ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: उत्साह व उमंग के साथ दिखी गरबा की धूम, मस्ती में थिरकते रहे युवक-युवतियां
Share
Notification Show More
Latest News
लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत 15 दिनों में जारी हुए जाति प्रमाण पत्र
पहाड़ी कोरवा परिवारों को मिला अधिकार, जाति प्रमाण पत्र बना शिक्षा और शासकीय योजनाओं की राह आसान
September 21, 2026
बिहान से मिली उड़ान, साय सरकार की योजनाओं से मजबूत हुआ आत्मविश्वास
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महिला स्व-सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के विजन की दिख रही जमीनी तस्वीर
September 21, 2026
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की समीक्षा की
सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाने के निर्देश
September 21, 2026
मन में बरसों से बसी थी रामलला के दर्शन की आस, साय सरकार की योजना से पूरा हुआ डोमन-पार्वती का सपना
कबीरधाम के दंपती ने विशेष ट्रेन से पहुंचकर किए रामलला और बाबा विश्वनाथ के दर्शन
September 21, 2026
सतत जांच, उपचार और विभागीय परामर्श से हुए पूरी तरह स्वस्थ
सेवा संकल्प अभियान : टीबी उन्मूलन कार्यक्रम : विजय को मिली टीबी से मुक्ति
September 21, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

उत्साह व उमंग के साथ दिखी गरबा की धूम, मस्ती में थिरकते रहे युवक-युवतियां

By Mohan Rao Published October 6, 2024
Share
गरबा महोत्सव
SHARE

भिलाई। नवरात्रि के पावन दिनों में गरबा का अपना अलग उत्साह दिखता है। माता रानी की भक्ति के साथ गरबा में थिरकते कदम आकर्षण का केन्द्र होते हैं। शनिवार की रात झरोखा पैलेस में यही उमंग व उत्साह देखने को मिला। गरबा की धुन पर युवक युवतियों के कदम थिरकते रहे। झरोखा पैलेस में गरबा खेलने सैकड़ों की संख्या में युवक युवतियां उपस्थित रहीं। दो दिवसीय इस आयोजन का समापन रविवार रात को होगा।

झरोखा पैलेस में आयोजित गरबा महोत्सव में युवक युवतियां थिरकती रहीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में  विधायक गजेन्द्र यादव उपस्थित रहे। यही नहीं विशेष अथिति के रूप में दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेत्री चंद्रशिखा उपस्थित थीं। सबसे पहले अथितियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर विधायक गजेन्द्र यादव ने कार्यक्रम में पहुंचे युवक युवतियों को नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दी।

सैकड़ों युवक-युवतियों ने एक साथ किया गरबा
लॉन में सैकड़ों की संख्या में युवक युवतियों ने एक साथ गरबा कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। गरबा में भाग लेने वाली युवतियों व महिलाओं के लिए पारंपरिक परिधान और युवकों तथा पुरुषों के लिए कुर्ता पायजामा ड्रेस कोड रखा गया था। रात 8 बजते ही लोगों का कार्यक्रम स्थल पर पहुंचना शुरू हो गया। 9 बजे तक कार्यक्रम स्थल पूरी तरह से खचाखच भर गया। इसके बावजूद भी गरबा नृत्य में भाग लेने आने वाले प्रतिभागियों का सिलसिला जारी रहा। यह क्रम रात करीब दस बजे तक जारी रहा। उत्साह व उमंग का वो परवान चढ़ा की जो भी यहां पहुंचा अपने आप को भक्तिरस से सराबोर होने से नहीं रोक पाया। आयोजन के पहले दिन, इवेंट की थीम परंपरागत गरबा पर आधारित थी। जिसमें गुजरात की गरबा परंपरा को उसके मूल रूप में प्रस्तुत किया गया। यह दिन उन सभी लोगों के लिए खास रहा जो गरबा की पारंपरिक धुनों और नृत्य का आनंद लेना चाहते थे।

आज सांसद विजय बघेल होंगे अतिथि
आयोजक यश चंदेल ने बताया कि पहले दिन सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। यह इवेंट न केवल मनोरंजन वरन हमारी सांस्कृतिक धरोहर को बनाए रखने और उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक प्रयास है। आयोजन के दूसरे दिन इवेंट में फ्री एंट्री रखी गई है। रविवार 6 अक्टूबर को दुर्ग सांसद विजय बघेल मुख्य अतिथि होंगे। वहीं मिसेज एलीट यूनिवर्स कंचन गुप्ता अपने प्रशंसकों के साथ इस खास इवेंट का हिस्सा बनेंगी।

You Might Also Like

पहाड़ी कोरवा परिवारों को मिला अधिकार, जाति प्रमाण पत्र बना शिक्षा और शासकीय योजनाओं की राह आसान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महिला स्व-सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के विजन की दिख रही जमीनी तस्वीर

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाने के निर्देश

कबीरधाम के दंपती ने विशेष ट्रेन से पहुंचकर किए रामलला और बाबा विश्वनाथ के दर्शन

सेवा संकल्प अभियान : टीबी उन्मूलन कार्यक्रम : विजय को मिली टीबी से मुक्ति

Mohan Rao October 6, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वैशाली नगर के 16 सरकारी स्कूलों में इंस्टालेशन के लिए पहुंची सेनेटरी नेपकिन वेंडिंग मशीन
Next Article जल जगार महा उत्सव में जल सभा : विधानसभा अध्यक्ष से लेकर मुख्यमंत्री, मंत्री ,नेता प्रतिपक्ष की निभाई भूमिका

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?