026
खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के 70वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए राज्यपाल
डिजिटल माध्यमों से छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं- राज्यपाल रमेन डेका
October 14, 2026
लगभग 3 एकड़ में विकसित होगा आधुनिक बस टर्मिनल, एक साथ 35 से 40 बसों के ठहराव की होगी व्यवस्था
सीएम साय की बड़ी सौगात, जशपुरनगर में 11.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड
October 14, 2026
पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडे ने की संस्था के सामाजिक कार्यों की सराहना
पार्वती स्व सहायता समूह के शिविर में स्वास्थ्य जांच, रक्तदान और महिला सशक्तिकरण पर जोर
October 14, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

फरार अपराधियों पर इनाम की घोषणा, जशपुर एसपी शशिमोहन ने कहा- सूचना देने वाले का नाम रखा जाएगा गुप्त

By Mohan Rao Published October 17, 2024
Share
जशपुर एसपी शशिमोहन सिंह
SHARE

जशपुर। छत्तीसग के जशपुर जिले में एसपी शशिमोहन सिंह ने फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए इनाम की घोषणा की है। अलग अलग थाना क्षेत्र के कुल आठ मामलों में फरार अपराधियों की सूचना देने वालों को नगद इनाम दिया जाएगा। सूचना देने वालों का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। पशु क्रूरता, लूट, डकैती, हत्या का प्रयास, धार्मिक भावनाओं को आहत करने जैसे प्रकरणों में आरोपी फरार हैं।

पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह द्वारा जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देष्य से फरार अपराधियों पकड़ने के लिये नगद ईनाम की घोषणा की गई है। जिले के विभिन्न थानों में दर्ज विभिन्न अपराधों में शामिल रहे फरार आरोपियों के लिये जारी किया गया है। कुल 8 मामलों में फरार अपराधियों की सूचना देने वालों को पांच हजार रुपए इनाम दिया जाएगा। इस तरह 8 प्रकरणों में कुल 40 हजार रुपए इनाम की घोषणा की गई है।

एसपी शशिमोहन सिंह ने कहा है कि फरार आरोपी को पकड़वाने में जो कोई व्यक्ति ऐसी महत्वपूर्ण सूचना पुलिस को देगा, ऐसे व्यक्ति को 5000 रुपए नगद राशि से पुरस्कृत किया जावेगा। पुरस्कार वितरण के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक जशपुर का होगा। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। अपराधियों की सूचना) पुलिस अधीक्षक जशपुर के मोबाइल नंबर 9479193600 के साथ ही एसपी जशपुर 9479193601, एसडीओपी जशपुर 9479193605, पुलिस कन्ट्रोल रूम जशपुर 9479193699, थाना प्रभारी कुनकुरी 9479193613, थाना प्रभारी जशपुर- 9479193608 व थाना प्रभारी तपकरा  9479193609 को दी जा सकती है।

यह है वे प्रकरण जिनसे संबंधित आरोपी फरार हैं

केस -1 : थाना सिटी कोतवाली जशपुर के अपराध क्रमांक-244/2011 धारा 365, 376 (च) 307, भादवि के फरार आरोपी अन्नू घांसी पिता किनवा घांसी उम्र 25 साल निवासी आरा चौकी आरा जिला जशपुर का निवासी है। उक्त आरोपी दिनांक 02.10.2011 को घटना को अंजाम देकर गिरफ्तारी से बचने के लिए निवास से फरार है।
केस -2 : थाना सिटी कोतवाली जशपुर के अपराध क्रमांक- 301/2022 धारा 153ए, 505 (1) (बी) 295 ए भा.द.वि. के फरार आरोपी प्रेम कुमार गेडाम राष्ट्रीय नेता निवासी चन्द्रपुर सिटी (महाराष्ट्र) का निवासी है। उक्त आरोपी दिनांक 07.09.2022 को घटना को अंजाम देकर गिरफ्तारी से बचने के लिये फरार चल रहा है।
केस -3 : थाना कुनकुरी के अपराध क्रमांक- 50/2023 धारा 392,395 भादवि. के फरार आरोपी कृष्णा यादव पिता शिबो राम यादव 20 साल निवासी बिदुरपुर यादवपारा थाना फरसाबहार जिला जशपुर का निवासी है। उक्त आरोपी दिनांक 27.04.2023 को घटना को अंजाम देकर गिरफ्तारी से बचने के लिये फरार चल रहा है।
केस -4 : थाना कुनकुरी के अपराध क्रमांक 32/2023 धारा छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,6,10 के फरार आरोपी मो. शहीद खान पिता गुलजार खान 40 साल निवासी गोविन्दपुर थाना जारी जिला गुमला (झारखण्ड) का निवासी है। उक्त आरोपी दिनांक 03.01.2023 को घटना को अंजाम देकर गिरफ्तारी से बचने के लिए निवास से फरार है।
केस -5 : थाना कुनकुरी के अपराध क्रमांक 53/2022 धारा छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,6,10 के फरार आरोपी लाल खान उर्फ लल्लू खान पिता नाजीर खान उम्र 31 साल निवासी सांईटांगरटोली थाना लोदाम जिला जशपुर का निवासी है। उक्त आरोपी दिनांक 15.03.2022 को घटना को अंजाम देकर गिरफ्तारी से बचने के लिये फरार चल रहा है।
केस -6 : थाना तपकरा चैकी करडेगा के अपराध क्रमांक- 91/2019 धारा 307, 450, 398, 34 भादवि के फरार आरोपी उमेश यादव पिता जोधन यादव निवासी धुरीअम्बा चैकी करडेगा जिला जशपुर का निवासी है। उक्त आरोपी दिनांक 27.09.2019 को घटना को अंजाम देकर गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने निवास से फरार है।
केस -7 : थाना तपकरा चैकी करडेगा के अपराध क्रमांक 06/2015 धारा 395, 397, भादवि. 25, 27 आम्र्स एक्ट के फरार आरोपी मनोज कण्डुलना पिता अनबन कण्डुलना 22 साल निवासी राणानाटोली टोनिया थाना जलडेगा जिला सिमडेगा (झारखण्ड) का निवासी है। उक्त आरोपी दिनांक 14.01.2015 को घटना को अंजाम देकर गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने निवास से फरार है।
केस -8 : थाना तपकरा चौकी करडेगा के अपराध क्रमांक- 87/2020 धारा धारा 153ए, 429, 120 (बी) 201 भा.द.वि. पशु कुरता अधिनियम 1960 की धारा 11 (1) (घ) (च) के फरार आरोपी इन्ताब खान एवं अन्य सांईटांगरटोली थाना लोदाम जिला जशपुर के निवासी हैं। उक्त आरोपीगण दिनांक 09.07.2020 को घटना को अंजाम देकर गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने निवास से फरार हैं।

You Might Also Like

पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में नागरिकों से की आत्मीय भेंट-मुलाकात

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से भैयाथान में 5.50 किलोमीटर सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति

डिजिटल माध्यमों से छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं- राज्यपाल रमेन डेका

सीएम साय की बड़ी सौगात, जशपुरनगर में 11.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड

पार्वती स्व सहायता समूह के शिविर में स्वास्थ्य जांच, रक्तदान और महिला सशक्तिकरण पर जोर

Mohan Rao October 17, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 05 # 17 October 2024
Next Article कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अर्थशास्त्र परिषद का गठन कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अर्थशास्त्र परिषद का गठन

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?