ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : पत्नी की बड़ी बहन पर फावड़े से वार, चेहरे से अलग हुआ नाक का हिस्सा…. गिरफ्त में आरोपी
Share
Notification Show More
Latest News
आमजन की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना, निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में नागरिकों से की आत्मीय भेंट-मुलाकात
October 14, 2026
सड़क बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में मिलेगी सुविधा
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से भैयाथान में 5.50 किलोमीटर सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति
October 14, 2026
खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के 70वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए राज्यपाल
डिजिटल माध्यमों से छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं- राज्यपाल रमेन डेका
October 14, 2026
लगभग 3 एकड़ में विकसित होगा आधुनिक बस टर्मिनल, एक साथ 35 से 40 बसों के ठहराव की होगी व्यवस्था
सीएम साय की बड़ी सौगात, जशपुरनगर में 11.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड
October 14, 2026
पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडे ने की संस्था के सामाजिक कार्यों की सराहना
पार्वती स्व सहायता समूह के शिविर में स्वास्थ्य जांच, रक्तदान और महिला सशक्तिकरण पर जोर
October 14, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : पत्नी की बड़ी बहन पर फावड़े से वार, चेहरे से अलग हुआ नाक का हिस्सा…. गिरफ्त में आरोपी

By Mohan Rao Published October 15, 2024
Share
फावड़े के हमले से घायल महिला
SHARE

भिलाई।  पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के अकलोरडीह गांव में सोमवार देररात एक शख्स ने अपनी पत्नी की बड़ी बहन पर फावड़े से वार कर दिया। वार इतना जोरदार था कि महिला के चेहरे पर नाक का हिस्सा अलग हो गया। घटना के बाद महिला को गंभीर हालत में सुपेला स्थित शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। इधर घटना की शिकायत के बाद पुरानी भिलाई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुरानी भिलाई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना सोमवार रात 10 से 11 बजे के बीच की बताई जा रही है। अकलोरडीह निवासी मथरू ठाकुर की पत्नी रुकमनी ठाकुर पर उसकी छोटी बहन कविता ठाकुर के पति ओमन लाल ठाकुर ने फावड़े से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि सोमवार को अकलोरडीह में रावण दहन का कार्यक्रम था और सभी कार्यक्रम के बाद 10 बजे घर लौटे थे। इस दौरान ओमन ठाकुर, कविता ठाकुर व रुकमनी ठाकुर घर के कमरे में चले गए और मथरू ठाकुर बाहर बैठा था। कुछ देर में कविता ठाकुर चीखते हुए बाहर निकली तो मथरू कमरे में गया। कमरे में उसकी पत्नी रुकमनी ठाकुर लहूलुहान हालत में पड़ी थी और ओमन के हाथ में फावड़ा था। इसके बाद इसके बाद मथरू और कविता ने रुकमनी को शास्त्री अस्पताल पहुंचाया। शास्त्री अस्पताल से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं इस घटना की सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी ओमन ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है।

दूसरी शादी के नाम पर हुआ विवाद
आरोपी ओमन ठाकुर की पत्नी कविता ठाकुर ने पुलिस को बताया कि ओमन अक्सर दूसरी शादी करने की बात करता रहता है। सोमवार की रात को रावण दहन कार्यक्रम से लौटने के बाद उसकी बड़ी बहन रुकमनी से ओमन ठाकुर कहने लगा कि वह उसकी बहन को छोड़ देगा और दूसरी शादी करेगा। इस बात को लेकर रुकमनी का ओमन से विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि इस दौरान ओमन शराब के नशे में था और इस दौरान पास में रखा फावड़ा उठाया और हमला कर दिया। फावड़े के वार से रुकमनी ठाकुर के चेहरे से नाक का हिस्सा कट गया। वहीं इसके बाद कविता ठाकुर बदहवास होकर बाहर भागी। इसके बाद ओमन ठाकुर भाग गया। घटना की शिकायत के पर पुलिस ने ओमन ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है।

You Might Also Like

पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में नागरिकों से की आत्मीय भेंट-मुलाकात

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से भैयाथान में 5.50 किलोमीटर सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति

डिजिटल माध्यमों से छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं- राज्यपाल रमेन डेका

सीएम साय की बड़ी सौगात, जशपुरनगर में 11.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड

पार्वती स्व सहायता समूह के शिविर में स्वास्थ्य जांच, रक्तदान और महिला सशक्तिकरण पर जोर

Mohan Rao October 15, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मंत्री केदार की अगुवाई में पहुंचे वन अमले ने सीएम साय को दिया अभा वन खेलकूद का निमंत्रण मंत्री केदार की अगुवाई में पहुंचे वन अमले ने सीएम साय को दिया अभा वन खेलकूद का निमंत्रण
Next Article shreekanchanpath 03 # 15 October 2024

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?