ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : आदतन बदमाश की लोगों ने की पीट-पीटकर हत्या, लाठी-डंडे व कुल्हाडी से मारा… जांच में जुटी पुलिस
Share
Notification Show More
Latest News
पूरी हुई दल्लीराजहरा- रावघाट नई रेल लाइन परियोजना, स्पीड ट्रायल रन सफल
September 22, 2026
गैर-आवासीय खेल अकादमियों में प्रवेश और प्रवेश नवीनीकरण के लिए चयन ट्रायल 23-24 सितम्बर को
September 22, 2026
छत्तीसगढ़ सर्व रविदास समाज  की आमसभा एवं शिक्षक सम्मान में दिखी सामाजिक एकजुटता
September 22, 2026
छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर में ‘द आर्ट ऑफ टीचिंग मैथेमैटिक्स: फ्रॉम फियर टू फैसिनेशन’ पर प्रशिक्षण 
September 22, 2026
चंपारण्य में श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केन्द्र की मंजूरी, पर्यटन मंत्री ने कहा- महत्वपूर्ण कदम
September 22, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : आदतन बदमाश की लोगों ने की पीट-पीटकर हत्या, लाठी-डंडे व कुल्हाडी से मारा… जांच में जुटी पुलिस

By Mohan Rao Published October 7, 2024
Share
आदतन बदमाश की हत्या
SHARE

भिलाई। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत हथखोज में रविवार की रात को आदतन बदमाश की लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। आदतन बदमाश हाल ही में जेल से छूटा था और इसके बाद मोहल्ले में दहशत कायम करने की कोशिश कर रहा था। मामला बिगड़ा तो लोगों ने मिलकर उसे बुरी तरह पीटा। गंभीर रूप से घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने सोमवार सुबह तक लगभग 26 लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम सुरेंद्र विश्वकर्मा उर्फ आशिक (27) बताया जा रहा है। आशिक विश्वकर्मा पर पुरानी भिलाई थाने में कई मामले दर्ज हैं और वह हाल ही में जेल से छूटकर आया था। जेल से छूटकर आने के बाद वह हथखोज बस्ती में दहशत का माहौल बना रहा था। राह चलते किसी को मारना पीटना उसकी आदत बन चुकी थी। बताया जा रहा है कि रविवार की रात वह अपने कुछ साथियों के साथ पहुंचा और बस्ती के लोगों से गाली गलौज करने लगा। बस्ती के लोग काफी बर्दाश्त करते रहे और उससे गाली गलौच नहीं करने की बात कहते रहे।

पुलिस के अनुसार सुरेंद्र विश्वकर्मा उर्फ आशिक (27) रविवार शाम 5 बजे के करीब सुरेंद्र विश्वकर्मा उर्फ आशिक बस्ती के पास ही स्थानीय निवासी प्रमोद गबेल नाम से मिला। उसने प्रमोद को रोककर शराब पीने के लिए पैसे मांग और नहीं देने पर पीट कर भगा दिया। इसके कुछ देर बाद प्रमोद अपने साथी बहादुर और रामायण के साथ लौटा और उसे शराब के लिए पैसा दिया। इसके बाद सभी ने शिवमंदिर के पास शराब पी। शराब पीने के बाद सुरेन्द्र ने बहादुन नाम के युवक पर हमला कर दिया और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया।

शोर सुनकर बस्ती के 25-30 लोग वहां पहुंच गए। सभी के हाथ में लाठी, कुल्हाड़ी, दरांती जैसे हथियार थे। लोगों ने सुरेंद्र पर हमला कर दिया जिससे वह वहीं गिर पड़ा। इसके बाद बस्ती के लोगों ने ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायल सुरेन्द्र को सुपेला अस्पताल लेकर गई और वहां दुर्ग जिला अस्पताल भेजा गया। वहां पहुंचते ही सुरेन्द्र ने दम तोड़ दिया। इधर इस मामले में पुलिस ने देर रात बस्ती के 26 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। फिलहाल मामले में पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है।

You Might Also Like

पूरी हुई दल्लीराजहरा- रावघाट नई रेल लाइन परियोजना, स्पीड ट्रायल रन सफल

गैर-आवासीय खेल अकादमियों में प्रवेश और प्रवेश नवीनीकरण के लिए चयन ट्रायल 23-24 सितम्बर को

छत्तीसगढ़ सर्व रविदास समाज  की आमसभा एवं शिक्षक सम्मान में दिखी सामाजिक एकजुटता

छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर में ‘द आर्ट ऑफ टीचिंग मैथेमैटिक्स: फ्रॉम फियर टू फैसिनेशन’ पर प्रशिक्षण 

चंपारण्य में श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केन्द्र की मंजूरी, पर्यटन मंत्री ने कहा- महत्वपूर्ण कदम

Mohan Rao October 7, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बाइक से गिरने पर मजाक उड़ाना पड़ा भारी, दोस्तों के साथ युवक की कर दी हत्या, नाबालिग सहित 4 गिरफ्तार
Next Article पीएम मोदी को मुख्यमंत्री साय ने अपने ही अंदाज में दी बधाई, कहा- पूरी दुनिया में बढ़ाया भारत का मान पीएम मोदी को मुख्यमंत्री साय ने अपने ही अंदाज में दी बधाई, कहा- पूरी दुनिया में बढ़ाया भारत का मान

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?