ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एंटी नक्सल ऑपरेशन से गदगद हैं सीएम साय, जवानों का हौसला बढ़ाने मिठाई के साथ मंत्रियों को भेजा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeatured

एंटी नक्सल ऑपरेशन से गदगद हैं सीएम साय, जवानों का हौसला बढ़ाने मिठाई के साथ मंत्रियों को भेजा

By Mohan Rao
Published: October 7, 2024
Share
जवानों को मिठाई खिलाते डिप्टी सीएम विजय शर्मा
SHARE

सीएम की मिठाई लेकर जवानों के बीच पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप और कृषि मंत्री रामविचार नेताम

दंतेवाड़ा/नारायणपुर। छत्तीसगढ़ में हुए सबसे बड़े नक्सल ऑपरेशन को लेकर सीएम विष्णुदेव साय गदगद हैं। सीएम साय ने अपने मंत्रियों के हाथों मिठाई भेजकर नक्सल ऑपरेशन में शामिल जवानों की हौसला अफजाई की। उपमुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम और वन मंत्री केदार कश्यप ने दंतेवाड़ा-नारायणपुर की सीमा से लगे थुलथुली क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े एनकाउंटर को अंजाम देने वाले जांबाज जवानों का मुंह मीठा कराकर उनका हौसला बढ़ाया।

मंत्रियों ने दंतेवाड़ा पुलिस लाइन में जवानों से भेंटकर बस्तर में शानदार कार्य के लिए आईजी पी. सुंदरराज, नारायणपुर दंतेवाड़ा एसपी, डीआरजी, एसटीएफ सहित पुलिस के सभी अधिकारियों की प्रशंसा की व एनकाउंटर का नेतृत्व कर रहे एएसपी से उनके अनुभव सुने व डीआरजी के महिला जवानों से भी स्थिति की जानकारी ली। जवानों से चर्चा करते हुए गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मैं यहां आप सबके पास देश के गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का शुभकामना संदेश लेकर आया हूं। मैं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के द्वारा आप लोगों को शुभकामना स्वरूप भेजी गई मिठाई देने आया हूं।

डिप्टी सीएम विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप और कृषि मंत्री रामविचार नेताम

नक्सलवाद को खत्म करने पूरी तरह मुस्तैद हमारी सरकार
डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा कि आप सब दंतेश्वरी माई के बेटे और बेटियां हैं और आपने जो कार्य किया  है, इसके  बाद किसी को कोई संदेह नहीं है कि आपकी भुजाओ की ताकत से बस्तर में मंडराने वाला नक्सली आतंक जल्द ही खत्म होगा। गृह मंत्री ने जवानों को आश्वस्त किया कि सरकार नक्सलवाद को खत्म करने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद है। बस्तर में विकास के लिए सरकार कभी किसी चीज की कोई कमी नहीं होने देगी। उन्होंने बस्तर के भटके नौजवानों से अपील की कि वे मुख्यधारा में लौटे। उनके पुनर्वास की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

विकास में बाधक किसी को बर्दाश्त नहीं करेंगे
कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने कहा कि प्रदेश व देश के विकास में बाधक किसी भी शक्ति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा की आम बस्तरियों के विकास के लिए राशन दुकान, स्वास्थ्य सुविधाएं, सड़के ,बिजली आदि की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही है। इससे बस्तर विकास की गति में तेजी से आगे बढ़ेगा। इस अवसर पर पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

खुर्सीपार में बन रही जिले की पहली डिजिटल लाइब्रेरी, नि:शुल्क मिलेंगी यूपीएससी, सीजी पीएससी, रेलवे, बैंक, एसएससी की किताबें
Happy Diwali 2022: दिवाली पर पाएं लंबे और लहराते बाल, इस चीज का लगाएं पेस्ट
हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन पलटा, हादसे में दो महिलाओं की मौत; छह गंभीर रूप से घायल
Video: अलग-अलग जगहों पर छह घंटे के अंदर हुई 300 मिमी बारिश, सड़कों पर भरा पानी; ट्रेनों पर भी असर
क्या है वर्टिगो? जानिए इसके कारण, लक्षण और इलाज…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हादसे में कट गए दोनों पैर, डॉक्टरों ने बचा ली जान…. सीएम सहायता योजना से मिले थे 10 लाख रुपए
Next Article बाइक से गिरने पर मजाक उड़ाना पड़ा भारी, दोस्तों के साथ युवक की कर दी हत्या, नाबालिग सहित 4 गिरफ्तार

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?