ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एक कॉल ने ले ली जान : डिजिटल अरेस्ट की शिकार हुई शिक्षिका… ठगों ने कहा- आपकी बेटी सैक्स रैकेट में पकड़ाई
Share
Notification Show More
Latest News
भिलाई स्टील प्लांट से स्क्रैप चोरी मामला : रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड के एमडी व डायरेक्टर गिरफ्तार
September 18, 2026
बंदूक की जगह हाथ में आशीर्वाद का दिया, अबूझमाड़ में हिंसा के अंधेरे से जनसेवा और आत्मनिर्भरता की नई सुबह
September 18, 2026
रेलवे स्कूलों में ‘स्वच्छ पाठशाला–युवा फॉर स्वच्छता’ अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया जागरूक
September 18, 2026
शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने PSSOU ने किए दो महत्वपूर्ण MOU
September 18, 2026
अंतरराष्ट्रीय जूडो रेफरी किरण शर्मा वर्ल्ड जूडो चैंपियनशिप के लिए बोस्निया रवाना
September 18, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCrimeFeaturedNational

एक कॉल ने ले ली जान : डिजिटल अरेस्ट की शिकार हुई शिक्षिका… ठगों ने कहा- आपकी बेटी सैक्स रैकेट में पकड़ाई

By Mohan Rao Published October 4, 2024
Share
डिजिटल अरेस्ट की शिकार शिक्षिका की मौत
SHARE

आगरा। साइबर ठगी के बढ़ते मामलों के बीच अब शातिरों ने नया पैंतरा इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। वाट्सएप कॉल के जरिए खुद को थानेदार बताते हुए लोगों को गुमराह किया जा रहा है। आगरा में एक ऐसा मामला सामने आया जिसमें एक शिक्षिका की मौत एक कॉल के कारण हो गई। दरअसल कॉल करने वाले ने खुद को पुलिस वाला बताया और शिक्षिका से कहा कि उसकी बेटी सैक्स रैकेट में फंस गई है। अभी हिरासत में लिया है और एक लाख रुपए इसी नंबर पर भेजने पर कोई केस नहीं होगा। यह सुनना था कि शिक्षिका की तबीयत बिगड़ी और बिगड़ती ही चली गई। अंत में उसकी मौत हो गई।

यह घटना आगरा के थाना जगदीश पूरा सुभाष नगर अलबतिया की रहने वालीं 58 साल की मालती वर्मा के साथ घटी। मालती वर्मा अछनेरा के राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल में शिक्षिका थीं। उनके परिवार में सरकारी जॉब से रिटायर्ड पति हैं। एक बेटा है, जिसकी शादी हो चुकी है। दो बेटियां हैं, जो पढ़ाई कर रही हैं। घटना की 30 सितंबर है जब वह स्कूल में बच्चों को पढ़ा रही थीं, तभी उसके मोबाइल पर एक व्हाट्सएप कॉल आया। जिस नंबर से कॉल आया, उसकी डीपी में पुलिस की वर्दी में शख्स की फोटो लगी थी।  सामने वाले ने कहा कि आपकी बेटी को सेक्स रैकेट में पकड़ी गई है। अभी आप इस नंबर पर ऑनलाइन एक लाख रुपये भेज दोगे, तो आपकी बेटी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी, उसको यहीं से छोड़ दिया जाएगा।

यह सुनते ही मालती वर्मा दहशत में आ गई। कॉल कटने के बाद एक बाद एक बार बार उसे इस प्रकार का कॉल आया। इससे वह काफी परेशान हो गई और वो खुद को संभाल नहीं पाईं। इसके बाद उसने अपने बेटे को सारी बात बताई। बेटे ने बहन से बात की तो पता चला कि वह तो कॉलेज में है। बेटे ने अपनी मां को कॉल कर बताया कि वह फर्जी कॉल था, बहन कॉलेज में पढ़ रही है। इसके बाद मालती वर्मा सामान्य नहीं हो पाई। उसकी तबीयत बिगड़ती गई और किसी तरह घर पहुंचीं। घर पहुंचने पर उसे सीने में दर्द की शिकायत हुई और परिवार के लोग उसे आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि आजकल ठगों द्वारा अपने प्रियजनों के बारे में गलत सूचना देकर फंसाने का काम कर रहे हैं। खासकर किसी मामले में अरेस्ट होने व केस से बचाने के नाम पर पैसों की डिमांड की जाती है। ऐसे ठगों से बचने के लिए लोगों को सतर्क रहना होगा। खासकर जब भी ऐसे कॉल आए तो सबसे पहले जिसे लेकर कहा जा रहा है उससे संपर्क करें और इसके बाद पुलिस को सूचित करें। साइबर ठगी के मामलों से बचने के लिए सावधानी व सतर्कता ही बेहद जरूरी है।

You Might Also Like

भिलाई स्टील प्लांट से स्क्रैप चोरी मामला : रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड के एमडी व डायरेक्टर गिरफ्तार

बंदूक की जगह हाथ में आशीर्वाद का दिया, अबूझमाड़ में हिंसा के अंधेरे से जनसेवा और आत्मनिर्भरता की नई सुबह

रेलवे स्कूलों में ‘स्वच्छ पाठशाला–युवा फॉर स्वच्छता’ अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया जागरूक

शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने PSSOU ने किए दो महत्वपूर्ण MOU

अंतरराष्ट्रीय जूडो रेफरी किरण शर्मा वर्ल्ड जूडो चैंपियनशिप के लिए बोस्निया रवाना

Mohan Rao October 4, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दंतेवाड़ा में सीएम साय ने लगाई विकास कार्यों की झड़ी, 167 करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन दंतेवाड़ा में सीएम साय ने लगाई विकास कार्यों की झड़ी, 167 करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन
Next Article मसेनार और पाहुरनार सम्पूर्ण जैविक ग्राम, सीएम साय ने सौंपे प्रमाण पत्र, महिला समूहों को बस संचालन के लिए सौंपी चाबियां मसेनार और पाहुरनार सम्पूर्ण जैविक ग्राम, सीएम साय ने सौंपे प्रमाण पत्र, महिला समूहों को बस संचालन के लिए सौंपी चाबियां

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?